Latest News
दो वर्षां का कार्यकाल बेदाग,सत्ता शीर्ष पर भ्रष्टाचार के नहीं लगे कोई आरोप
रघुवर सरकार ने दो वर्षां का कार्यकाल पूरा किया
रांची,27दिसंबर। झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) सरकार ने दो वर्षां का कार्यकाल आज पूरा कर लिया। रघुवर सरकार के दो सालों का यह कार्यकाल बेदाग नजर आया और सत्ता शीर्ष पर भ्रष्टाचार के कोई सीधे आरोप नहीं लगे। हालांकि कई विपक्षी दलों की ओर से सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के मसले पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया, लेकिन इस दौरान भी सरकार पर पैसों के लेन-देन का कोई सीधा आरोप नहीं लगा।
योजना बनाओ अभियान व बजट पूर्व संगोष्ठी चर्चा में रही
राज्य सरकार के दो वर्षां के कार्यकाल में प्रमुख रुप से जिन योजनाओं की चर्चा रही, उसमें योजना बनाओ अभियान, बजट पूर्व संगोष्ठी और वृक्षारोपण अभियान शामिल है। वहीं सरकार की ओर से नियमों के सरलीकरण का काम भी प्रयास किया गया, जिसके कारण इन ऑफ डुइंग बिजनेस में झारखंड तीसरे नंबर तक पहुंचा। इसके अलावा श्रम सुधार में झारखंड लगातार दूसरी बार देश में पहले स्थान रहा। बारिश के मौसम में राज्य भर में करीब तीन करोड़ पेड़ लगाये गये और पहली बार महिलाओं और कृशि के लिए अलग से बजट पेश किये गये। राज्य सरकार की ओर से वर्षा से चिर-प्रतीक्षित स्थानीय नीति तय की गयी, सीएनटी-एसपीटी कानून का सरलीकरण किया और पंचायत सचिवालय का गठन किया गया।
दो लाख डोभा का निर्माण
राज्य सरकार ने कृषि उत्पादों पर लगने वाले बाजार शुल्क को माफ कर दिया गया और लगभग दो लाख डोभा निर्माण का कराया गया, जबकि पांच वर्षां में चार लाख डोभा और बनाये रखने का निर्णय लिया गया। वहीं 100 प्रखंड मुख्यालयों में कृषि सिंगल विंडो की स्थापना की गयी। उज्जवला योजना के तहत राज्य के 34लाख बीपीएल, गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने की योजना की शुरुआत की गयी, 25हजार को वन अधिकार पट्टा दिया गया, आदिम जनजाति कल्याण के लिए अलग से प्राधिकार का गठन किया गया और आदिम जनजातीय परिवार के एक विवाहित महिला सदस्य अथवा परिवार के एक सदस्य को 600 रुपये का प्रतिमाह पेंशन दिया जा रहा है।
1000किमी लंबी नयी सड़क का निर्माण
सड़क निर्माण के क्षेत्र में भी इस दौरान उल्लेखनीय प्रगति हुई, 1000 किमी नई सड़क एवं 25पुल का निर्माणकराया गया, जसीडीह-देवघर-दुमका-रामपुरहाट रेल, हजारीबाग-कोडरमा के बीच रेल परिचालन शुरु हुआ और रांची-बोकारो-धनबाद एवं जमशेदपुर को जोड़ने के लिए गोल्डन ट्रैंगल को मंजूरी दी गयी। नये उद्य्नोगों की स्थापना के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की गयी, देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आगामी 16-17 फरवरी को रांची में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया, राज्य में नये फिल्म और पर्यटन नीति की घोषणा की गयी, निजी उद्य्नोगों को बढ़ावा देने के लिए लैंड बैंक की स्थापना की गयी।
2525गांवों का विद्य्नुतीकरण
दो वर्षां में 2525 गांवों का विद्य्नुतीकरण किया गया, 16लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं के बीच सस्ते दर पर एलईडी बल्ब दिये गये। जैन मोड़, जसीटी, खूंटी, सरिया, गढ़वा, चतरा ग्रिड सब स्टेशन एवं संचरण का लाईन का निर्माण किया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6साल के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन अंडा व मौसमी फल दिया जा रहा है। दुमका,हजारीबाग व पपलामू में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर कार्रवाई की जा रही है, 12 से 16वर्ष के आयु वर्ग के स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को नैपकिन उपलब्ध कराया जा रहा है।
सभी स्कूलों में बेंच-डेस्क
सभी स्कूलों में बेंच-डेस्क की व्यवस्था की जा रही है, 250 सरकारी माध्यमिक विद्य्नालयों को प्लस टू विद्य्नालयों में अपग्रेड किया जा रहा है, रामगढ़ में प्रथम महिला इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की गयी है, राज्य में तीन नये विश्वविद्य्नालयों का निर्माण और खेल विश्वविद्य्नालय की स्थापना की गयी। वहीं राज्य में विधवा पेंशन योजना शुरु की गयी, 18वर्ष से अधिक उम्र की विधवाओं को 600 प्रतिमाह का पेंशन दिया जाएगा, बेघर विधवा बहनों को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर आवास के तहत मकान उपलब्ध कराया जाएगा, महिलाओं को 90 प्रतिशत अनुदान पर गाय दी गयी।
130अधिकारी-कर्मी जेल गये
रघुवर सरकार के दो वर्षां के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी ठोस कदम उठाये गये, इस दौरान 130 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार के मामले में जेल गये, जनसंवाद केंद्र के जरिये राज्य की जनता की सीधी सुनवाई हुई, टोल फ्री नंबर के तहत शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रही है, लाभुकों के खाते में योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से पहुंच रहा हे। पूरे राज्य में आईवे पेट्रोलिंग की शुरुआत की गयी।
40हजार की नियुक्ति
दो वर्षां के कार्यकाल में अब तक 40 हजार नियुक्ति की गयी है, जिसमें 16304 प्राथमिक शिक्षक, हाई स्कूल में 1719शिक्षक की नियुक्ति के साथ 18000 शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु की जा रही है। 322 चिकित्सा पदाधिकारी और 162 विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की गयी, 369 गैर शैक्षणिक पदों पर और 100 शैक्षणिक पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दो विशिष्ट इंडिया रिजर्व आदिम बटालियन के 2214 पदों पर बहाली शुरु हुई।
गौरतलब है कि 28दिसंबर 2014 को झारखंड के राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रघुवर दास को राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी थी। इस मौके पर राज्यपाल ने मंत्री के रुप मेंं भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा की लुईस मरांडी को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी थी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
