Connect with us

Latest News

एडवेंचर स्पोर्ट्स होगा युवाओं व बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र

Published

on

रांची,20अक्टूबर।राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में आज से शुरु हुए जिसोवा दीपावली मेले में आने वाले युवाओं और बच्चों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। शहर के किसी मेले में पहली बार आयोजित होने वाले एडवेंचर स्पोट्स में युवाओं व बच्चों के लिए कई आकर्षण का केंद्र होंगे, जिसमें तहत रॉक फ्लाईंग व स्पोट्स फ्लाईंग के इवेंट आयोजित किये जाएंगे।
एडवेंचर स्पोट्स के लिए 150रु0 का पूरा पैकेज होगा, जिसमें कई तरह के खेलों में बच्चे भाग ले सकेंगे। एडवेंचर स्पोट्स में मुख्य रुप से पुलिंग लाइन ब्रेक सिस्टम के माध्यम से रोप-वे का आनंद प्रतिभागी ले सकेंगे। इसके अलावा लो-रोपवे कोर्स, भर्टिकल टार ऑप्टिकल, रोप कोर्सद्व बसुन चेयर्स, मल्टी वाइन और बर्मा ब्रिज को पार करने का मौका मिलेगा। कोलकाता से आयी एडवेंचर स्पोर्ट्स की टीम एक सदस्य ने बताया कि बर्मा के कई हिस्सों में नदी को लोग रस्सियों के पुल के सहारे पार करते है,इसका आनंद यहां के लोग भी ले सकेंगे।
मेले में आने वाले युवाओं व बच्चों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का पूरा आनंद मिल सके, इसके लिए कई टेंट भी लगाये गये है, जिसमें बच्चे अंदर सो कर और बैठ कर आनंद ले सकेंगे।

अखबारों के कतरन से बना ज्वेलरी बॉक्स व पेन स्टैंड

दीपावली मेले में लेपे पॉल गैलरी में अखबारों से बना ज्वेलरी बॉक्स व पेन स्टैंड समेत सामान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। हैंड मेड डिजाइन ज्वेलरी के इस गैलरी में दीपावली के मौके पर आकर्षण व रंग-बिरंगे दीये के अलावा कई वैरायटी के चॉकलेट, फ्लावर वॉश व अन्य आर्ट्स भी दर्शकों को लुभा रहे है। गुड न्यूज सेंटर नामक इस संस्था की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए अखबारों के कतरन से कई सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, वहीं चॉकलेट, दीया व वेडिंग गाउन समेत अन्य सामग्री तैयार करने के प्रशिक्षण दिये जाते है। हैंडमेड चॉकलेट की कीमत देशी-विदेशी ब्रांडों की अपेक्षा काफी सस्ती है और गुणवत्ता के ॰ष्टिकोण से भी बेहतर है।

मेले में डायबिटिज व ब्लड प्रेशर का निःशुल्क जांच
दीपावली मेले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत एनसीडी की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया है, जहां मेले में आने वाले इच्छुक लोग डायबिटिज व ब्लड प्रेशर का जांच निःशुल्क करा सकते है। स्वास्थ्य विभाग के इस स्टॉल में कई अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में भी लोगों को निःशुल्क सलाह दी जा रही है। विभाग की ओर से मेले में छह चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों की टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जहां कई अन्य तरह की जानकारियां भी जा रही है। इसके अलावा विभाग की ओर से बेहतर स्वास्थ्य के लिए खान-पान और बीमारियों से दूर रहने के लिए कई अन्य तरह के सलाह दिये जा रहे है। स्टॉल में कुष्ठ रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।

अंडे के पीले भाग में छिपा है पोषण के कई राज
मेले में पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्रीय निदेशालय पशुपालप कार्यक्रम,कांके की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल में अंडे की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि अंडे के पीले भाग में बहुत सारे पोषण के राज छिपे है, वहीं रंग-बिरंगे चेबरो नस्ल की लेयर मुर्गी के अंडे भी प्रति अंडे चार रुपये की दर से दिये जा रहे है, जो बाजार भाव से सस्ते है, जबकि मुर्गियों की भी बिक्री की जाती है। मेले में आये विभगा के अधिकारियों ने बताया कि पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि एग वाइट खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें कम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है और इसको खाने में बहुत सारा पोषक तत्व मिलता है और वह भी बिना वजन बढ़ाये। वहीं पर एग योल्क में कैलोरेज और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा माता है, जबकि अगर अंडे के सफेद भाग को पीले वाले भाग से तुलना की जाएगी, तो पाएंगे कि पीले भाग में कैल्शियम, आयरन, जिंग, फॉसफोरस, थाइमिन, विटामिन बी 6, विटामिन बी 2 और पैंटाथेनिक एसिड रहेगा। अंडा स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है और इसमें बहुत खूब सारा पोषण भी पाया जाता है। स्वास्थ्य और फिट बॉडी के लिए अपनी डाइट में अंडा शामिल करने की सलाह दी गयी है। वहीं इस मिथ्या को भी खारिज किया गया है कि अंडा सेवन से ात्र 80 से 90 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है, जो सामान्यतः चावल व गेंहू से प्राप्त होने वाली ऊर्जा से कम होती है।

