Latest News
सशक्त ग्राम सभा-सक्षम पंचायत कार्यक्रम की शुरुआत
प्रत्येक माह होगी पंचायतों में ग्राम सभा-सीएम
आमसभा में दिलाई स्वच्छता और स्वराज से सुराज की शपथ, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
रांची,2अक्टूबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत के विकास में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है इसीलिये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश में स्वराज की स्थापना पर बल देते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की कल्पना की थी। देश में पंच ही परमेश्वर की संस्कृति अपने उद्भव काल से ही रही है इसलिये पंचायतों को सशक्त करने के बाद ही गांव के विकास की परिकल्पना का साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री आज ओरमांझी प्रखंड के गगारी पंचायत के खटंगा गांव में आयोजित स्वराज से सुराज की स्थापना विषय पर आयोजित सशक्त ग्राम सभा-सक्षम पंचायत कार्यक्रम में विशेष आमसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गगारी पंचायत शहीदों की भूमि है, इस भूमि से 1857 में प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमरांव ने अंग्रेजों के विरुद्ध स्वराज के लिये आन्दोलन किया था। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री की जन्म जयंती है जिन्होंने देश को सत्य और अहिंसा के दम पर आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और ग्राम स्वराज का नारा दिया। उनका कहना था कि संपूर्ण भारत का विकास करना है तो गांव की व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा। श्री दास ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी देश के गांव विकास से कोसों दूर है तथा बड़ी संख्या में आज भी झारखण्ड के गांव में बिजली, पेयजल एवं शिक्षा जैसी सुविधाओं की कमी है जिन्हें हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
श्री दास ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को राज्य की सभी पंचायतों में ऑनलाईन प्रसारण के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना है कि 2018 तक पूरे झारखण्ड को स्वच्छ बनायेंगे तथा 2018 तक सभी गावं में बिजली पहुंचायी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में पारदर्शी प्रशासन हो तथा भ्रष्टाचार समाप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि बिचौलिया की भूमिका को खत्म करने के लिये सरकार ने पंचायत सचिवालय का गठन किया है तथा ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया है जिससे पंचायतों को योजनाओं के निर्माण की रुपरेखा तैयार करने में सहायता मिलेगी। लोगों को प्रखंड और जिला के चक्कर न लगाने पड़ें इसलिये सरकार पंचायतों में ही तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रही है ताकि लोगों को प्रमाणपत्र बनाने के लिये भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को, आमलोगों को अपनी जवाबदेही व जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की जरुरत है और यह संकल्प लेना होगा कि पंचायतों में स्कूल से लेकर गली तक अस्पताल से लेकर प्रत्येक घर में स्वच्छता को लेकर लोग जागरुक हों। उन्होंने कहा कि पंचायत और ग्राम के लोगों को स्वच्छता का उसी प्रकार खयाल रखना होगा जिस प्रकार आप अपने पूजा स्थलों की साफ सफाई का खयाल रखते हैं।
प्रत्येक माह ग्राम सभा के आयोजन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक नागरिक को यह जानकारी होनी चाहिये कि उनके ग्राम में कौन सी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है तथा कौन सी योजना की जरुरत है जिससे गांव का सर्वांगिण विकास हो सके। योजनाएं अगले 15 वर्षों की जरुरत को रखकर तैयार की जायें तथा प्रत्येक पंचायत अगले तीन साल की कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में फैली कूरीतियों यथा डायन बिसाही , दहेज प्रताड़ना जैसे विषयों पर लोगों को जागरुक करें। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये ग्राम स्तर पर बनी समितियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी पंचायतों में शुन्य ड्रॉप आउट होगा। इसके लिये गांव में ही कार्यक्रम आयोजित करें तथा बच्चियों को शिक्षित बनायें। उन्होंने कहा कि प्रौद्य्नोगिकी के इस युग में सभी को शिक्षित करना होगा ताकि आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके और आने वाली पीढ़ी को ज्यादा अपडेट बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक बेंच डेस्क का निर्माण स्थानीय कारीगरों से करवा कर 40 हजार स्कूलों में दिया जायेगा। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर तो मिलेंगे साथ ही वर्षों से जमीन पर पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षा स्तर में भी सुधार आयेगा।
श्री दास ने ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूह का निर्माण करने पर जोर देते कहा कि पंचायतें इमानदारी से काम करें तथा सभी को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी कि उनके गांव का विकास का स्तर क्या होगा और गांव की जरुरतें क्यों है। यह सुनिश्चित करना होगा कि अपने गांव में रहने वाले गरीब लोगों के स्तर में कैसे सुधार हो। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार मिलता है या नहीं, स्वासथ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति कैसे हो तथा स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थित है या नहीं, यह सब कार्य पंचायतों के अधिकार क्षेत्र में आता है।
रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामटहल चौधरी ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले योजनाएं उपर स्तर से बना करती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण स्तर पर परिवार को समृद्ध करने के मकसद से योजनाओं को निचले स्तर पर बनाने की योजना का प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सबसे पहले इसे अमलीजामा पहनाने का काम करते हुए योजना बनाओ अभियान प्रारंभ किया। इसी का नतीजा है कि आज हर गांव में जल संरक्षण के कार्य हो रहे हैं… तालाब और डोभा का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि बोगस ग्रामसभा का आयोजन न करें जिससे विकास प्रभावित हो। ग्राम सभा में प्रत्येक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना पंचायत प्रतिनिधियों का कर्तव्य है।
खिजरी के विधायक राम कुमार पाहन ने कहा कि गावं के विकास के लिये जनभागीदारी जरुरी है। उन्होंने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की सकारात्मक सोच की वजह से ही आज झारखण्ड की पंचायतों को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा कि सशक्त ग्राम सभा … सक्षम पंचायत झारखण्ड सरकार की एक अनूठी पहल है तथा इसका मकसद है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पंचायत के माध्यम से समाज के अन्तिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाय। उन्हांने कहा कि योजना बनाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम मिले है तथा गांव की जरुरत के हिसाब से काम हो इसके लिये यह जरुरी है कि पंचायतों को सशक्तिकरण किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को 14वें वित्त आयोग से करीब 80 लाख से लेकर 1.25 करोड़ की राशि प्राप्त होनी है और पंचायतों को ही योजनाएं तैयार कर उसके क्रियान्वयन की रुपरेखा तय करनी है। इसलिये सभी पंचायतों को अपनी जवाबदेही समझनी होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ और स्वराज से सुराज की स्थापना को लेकर शपथ दिलवाई तथा शहीद उमरांव टिकैत के परिजन श्री महेन्द्र उरांव एवं शहीद शेख भिखारी के परिजन शेख यासीर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लालबहादूर शास्त्री, शहीद उमरांव टिकैत एवं शेख भिखारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सचिव पंचायतीराज वंदना दादेल ने दिया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
