Latest News
सरकार हर मोर्चे पर असफल, विफलता का जश्न मना रही हैःसुखदेव भगत
रांची,27दिसंबर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने राज्य की रघुवर सरकार के दो वर्षां के कार्यकाल को पूरी तरह से असफल करार दिया है और सरकार पर विफलता का जश्न बनाने का आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व बैंक और डीआईपीपी ने मिलकर राज्य सरकार के कामकाज का आकलन किया है और रैकिंग को डिमोट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से विधानसभा में 2700 आश्वासन दिये गये, जो लंबित है। उन्होंने बताया कि 20दिसंबर तक योजना मद में 50 प्रतिशत राशि ही खर्च हो पायी है और मार्च में बड़ी राशि को खर्च करने का दबाव होगा। उन्होंने कहा कि विकास मद के कार्य के मामले में सरकार अपने तय लक्ष्यों से ही 25 प्रतिशत पीछे चल रही है,फिर भी सरकार जश्न बना रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में अपने तय लक्ष्यों से 50 प्रतिशत से भी ज्यादा पीछे चल रही है, तो भी सरकार विकास पर्व मना रही है। सुखदेव भगत ने कहा कि धान क्रय की योजना विफल रही है, किसान बिचौलियों के हाथों 700 से 900 रुपये क्विंटन धान बेचने को विवश है, बिचौलियों की बोरिया किसानों के घरों में पहले पहुंची, धान क्रय केंद्र अब तक सभी जगह नहीं खुल पाये।
मनरेगा योजनाओं की विफलताओं पर सुखदेव भगत ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में जहां 60 से 70हजार मजदूर प्रतिदिन काम करते थे, आज यह संख्या घटकर 3300 हो गयी, पूरे राज्य में गांवों की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के प्रति राज्य सरकार द्वारा उदासीन रवैया का अपनाने का आरोप लगाया, वहीं राज्य के विभिन्न जिलों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रांची की पुलिस गाड़ी पीसीआर-16 से राहगीरों के 11.5लाख रुपये मिलते है, यह पुलिस का भयावह चेहरा है, शहर में एक बेटी की निर्मम हत्या हो जाती है, सात-सात एजेंसियां जांच कर रही है, लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा। दूसरी ओर भू रैयतों से जमीन ले ली गयी और उन्हें मुआवजा नहीं मिला और अब सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने की साजिश की जा रही है।
स्वच्छता अभियान को विफल बताते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि जिस पंचायत के मुखिया को खुले में शौच मुक्त के लिए पुरस्कृत किया गया, उसी के घर शौचालय नहीं है, इसी तरह से आनन-फानन में कैशलेस पंचायत की घोषणा कर दी गयी, लेकिन उस पंचायत में कई लोगों के पास बैंक खाता नहीं, स्वैप मशीन व ई-पोश मशीन नहीं है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शमशेर आलम, राजेश ठाकुर, लाल किशोरनाथ शहादेव, राजेश गुप्ता, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