दो सौ से लेकर 20लाख तक के ज्वेलरी
दीपावली मेले में श्रुति और श्रेया बाजाज की ओर से ज्वेलरी लगाये गये स्टॉल में दो सौ रुपये लेकर 20 लाख रुपये के ज्वेलरी उपलब्ध है। जेमोलॉजिक इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका और जेमोलॉजिक इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, मुबई से ज्वेलरी डिजाइन में डिग्री हासिल करने वाली श्रुति बाजाज ने बताया कि उन्होंने आत्मनिर्भरता और अपनी इच्छा के अनुरुप इस प्रोफेशन को अपनाया है। उन्होंने बताया क उनकी ओर से अब तक देश भर के कई शहरों में आयोजित प्रदर्शनी में अपना स्टॉल लगाया गया है।
ज्वेलरी और डिजाइन विशेषकर हीरा को परखने में महारत हासिल रखने वाली श्रुति ने बताया गया कि कई ज्वेलरी के लिए उनकी ओर से डिजाइन तैयार कर कोलकाता, दिल्ली एवं मुंबई के कारीगरों को भेज दिये जाते है, जबकि कुछ ज्वेलरी खुद वह अपने सामने बैठकर तैयार करती है। इस व्यवसाय में एक बड़ी पूंजी लगती है, जबकि कई बार तो तैयार ज्वेलरी तुरंत बिक जाती है, जबकि कुछ ज्वेलरी को बिकने के लिए पर्व-त्योहार व शादी एवं अन्य सामारोह की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल में रियल व इमिटेशन दोनों तरह की ज्वेलरी है और व्हाइड गोल्ड, डायमंड, 22 कैरेट सोने के जेवराज के अलावा कन्य ज्वेलरी उपलब्ध है। उनकी संस्था की ओर से श्रीराम गार्डेन में भी शोरुम बनाया गया है, जबकि राजधानी में कई अन्य प्रदर्शनियों में भी वह हिस्सा लें चुकी है। उनकी संस्था की ओर से निर्मित ज्वेलरी की खासियत है कि वह कभी काला नहीं पड़ता है और डिजाइन भी काफी आकर्षित करने वाले होते है। इसके अलावा कई हैंडमेड ज्वेलरी भी बनाये गये है।

महंगे व आकर्षक फूल-पौधों की भी खूब हो रही बिक्री
दीपावली मेले में झारखंड राज्य वन विकास निगम लि. द्वारा भी एक स्टॉल लगाया गया है,जहां से महंगे और आकर्षण फूल-पौधों की खूब बिक्री हो रही है। इस स्टॉल में विभिन्न प्रजातियों व दुर्लभ पौधों को भी आमजनों को उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी है, जिसकी कीमत 40 रु. से लेकर 12-1500रुपये तक है। इसके अलावा इस स्टॉल में बेंत से बनायी गयी कई टेबुल कुर्सियां व अन्य सामगियों की भी बिक्री हो रही है। सिद्धो-कान्हू पार्क की ओर से भी स्टॉल में अपनी सेवाएं दी जा रही है। घरों को संजाने-संवारने के लिए कई ऐसे आकर्षक और दुलर्भ पौधे मिल रहे है, जो शहर के अन्य नर्सरी और बिक्री केंद्रों में आसानी से उपलब्ध नहीं होती है।

माई स्टांप की बुकिंग, 300रु. में मन-मुताबिक फोटो से बना सकेंगे डाक टिकट
दीपावली मेले में लोग डाक विभाग की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया है,जहां डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस मेले में माई स्टांप की बुकिंग की भी होगी, जिसके माध्यम से लोग खुद की तस्वीर या अन्य परिजनों व मित्रों की तस्वीर वाली डाक टिकट बना सकेंगे। डाक विभाग के इस स्टॉल में संग्रह करने के लिए पुराने डाक टिकटों की भी बिक्री हो रही है, इसके अलावा संपूर्ण जीवन बीमा, युगल सुरक्षा, मियादी जीवन बीमा, प्रत्याशित मियादी बीमा, बच्चों की पॉलिसी समेत अन्य योजनाओं तथा बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस मेले में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं का खाता भी खोला जा रहा है। इसके अलावा गंगा जल, ट्राइबल पेटिंग व अन्य वस्तुओं की भी बिक्री की जा रहीह ै।

