Connect with us

Latest News

ईसाई के खिलाफ अनर्गल नहीं बोलें सीएम  : साइमन

Published

on

रांची,22अक्टूबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री साइमन मरांडी ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। अल्पसंख्यक सा समुदाय से आने वाले सा मन ने मुख्यमंत्री को चेतावनी के लहजे में कहा है कि वे ईसाई के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अनर्गल प्रलाप करना बंद करे। वरना इससे राज्य का साम्प्रदायिक माहौल बिगडेगा। दुमका में पत्रकारों से बातचीत में साइमन ने कहा कि अगर कोई पादरी जबरन धर्मान्तरण करा रहा है तो उसके विरुद्व जांच होनी चाहिए और कार्रवाई अवश्य हो। लेकिन खास धर्म को निशना बनाकर अनाप- शनाप बोलना संवैधानिक पद का भी अपमान है।
इसाई समझकर मंच से उतारा
साईमन ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों संताल परगना दौरे के दौरान पाकुड़ अन्तगर्त लिटटीपाड़ा में सार्वजनिक मंच से उतार दिया गया। मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर मंच से उतरवाया। ऐसा इसलिए किया गया कि क्योंकि मै ईसाई हूं। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह भोले- भाले आदिवासियों के बीच दरार पैदा करना चाहते है। सुदूर देहात में रहने वाले आदिवासी धर्म व पंत से हटकर आपस में काफी मेलजोल से रहते है। मुख्यमंत्री द्वारा धर्मान्तरण के खिलाफ लगातार बोले जाने से उनके बीच में उतेजना पैदा हो रही है जो राज्यहित में नहीं है। सा मन ने कहा कि मुख्यमंत्री को पता नहीं है कि लाभ लेने के लिए मुस्लिम समुदाय द्वारा आदिवासी महिला से वैवाहिक संबध पैदा कर लिया जाता है । स्वार्स्थ की पूर्ति होने पर तलाक-तलाक कहकर छोड़ दिया जाता है। मुख्यमंत्री इसकी सच्चाई की जांच करायें। उन्होंनें मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि इसा समुदाय के खिलाफ बोलकर वे अपने आका को खुश करने का प्रयास कर रहे है।
सच बोलने के लिए पार्टी से निकलना मंजूर
भाजपा में रहकर मुख्यमंत्री व पार्टी के खिलाफ बोले जाने के सवाल पर सा मन ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस अंदाज में पूरे राज्य को हांक रहे है उससे जनता का भला नहीं होने वाला है। भाजपा गरीबों की पार्टी नहीं है। राज्य में कहीं भी विकास नहीं दिखता हैं । मुख्यमंत्री विकास का हौवा खड़ा कर माहौल बनाना चाहते है। यह सही नहीं है। जो सच है वहीं कह रहे है। अगर इससे पार्टी को ऐतराज है तो पार्टी मुझे गर्दन पर हाथ रखकर निकाल दें।
भाजपा में लोकतंत्र कहां
साईमन ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है ही नहीं। पार्टी में आने के बाद अभी तक पता नहीं चल पाया है कि राज्य में पार्टी का आलाकमान कौन है क्योंकि आजतक मुझे पार्टी की प्रदेश स्तर की बैठक में कभी नहीं बुलाया गया। मै अपनी बात कहां रखूं। पार्टी में लगता है आंतरिक लोकतंत्र है ही नहीं। सरकार के पास जब भी जनता की कुछ समस्या लेकर जाता हूं तो उसे अनसूना कर दिया जाता है।
आदिवासियों के हक में है सीएनटी व एसपीटी एक्ट
साईमन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट आदिवासियों के हित में है और इसमें किसी भी तरह का संशोधन नहीं होना चाहिए। उन्होंनें कहा कि राज्य सरकार इस मुददे को लेकर आदिवासियों और गैर आदिवासियों के बीच खाई पैदा करना चाह रही है। दोनों समाज के लोगों को इस मुददे पर एकजूट रहने की जरुरत है।सा मन ने कहा कि अगर सीएनटी एसपीटी एक्ट में संशोधन हुआ तो आदिवासियों के हाथ से सारी जमीन चली जायेगी।
हेमंत राजनीतिक के दक्ष खिलाड़ी
साईमन ने झामुमो में जाने के सवाल पर इनकार करते हुए कहा कि वर्तमान में राजनीतिक के दक्ष खिलाड़ी हेमंत सोरेन बन गये है। राज्य की राजनीति में झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन हीरो है। नया बच्चा है लेकिन अच्छा काम कर रहा है। मै गुरुजी का सम्मान हमेशा से करता आ रहा हूं और आज भी मेरे मन में उनके लिए उतना ही आदर है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से बातचीत होने के सवाल पर साईमन ने कहा कि व्यक्ति संबध के चलते आज भी उनसे मेरी बात होते रहती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.