Connect with us

Latest News

तीन लाख करोड़ का निवेश,छह लाख को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार

Published

on

वैश्विक निवेशक सम्मेलन संपन्न
रांची,17फरवरी। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में आयेजित दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का समापन हो गया। राज्य में आयोजित पहले मोमेंटम झारखंड समिट के दौरान देश-विदेश से आये करीब 11हजार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।निवेशक सम्मेलन में 210 कंपनियों की ओर से निवेश के प्रस्ताव आये, जिसमें करीब तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है और इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से लगभग छह लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
नरेंद्र मोदी टीम के के रघुवर दास उपरी क्रम के बल्लेबाज-रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम के रघुवर दास उपरी क्रम के बल्लेबाज है। श्री प्रसाद ने आज यहां होटवार स्थित खेलगांव में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज हुए एमओयू झारखंड के बारे में लोग की सोच और मानसिकता में आये बदलाव को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पहले निवेशक सम्मेलन में 11 हजार प्रतिनिधि आते है और तीन लाख करोड़ रुपये का एमओयू होता है,यह टीम भावना का परिणाम है। श्री प्रसाद ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, तो झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास उपरी क्रम के बल्लेबाज बन कर उभरे है। उन्होंने बताया कि देश में आईटी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है, 125 करोड़ लोगों में से 108 करोड़ लोगों के पास मोबाइल है, 111 करोड़ लोगों के पास आधार पंजीकरण है और 35करोड़ लोगों के पास स्मार्ट फोन है। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार में 27 करोड़ लोगों का बैंक खाता खोला गया और उसे आधार के साथ लिंक किया गया और अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों के बैंक खाता में भेजा जा रहा है, जिससे बिचौलियों की समाप्ति होने से 50 हजार करोड़ रुपये सलाना की बचत सरकार को हो रही है। केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्य्नोगिकी मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड में भी 3.37करोड़ लोगों ने अपना आधार पंजीकरण कराया और 84लाख लोगों का बैंक खाता है।उन्होंने कहा कि झारखंड में 23 हजार जनवितरण प्रणाली के दुकानदार है,जिसमें से 20हजार दुकानों में ई-पॉश मशीन लगाया जा चुका है और 264 प्रखंडों में से 250 प्रखंडों में म्यूटेशन को आधार से जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड तेजी से बदल रहा है, आदित्यपुर में इलेक्ट्रॉनिक कलस्टर बनाया जाना है, राज्य सरकार से आग्रह है कि इस कलस्टर में मोबाइल, ऑटो पार्टी व डिजिटल मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाए।

झारखंड लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है-निर्मला सीतारमन
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्य्नोगमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोमेंटम झारखंड का उड़ता हाथी का जो प्रतिक चिन्ह है, वह शानदार है और झारखंड की अंदरुनी ताकत को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा प्रतिदिन इज ऑफ डूइंग रैकिंग मामले में राज्यों से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट को अद्य्नतन किया जाता है, इसके मुताबिक झारखंड लगातार तेजी से आगे बढ़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2015-16 एफडीआई के मामले में भारत के इतिहास का सबसे बढ़िया वर्ष रहा। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय निवेशकों को झारखंड लाने में भी मदद करेगा।
इच्छाशक्ति से झारखंड में आया बदलाव-रामकृपाल यादव
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की इच्छाशक्ति की वजह से कुछ ही महीनों में झारखंड में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार के समय से ही झारखंड का यह इलाका आर्थिक विकास से पिछड़ा रहा था लेकिन अब विकास के रास्ते में झारखंड चल पड़ा है और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलेगी।
निवेश के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा-जयंत सिन्हा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में देश और झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड अमीर राज्य है और अब इस निवेश के आगमन से यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
निवेशकों के लिए सबसे अनुकूल माहौल-सुदर्शन
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि इस सम्मेलन के बाद झारखंड में चीजें तेजी से बदलेगी और यहां इस प्रदेश की नीति निवेशक के लिए सबसे अनुकूल है।
एमओयू को समयसीमा में धरातल पर उतारेंगे-सीएम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 210 एमओयू हुए, जिसमें करीब तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया है। उन्होंने बताया कि इसमें से 172एमओयू को एक साल के अंदर धरातल पर उतरने की कार्रवाई शुरु हो जाएगी और दो वर्ष के अंदर पूरा कर लिया जाएगा तथा उत्पादन शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 38एमओयू दीर्घकालीन परियोजना के तहत पूरा होंगे और राज्य सरकार इन एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश को जमीन पर उतारने के लिए वे कृतसंकल्पित थे। उन्होंने बताया कि पहले माइंस और माइनिंग क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव आते थे, लेकिन इस बार कृषि और खाद्य्न प्रसंस्करण तथा टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेश के कई प्रस्ताव आये है।उन्होंने बताया कि मध्यम और लघु उद्य्नोग क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव आये है, जिसमें एक प्रस्ताव जूता बनाने का कारखाना खोलने का भी है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण से भी आग्रह किया कि फुटवेयर डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की जरुरत है, इससे क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष रुप से रोजगार प्राप्त हो सकेंगे।उन्होंने बताया कि चीन की कंपनी 1200 करोड़ रुपये की लागत से झारखंड में ई-पॉश मशीन लगाने की योजना बनायी है और कंपनी के प्रतिनिधियों को जमीन देखने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से जैसे ही जमीन देखकर सहमति प्रदान की जाएगी, राज्य सरकार की ओर से उन्हें जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी और अगले एक महीने में कंपनी काम शुरु कर देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि टेक्सटाल के क्षेत्र में भी निवेश की काफी संभावनाएं है, इस दिशा में भी कार्रवाई शुरु हो रही है।उन्होंने बताया कि एमओयू को निर्धारित समय सीमा के अंदर धरातल पर उतारने के लिए वे मुख्यमंत्री निवेश प्रोत्साहन बोर्ड का गठन करेंगे और हर माह में इसकी समीक्षा की जाएगी।
विकास व रोजगार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल-राज्यपाल
समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य बनने के 16 साल के उपरांत यह पहला ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट है, जिसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी टीम बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है जो किसी भी तरह के प्राकृतिक आपदा से बचा हुआ है, यहां पर न तो भूकंप है, न साईक्लोन है और न बाढ़ है। राज्य में सूरज की रौशनी, जंगल, खनिज और पानी है, यह रत्नगर्भा भूमि है। उन्होंने बताया कि पूर्ण क्षमता का अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है, जिसकी वजह से राज्य पिछड़ा है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार झारखंड को समृद्ध और शक्तिशाली राज्य बनाने का निरंतर प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि विकास और रोजगार सरकार के लिए प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी को भी इस लक्ष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.