Latest News
निवेशकों को जमीन की समस्या सरकार नहीं होने देगी: रघुवर
मासिक मैगजीन ई-गॉव का किया लोकापर्ण
रांची,4अक्टूबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य में उद्य्नोग लगाने को लेकर निवेशकों को जमीन की समस्या सरकार नहीं होने देगी। राज्य ने उद्य्नोगों के लिए जमीन चिह्नित कर रखा है। सरकार ने पिछले 22 महीने में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। श्री दास मंगलवार को राची में झारखंड समिट के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
झारखंड बनेगा देश का दूसरा आईटी हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को भारत का दूसरा आईटी हब बनाना है। आईटी कंपनियां झारखंड में निवेश करें। उन्हें सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। झारखंड में निवेश का अनुकूल माहौल है। बैंक भी वित्तीय सहायता देने को तैयार हैं। आईटी के लिए हमारे पास 200 एकड़ जमीन का लैंड बैंक है। छोटी-छोटी कंपनी बनायें। आवेदन दें। एक सप्ताह में उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार का प्रमुख फोकस आईटी पर है। आईटी जनता और शासन की दूरी को कम करता है। साथ ही काम में तेजी और पारदर्शिता भी लाता है। हम ई-गांव और ई-गवर्नेंस के साथ-साथ ई-झारखंड बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। अभी आम लोगों से जुड़ी 150 सेवाओं को ई-गवर्नेंस से जोड़ा गया है।
ई-गांव के तहत 1400 पंचायतें आईटी से जुड़ी
श्री दास ने कहा कि 1400 पंचायतों को भी ई-गांव के तहत आईटी से जोड़ दिया गया है। 2017 तक बाकी सभी पंचायतों को भी जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 माह पहले सरकार में आने के बाद हमने नीति बनाने पर जोर दिया। नीति के माध्यम से ही सरकार चलाई जा सकती है। आज तेजी से बदलती दुनिया में आईटी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हाल ही में आईटी से जुड़ी चार नीतियां हमने बनाई हैं। इसका असर भी दिखा। अमेरिकी दौरे में वहां के निवेशकों ने हमारी नीति की सराहना की। मुंबई में हुए रोड शो में भी झारखंड के नीति को सराहा गया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास बड़ी युवा शक्ति संसाधन के रुप में मौजूद है इसका उपयोग राज्य के विकास में किया जा रहा है। हम केंद्र के साथ टीम के रुप में काम कर रहे हैं।
सरकार प्रयास आम जनता को आईटी से जोड़नाः अमित खरे
इस अवसर पर विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा कि ईलेट्स के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम झारखण्ड में हो रहे विकास को दर्शाता है, हमारी प्राथमिकता है कि राज्य भ्रष्टाचार मुक्त हो और इसके लिए आईटी का प्रयोग ज्यादा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को भी आई टी के क्षेत्र से जोड़ना चाहती है। जिसके लिए यहां के युवाओं को आईटी के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस काम के लिए उन्होंने आम जनता और आई टी सेक्टर के विशेषज्ञों से सहयोग की अपील की।
जनता और सरकार को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड की तैयारी : वर्णवाल
मौके पर सूचना एवं प्रौद्य्नोगिकी विभाग के सचिव सुनिल कुमार वर्णवाल ने कहा कि विभाग जनता और सरकार को जोड़ने के लिए 30 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड तैयार कर रहा है। जिसके बनने के बाद आम जनता सीधे तौर पर सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेगी। श्री वर्णवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निदेश पर विभाग ने राज्य के 15000 से अधिक युवाओं को सिस्को, ओरेकल और सिमेंस के साथ मिल कर आईटी के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया है। साथ ही राज्य में कई नए प्रोजेक्ट को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। अगले कुछ महीनों में राज्य में 23000 करोड़ का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों को ई-ऑफिस के तहत जोड़ा गया है और अगले ढ़ाई सालों में पूरा राज्य पेपरलेस तरीके से काम करेगा।
100 से अधिक कॉलेज खोले जाएंगे : अजय
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में तीन नए प्राइवेट और एक सरकारी विश्वविद्य्नालय खोले गये हैं, साथ ही 11 जिलों में महिला महाविद्य्नालय और पॉलीटेकनिक कॉलेज जल्द खोले जाने की प्रकिया शुरु की जा रही है। उन्होंने समिट में आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकसित करने के लिए 100 से अधिक कॉलेज खोले जाने की जरुरत है और ऐसे में निवेशकों के लिए झारखण्ड बेहतर विकल्प है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इलेट्स मासिक मैगजीन ई-गॉभ का लोकार्पण भी किया, साथ ही आईटी के क्षेत्र में योगदान देने वाले कंपनियों और अधिकारियों को ई- झारखण्ड अवार्ड से सम्मानित किया।
वन-टू-वन की मुलाकात
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समिट में आए सभी कंपनीयों के पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन मुलाकात भी की। कार्यक्रम में कोटक महिन्द्रा बैंक के वीपी स्वामीनाथन वी, एचडीएफसी बैंक के डिप्टी वीपी अभिषेक कुमार, उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट आयुक्त के. रविन्द्र नायक, राज्य के विकास आयुक्त अमित खरे, सूचना एवं प्रौद्य्नोगिकी सचिव सुनिल कुमार वर्णवाल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
–
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
