Latest News
विपक्ष के झारखंड बंद का व्यापक असर
हजारों बंद समर्थक हिरासत में लिये गये, कई वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी, सड़क-रेल जाम
रांची,25नवंबर। छोटानागपुर-संतालपरगना काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी-एसपीटी) में संशोधन के खिलाफ के संपूर्ण विपक्ष के आज एकदिवसीय झारखंड बंद का राजधानी रांची समेत कई शहरों और ग्रामीण इलाके में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान कई स्थानों पर वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी और सड़क जाम एवं ट्रेन परिचालन को बाधित करने का प्रयास किया गया। वहीं बंद के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, के.एन. त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता समेत विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस मुख्यालय से दोपहर दो बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यभर से करीब 5300 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया।
राजधानी रांची में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे और अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक और फिर सुजाता चौक से वापस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। इस दौरान अलग-अलग जत्थे में झामुमो कार्यकर्त्ताआें सड़क पर उतर कर लोगों से अपनी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की। अल्बर्ट एक्का चौक के निकट बंद समर्थकों और पुलिस के बीच भिड़ंत भी हो गयी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को अश्रु गैस का प्रयोग करना पड़ा। इस बीच पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अल्बर्ट एक्का चौक में समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। बंद के समर्थन में ही झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी अलग से अपने समर्थकों व कार्यकर्त्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, विधायक दल के नेता आलमगिर आलम और वामपंथी दलों के कई नेता-कार्यकर्त्ता अलग-अलग समूहों में प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे और सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में बनाये गये कैंप जेल में ले जाया गया।
विपक्षी दलों के बंद के आह्नान के कारण अधिकतर दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर में कई स्थानों पर बंद समर्थकों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। शहर के हर इलाके में अलग-अलग समूहों में विभिन्न दलों के कार्यकर्त्ता प्रदर्शन करते नजर आये। राजधानी के रातू रोड, मेन रोड, हरमू बाईपास, कांके रोड के अलावा हटिया, कटहल मोड़, कांठीटांड़, पिस्का नगड़ी, रातू, मांडर, बेड़ो समेत अन्य ग्रामीण इलाके में भी बंद समर्थक मोटरसाईकिल जुलूस निकाल कर लोगों से दुकानें बंद करने की अपील करते नजर आये। बंद के कारण आईटीआई बस स्टैंड, खादगढ़ा और स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड में यात्री बसें खड़ी रही और बाहर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान डीजल व पेट्रोल ऑटो एवं बैटरी चालित ऑटो एवं रिक्शा भी काफी कम संख्या में चले। इससे पहले निजी स्कूल प्रबंधन ने आज स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया था। कई इलाके में बंद समर्थक जबरन दुकान बंद कराते भी नजर आये। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने पंडरा कृषि बाजार समिति के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग को अपने समर्थकों के साथ घंटों जाम रखा और बाद में रातू चौक तक पैदल मार्य किया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
