Latest News
पुलिस ने 93 लाख बरामद किये, डाक कर्मी के घर मिलें 43लाख
काला धन के खिलाफ लगातार छापेमारी, वाहनों की सघन जांच अभियान
रांची,20नवंबर। 500 और 1000 के नोट प्रचलन से बाहर होने के बाद काला धन को सफेद बनाने की कोशिश भी लगातार चल रही है। इस क्रम में झारखंड पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली और दुमका से 93लाख रुपये नकद बरामद किये गये। इसमें से 43लाख रुपये एक डाककर्मी के घर से बरामद किया गया। इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गयी।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज सबसे पहले दुमका के एलआईसी कॉलोनी में रहने वाले डाकघर के कर्मचारी विनय कुमार सिंह के घर से 43 लाख रुपये बरामद किये गये। डाकघर के कर्मी के घर से पुलिस को 500 व 1000 रुपये के बंडलों के अलावा 50 तथा 100 रुपये के नोट भी मिले है। डाककर्मी के घर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दुमका के गिलानपाड़ा स्थित व्यवसायी शिबू पटवारी और सुनील पटवारी के घर से भी लगभग 50 लाख रुपये बरामद किया। शिबू पटवारी के घर से 18.50लाख और सुनील पटवारी के घर से 31.40लाख रुपये बरामद किये गये। इन दोनों घरों से पुलिस ने सिर्फ 500 व 1000रुपये के पुराने नोट को बरामद किया है।
बताया गया है कि पटवारी बंधुओं ने ही डाककर्मी विनय कुमार सिंह को कालाधन को सफेद करने के लिए दिया था, इसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पहले डाकघरी के घर छापामारी की गयी और इसी क्रम में मिली जानकारी के आधार पर पटवारी बंधुओं के घर छापामारी की गयी।
डाकघर में आधे घंटे में 1 करोड़ बदले जाने की सूचना पर हुई छापामारी
झारखंड के दुमका जिले में आज पुलिस की ओर से की गयी छापामारी में तीन स्थानों से 93लाख रुपये बरामद किये गये।
दुमका के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि डाकघर के माध्यम से कालेधन को सफेद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुमका घरघर में आधे घंटे में करीब एक करोड़ रुपया बदले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुमका स्थित डाकघर के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार सिंह के एलआईसी कॉलोनी स्थित आवास में छापामारी की गयी, जिसमें 43लाख रुपये बरामद किये गये, लेकिन छापामारी के पहले ही डाककर्मी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने दो व्यवसायियों के घर छापमारी कर कुल मिलाकर करीब 93लाख रुपये नकद बरामद किये।
वाहनों की सघन जांच
इधर, कालाधन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खपाने की संभावना के मद्देनजर पुलिस की ओर से सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। राजधानी रांची में भी कई इलाकों में वाहनों की कागजात के साथ कालेधन की जांच की जा रही है। पुलिस कालेधन पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार अभियान चला रही है।
गौरतलब है कि केंद्रीय वित्तमंत्रालय ने पहले ही लोगों को चेतावनी दी है कि वे दूसरे के कालाधन को अपने खाते में जमा नहीं कराये, ऐसी स्थिति में आयकर अधिनियम के तहत उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
