Connect with us

Latest News

उज्जवला योजना की शुरुआत

Published

on

चार जिले में किरासन तेल में डीबीटी भी प्रारंभ

रांची,19अक्टूबर। झारखंड में आज से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत हो गयी। इसके साथ ही राज्य के चार जिले चतरा, हजारीबाग, जामताड़ा और खूंटी में किरासन तेल में डीबीडी योजना भी लागू हो गयी। मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मंत्री सरयू राय ने राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित नये सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इन दोनों की योजनाओं की शुरुआत की और सांकेतिक रुप से कुछ लाभुकों को गैस सिलेंडर, चूल्हा और किरासन तेल सब्सिडी का चेक प्रदान किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि विजन और मिशन के साथ केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है, गरीबी को समाप्त करना है,इस दिशा में केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे है। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिये हुए कहा कि आज तक गरीबों के नाम पर दुकानदारी करने का काम हुआ है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में एलपीजी कनेक्शन और चूल्हा राज्य के सभी गरीब परिवारों को उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि आज करवा चौथ के दिन केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह लाभ दिया है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम होगी। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति साहेबगंज में गंगा नदी में पुल बनाने और सिंदरी के बंद पड़े खाद कारखाने को फिर से खुलवाने के लिए भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने आज ही पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में उदय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को कौशल सखी के रुप में छह व तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके।

रांची, जमशेदपुर, बोकारो समेत अन्य जिलों में जल्द पाइन से गैस आपूर्तिःधर्मेन्द्र प्रधान
सिंदरी का बंद कारखाना भी खुलेगा
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये की सहायता से पूर्वी हिस्सों में पाइन लाइन बिछाने की योजना शुरु की है, यह पाइप लाइन झारखंड से भी गुजरेगी, इस परियोजना के पूरी हो जाने के बाद तीन-चार वर्षा में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो समेत कई शहरों में पाइप लाईन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंदरी के अलावा गोरखपुर और बरौनी के बंद पड़े खाद कारखाने को भी खोलने का निर्णय लिया गया है और इस गैस के माध्यम से इन परियोजनाओं को शुरु किया जाएगा, इसके अलावा कोल गैस मिथेन को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है । धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्यसरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ऐसा पहला राज्य है,जहां गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा भी मुफ्त गरीब परिवारों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा क 3200 रुपये से 1600 केंद्र सरकार शेष राशि राज्य सरकार दे रही है,इसी कारण इस योजना को शुरु करने में थोड़ा विलंब हुआ, जबकि प्रधानमंत्री ने दुमका में पिछले दौरे के क्रम में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना की शुरुआत की गयी।

700 करोड़ रुपये प्रति वर्ष बचेंगेःसरयू राय
इस मौके पर खाद्य्न आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार ने सात जिलां में डीबीटी के माध्यम से किरासन तेल वितरण की योजना बनायी थी, लेकिन तीन जिलों में कुछ कमियां रह जाने के कारण आज से चार जिलों में ही इस योजना की शुरुआत की गयी है। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन व ई-पॉस मशीन से जनवितरण प्रणाली की किशकायतों को दूर करने का प्रयास किया गया है और आगामी 16 नवंबर तक राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतों को दूर कर लिया जाएगा, इससे 700 करोड़ रुपये की बचत होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, मंत्री डॉ. नीरा यादव, विधायक नवीन जायसवाल, जीतू चरण राम, रामकुमार वाहन, अशोक भगत, राज सिन्हा, केदार हाजरा, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक वाई.के.गुप्ता, भारत पेट्रोलियम के कार्यकारी निदेशक अरुण सिंह के अलावा विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के कई वरीय अधिकारी तथा डीलर मौजूद थे।

तीन वर्षां में 27लाख परिवारों को मिलेगा गैस कनेक्शन व चूल्हा
झारखंड में उज्जवला योजना की शुरुआत हो गयी। योजना के तहत राज्य में अगले तीन वर्षां तक 27लाख परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा और उन्हें गैस कनेक्शन व चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत पिंकी कुमारी,रेशमी देवी, चंद्रावती देवी, पूर्णिमा कच्छप, , शाहीदा खातून और जुलेखा खातून को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। किरास तेल डीबीटी के तहत गौर मिर्धा, सुबोध राम, जयराम कुजूर और शांति मुंडा को लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम को केंद्रिय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत और खाद्य्न आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मामले विभाग मंत्री सरयू राय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर केंद्रिय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, खाद्य्न आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मामले विभाग मंत्री सरयू राय, स्कूली षिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री माननीया डा. नीरा यादव, रांची सांसद रामटहल चौधरी,केंद्रिय पेट्रोलियम सचिव आशुतोष जिंदल, मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल, खाद्य्ना आपूर्ति सचिव विनय कुमार चौबे, आइओसी के एमडी राजवीर सिंह वेहला मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.