Latest News
हैंडीक्राफ्ट, तसर व लाह के लिए अलग बोर्ड का होगा गठनःसीएम
बजट में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए उठाये जाएंगे कदम, राष्ट्रीय खादी-सरस मेले का आयोजन
रांची,17दिसंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य में हैंडीक्राफ्ट, तसर और लाह के लिए अलग बोर्ड का गठन होगा और इन सभी के लिए उद्य्नोग विभाग से अलग सचिव की नियुक्ति की जाएगी,ताकि राज्य में लघु,कुटिर व मध्यम उद्य्नोग को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि आगामी बजट में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कई कदम उठाये जाएंगे। वे आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित खादी एवं सरस महोत्सव 2017 का उद्घाटन के पश्चात लोगों का संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम उद्य्नोग आधारित अर्थव्यवस्था के द्वारा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है और गांधी जी के इसी सोच के साथ हमें गांवों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास होगा तभी राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वभाषा, स्वधर्म और स्वदेशी को विकास का मूलमंत्र माना था, लेकिन दुर्भाग्यवश हम आज तक उनके सपने को पूरा नहीं कर पाये,लेकिन हमे अब इसे पूरा करना है। उन्होंने झारखंड से लोगों का पलायन रोकने के लिए मध्यम,लघु और कुटीर उद्य्नोग को स्थापित किया जाएगा,तभी गांवो से बेरोजगारी खत्म हो पाएंगी। श्री दास ने कहा कि आनेवाले बजट बेरोजगारी मिटाने वाला और गरीबी दूर करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती,लेकिन राज्य के युवाओं को हुनरमंद जरुर बना सकती है और खादी बोर्ड के माध्यम से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करेगी। अगले बजट में गरीबी दूर करने के लिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने से संबंधित योजनाएं लायी जायेंगी। महिलाओं का कौशल विकास किया जायेगा। हर प्रखंड में डेयरी फार्म खोला जायेगा। महिलाओं को गाय दी जायेंगी। मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि गरीबी के कारण हम अपने धर्म और संस्कृति को नहीं छोड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को लाह, तसर और हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र अग्रणी बनाना है और जल्द ही इस सरकार इस दिशा में बोर्ड-निदेशालय का गठन करेगी । उन्होंने कहा कि गुणवत्ता मे सुधार के लिए विशेषज्ञों के निदेशन में लाह और तसर का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवाओं को इससे जोड़ा जायेगा। इनके द्वारा तैयार उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मेलों में प्रदर्शित कर दुनिया में झारखंड के उत्पादों से परिचित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उद्य्नमी सखी मंडल का गठन किया जाएगा और इनके द्वारा उत्पाद की ब्रांन्डिग की जाएगी। हमें झारखंड के उत्पाद को विश्व में लोकप्रिय करना है। महाराष्ट खादी बोर्ड और उड़ीसा खादी बोर्ड के अध्यक्ष के मेले में आने पर मुख्यमंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने की दिशा में दोनों राज्य झारखंड का साथ दे रहे है और राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने दिशा में कार्य कर रहे है। ओड़िशा और महाराष्ट्र के खादी बोर्ड के साथ मिलकर मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जायेगा। दूसरे राज्यों की अच्छी नीतियों को अपनाने की जरुरत है। ग्रामोद्य्नोग से ही गांवों का विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने कैशलेस अभियान में लोगों बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने पर बधाई देते हुए कहा कि कालाधन, भ्रष्टाचार, कुशासन से मुक्ति की मुहिम में सभी को साथ चलना होगा। जो मोबाइल, कार्ड के माध्यम से लेन-देन में दक्ष हैं, वे पांच लोगों को शिक्षित करें।
कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सी0पी0 सिंह ने कहा कि खादी स्वदेशी,स्वरोजगार और स्वालंबन का सूचक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में खादी अपनाने का संकल्प लेना होगा तभी हम गांधी जी के सपने को पूरा कर पाएंगे।अपने स्वागत संबोधन में झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि इस बार मेले में 11 हेंगर में 550 से ज्यादा स्टॉल लगाये गये है और मेले में आने वाले लोगों को फ्री वाई फाई की सुविधा दी जाएगी साथ ही मेले में कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए स्टॉलों में -पॉस मशीन भी लगाये गये है। कार्यक्रम में बच्चों ने खादी से बने वस्त्रों का फैशन शो के माध्यम से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सांसद महेश पोद्दार, पद्मश्री अशोक भगत, महाराष्ट्र खादी बोर्ड के अध्यक्ष विशाल चोरदिया, ओड़िशा खादी बोर्ड के अध्यक्ष तेजेश्वर परिदा, विधायक नवीन जायसवाल, रामकुमार पाहन, गंगौत्री कुजूर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
