Latest News
कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में हुआ जमकर हंगामा
विरोध प्रदर्शन व धक्का मुक्की के बाद हाथापाई तक की स्थिति, बैठक में सुखदेव-मनोज हुए आमने-सामने, इरफान भी बीच में कूदे, दोनों गुटों के समर्थकों ने भी चढ़ा ली थी बांहे
रांची,21अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बाद स्थिति हाथा-पाई तक पहुंच गयी। पहले तो प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के समर्थक और विधायक मनोज यादव व इरफान अंसारी के समर्थक सभागार के बाहर आपस में उलझ गये। जिंदाबाद और मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। आपस में धक्का मुक्की भी हुई। हंगामा की आशंका को देखते हुए पुलिस की भी तैनाती की गई थी। पुलिस ने दोनों गुटों के समर्थकों को आपस में उलझने से रोका। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत ने भी विरोधियों को समझा-बुझाकर सभागार से दूर ले गये और उन्हें शांत किया। उसके बाद नयी कमेटी की पहली बैठक में भी प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद की मौजूदगी में ही हंगामा हो गया। बैठक में मनोज यादव ने सुखदेव भगत पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में संगठन कमजोर हुआ है। इसलिए उन्हें पद से हटाया जाये। उन्होंने यह भी कह दिया कि संगठन में अनुशासन कैसे ठीक होगा, उन्हें पता है और वह इसके डॉक्टर हैं। उनकी इस बात से माहौल गरम हो गया। बैठक में सुखदेव समर्थकों ने बांहें चढ़ा ली और हंगामा करने लगो। इसके बाद सुखदेव ने भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी ने अध्यक्ष बनाया है और मंदिर में जिस पत्थर को स्थापित कर दिया जाता है वही देवता होता है। उसी की पूजा की जाती है। यदि मनोज डॉक्टर हैं तो वह भी कंपाउंडर नहीं हैं। उन्हें भी पता है कि अनुशासन कैसे ठीक किया जाता है। इसके बाद माहौल ज्यादा गरम हो गया क्योंकि मनोज यादव और उनके समर्थन में इरफान भी सुखदेव के सामने खड़े हो गये और लगभग अपनी बांहें चढ़ा ली। हाथा पाई की नौबत आ गयी। दोनों के समर्थक भी खड़े होकर अपने-अपने नेता के पक्ष में हंगामा करने लगे। बीके हरिप्रसाद इससे बेहद नाराज हुए। उन्होंने सभी को चुप कराते हुए कहा कि आप सभी पार्टी को बनाने आये हैं या बर्बाद करने आये हैं। आपने पार्टी नहीं बनायी है। यह आपको विरासत में मिली है। इसे बर्बाद करने का किसी को हक नहीं है। मैं कोई शादी समारोह में नहीं आया हूं। पदधारी बन गये हैं तो यह नहीं समझे की बड़े नेता हो गये हैं। मौका मिला है तो काम कीजिये। गुस्से और नाराजगी में ही हरिप्रसाद बोले कि यहां 81 सीट है लेकिन चुनाव के समय 40 प्रत्याशी तय करते- करते ढूंढने पर भी अच्छा उम्मीदवार नहीं मिल पाता है। इधर-उधर से जुगाड़कर प्रत्याशियों का कोटा पूरा किया गया। हरि प्रसाद बोले कि यहां तो बीमारी है कि कुछ भी होने से पहले सब कुछ अखबारों में चला जाता है। अखबारों में बयानबाजी बंद करें नहीं तो पार्टी ही चलेगी। खत्म हो जायेगी। हंगामें के कारण ही बैठक जल्द खत्म हो गयी। बैठक के दौरान ही पार्टी के वरीष्ठ नेता प्रदीप तुलस्यान ने प्रभारी पर सीधे हमला बोला और कहा कि वे बैठक का समय 1.30 बजे देते हैं। खुद आते हैं 2.30 बजे और के बाद बाहर निकले बीके हरि प्रसाद, सुखदेव व सुबोधकांत ने पत्रकारों से कहा कि घर के अंदर थोड़ा बहुत विरोध होता है। वैसे सब कुछ ठीक है। सभी एकजुटता के साथ बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में 24 को बुलाये गये झारखंड बंद में सड़क पर उतरेंगे। बैठक में सह प्रभारी ताराचंद भगोरा, सुखदेव भगत, सुबोधकांत सहाय, आलमगीर आलम व फुरकान अंसारी सहित नयी कमेटी के सभी पदधारी मौजूद थे।
दीपावली के बाद असंतुष्ट सोनिया-राहुल के समक्ष रखेंगे अपनी बात
प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के पूर्व प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद के साथ विधायक मनोज यादव व इरफान अंसारी की वार्ता हुई । इसमें फुरकान अंसारी और अजय राय भी मौजूद थे। नेताओं ने हरिप्रसाद के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ सारी बातें रखी। उन्हें हटाने की मांग की। प्रभारी ने नेताओं को आश्वासन दिया कि दीपावली के बाद वह उनकी बैठक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ करायेंगे। वे वहां अपनी बातें रख सकते हैं।
इससे पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ असंतुष्ट नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। प्रदेश कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की पहली ही बैठक में कमेटी गठन से नाराज नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने सुखदेव भगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे साथ ही प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्त्ता सुखदेव हटाओ-कांग्रेस बचाओ का नारा लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्त्ता बिना कोई नोटिस दिये 22वर्षां से समर्पित कांग्रेस नेता अजय राय के निष्कासन का विरोध कर रहे थे। जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन उस वक्त हुआ, जब विधानसभा परिसर स्थित विधायक क्लब हॉल में कार्यसमिति की बैठक शुरु होने के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत की मौजूदगी में पंचायत राज जागरुकता समिति की बैठक चल रही थी। इस बैठक के दौरान ही सुखदेव भगत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ों कार्यकर्त्ता नारेबाजी करते पहुंचे। इस बीच सुखदेव भगत के समर्थक पार्टी पदाधिकारी भी बाहर निकले, दोनों ओर से पहले गाली-गलौज हुई और फिर कार्यकर्त्ता हाथापाई करने लगे। लेकिन इस बीच मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को चेतावनी दी कि ऐसा करने पर मजबूर होकर उन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा,तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं मामले को शांत कराने में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी हस्तक्षेप किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध कर रहे विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि जब तक सुखदेव भगत को पद से हटा नहीं दिया जाता है, मामला शांत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य भर के विभिन्न जिलों से सुखदेव भगत के खिलाफ पार्टी प्रभारी से शिकायत करने कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत ने जब से पद संभाला है, पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है और कमेटी में भी इस तरह के लोगों को शामिल किया गया है, जिनका अपना कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कमेटी गठन में पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्त्ताओं की उपेक्षा की गयी है।
इस अवसर पर पार्टी से छह वर्षां के लिए निष्कासित अजय राय के समर्थकों ने कहा कि सुखदेव भगत के चमचे-बेलचे द्वारा हंगामा किया जा रहा है, वे गांधी-नेहरु परिवार के कार्यकर्त्ता और हिंसा से कोई नाता-रिश्ता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखदेव भगत की मनमानी के कारण संगठन लगातार कमजोर हो रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक और विधायक मनोज यादव भी मौजूद भी थे। मनोज यादव ने पहले ही सार्वजनिक बयान देकर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को हटाने की मांग की है।
गौरतलब है कि कल जमशेदपुर में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को विरोध का सामना करना पड़ा था। जमशेदपुर में राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू के समर्थकों ने सुखदेव भगत के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