22 कैरेट सोने व चांदी के सिक्के व बाबाधाम के पेड़े भी
दीपावली मेले में बाबा बैद्य्ननाथ्धाम मंदिर द्वारा संचालित एक स्टॉल भी लगाया गया है। इस स्टॉल में बाबाधाम के पेड़े के अलावा 22 कैरेट के 10, 5 व 2 ग्राम के सिक्कों के अलावा चांदी के सिक्के भी उपलब्ध कराये जा रहे है। यहां पर 1100 रुपये में शिवलिंग और रुद्राक्ष की भी बिक्री हो रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रबंधन द्वारा संचालित इस स्टॉल में बिकने वाली सभी वस्तुओं की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखा गया है।

जनजातीय कला-कृतियां आकर्षण का केंद्र
मेले में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, डीआरडीए द्वारा संचालित कई स्टॉल भी लगाये है। पिÜचमी सिंहभूम जिले के बंदगांव की स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री सह प्रदर्शनी भी लगायी गयी है। इस स्टॉल में बांस से बनी कई सामग्रियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है, वहीं मेले में बांस से बने सूप व अन्य सामानों की भी खूब बिक्री हो रही है। जबकि बांस से ही शृंगार बॉक्स, दीपावली के लिए झालर समेत कई सामान तैयार किये गये है, जो साधारणतया बाजार में कम ही देखने को मिलते है।

आजीविका मिशन की महिलाओं को वृहद बाजार
देवघर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से दीपावली मेले में स्टॉल लगाया गया है, इसके माध्यम से जिले में काम करने वाली विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक बड़ा बाजार उपलब्ध हो पाया है,जहां महिलाएं स्वःनिर्मित सूट, चादर व तकिया खोल के अलावा अन्य वस्रों का वितरण कर रही है। महिला विकास सेवा केंद्र देवघर की आयी एक महिला सदस्य ने बताया कि वह लगातार तीन वर्षां से रांची में आयोजित मेले में स्टॉल लगाती आ रही है और यहां आने से उन्हें एक अच्छा बाजार उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने बताया कि समूह को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से ऋण सहायता उपलब्ध करायी गयी है और 13 संस्थाओं की महिलाएं अपने उत्पाद को लेकर यहां पहुंची है।

हैंडमेड चॉकलेट, कैंडल ने सभी का मन मोहा
दीपावली मेले में राजधानी रांची की रहने वाली स्मारिका सिंह ने भी अपना एक स्टॉल लगाया गया है,जहां हैंडमेड चॉकलेट और कैंडल समेत अन्य सामान मिल रहे है। उन्होंने बताया कि लालपुर क्षेत्र में उनकी संस्था की ओर से महिलाओं को चॉकलेट व कैंडल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसमें कई फायदे है। उन्होंने बताया कि मेले में कॉरपोरेट बुकिंग भी की जा रही है, इसके अलावा कई ऑफर दिये जा रहे है। कैंडल की कीमत बाजार से काफी सस्ती है और आकर्षक लगने वाले कैंडल का उपयोग दीपावली में लोग अपने घरों में कर सकते है। इसके अलावा डार्क एंड व्हाइट चॉकलेट, काजू चॉकलेट, मिंट चॉकलेट व मिक्स चॉकलेट समेत कई वैरायटी भी है।

भूमिगत आग से विस्थापन व पुनर्वास की जानकारी
दीपावली मेले में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया है,जहां करीब 100 से अधिक वर्षां से कोयला खदानों में लगी भूमिगत आज से उत्पन्न समस्या और लोगों के सही तरीके से हो रहे पुनर्वास और विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। प्राधिकार की ओर से भूमिगत आग से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए करीब 3000 मकान बनाये जा चुके है, जिसमें सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। इसके अलावा मंदिर व मस्जिद के अलावा पार्क, प्राथमिक एवं उच्च विद्य्नालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र समेत अन्य सुविधाओं के अलावा आने-जाने के लिए परिवहन, डाक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। प्राधिकार की ओर से बताया गया है कि पहले लोग भूमिगत आग में रहने के बावजूद अपनी जमीन व घर को छोड़ने में हिचका रहे थे, लेकिन प्राधिकार की ओर से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को देखकर लोगों का निर्णय बदल चुका है और जल्द ही 25 हजार ऐसे मकान बना कर लोगां को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मेले में लाह की चूड़ियां बनाकर मिलेगी
दीपावली मेले में एक अन्य आकर्षण लाह की चूड़ियां होगी। साहेबगंज से आये अजहर ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से मेले में आने वाले लोगों को प्रति जोड़ा 50 रु. की दर से लाह की चुड़िया मौके पर ही बना दी जाएगी, इसके अलावा डिजाइन चूडियों की कीमत 100 रुपये और पूरे सेट की कीमत 200 रुपये होगी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की ओर से रांची समेत कई जिलों में भी लाह की चूड़ियां बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। हस्तनिर्मित और मौके पर बनाकर मिलने वाली चूड़ियां की खरीद के लिए भी काफी भीड़ देखी जा रहीह ै।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.