Latest News
खुद से पूछे गांधी के आदर्शों को अपनाया या नहीं : राज्यपाल
स्वदेशी हमारे आन-बान और शान का प्रतीक : सी पी सिंह
शिल्पकारों को राज्यपाल ने प्रमाण पत्र और टूल किट देकर किया सम्मानित
रांची,2अक्टूबर। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि खादी और ग्रामोद्य्नोग देश की ग्रामीण आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण उपकरण बन सकता हैद्य्न उन्होंने कहा कि खादी आजादी के आंदोलन का महत्वपूर्ण अंग रहा है और स्वाधीनता आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे गांधी जी का खादी के प्रति बहुत लगाव था। उन्होंने सभी हिन्दुस्तानियों को खादी अपनाने का संदेश दिया था और स्वयं भी खादी को आत्मसात किया था। श्रीमती मुर्मू रविवार को मोरहाबादी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी।
राज्यपाल ने कहा कि आज देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है यह अच्छी बात है, लेकिन देश की जनसंख्या का एक बड़ा तबका विकास से वंचित है।विकास से वंचित आबादी के इस बड़े हिस्से को आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की जरुरत है। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा का पाठ विश्व को पढ़ाया था, आज देश की जनता खुद से पूछे कि क्या हमने गांधी के आदर्शों को अपनाया है, अगर नहीं तो आज से उनके आदर्शो को आत्मसात करने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को खादी का कपडा पहने। देश की युवापीढ़ी खादी के वस्त्रों को अपना रही है, यह अच्छा संकेत है। खादी ग्रामोद्य्नोग बोर्ड ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में काम करे ताकि ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़ सकें।उन्होंने कहा कि बोर्ड खादी के वस्त्रों व अन्य सामग्रियों के विपणन कार्य से ग्रामीणों को जोड़े यह मौजूदा वक्त की जरुरत है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सु.ढ़ करने के लिए कुटीर और लघु उद्य्नोगों को बढ़ावा देना जरुरी है।
इस मौके पर नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वाधीनता की लड़ा में गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान था। गांधी जी ने स्वदेशी का नारा दिया था। स्वदेशी हमारे आन-बान-शान का प्रतीक है। महात्मा गांधी ने चरखा के माध्यम से स्वदेशी का नारा घर घर तक पहुंचाने का काम किया था। आज चरखा करोड़ो लोगों की आजीविका का आधार है।श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बापू कि 150वीं जयंती पर हम उन्हें स्वच्छ भारत सौंप कर अपनी सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करें।
इससे पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सी पी सिंह व अन्य ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से मोहन दास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने तक के सफर काप्रस्तुतीकरण किया गया। राज्यपाल ने दुमका से आये पाषाण शिल्पकारों को प्रमाण पत्र और टूल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्य्नोग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक नवीन जायसवाल,महापौर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, राज्यपाल के प्रधान सचिव एस के सतपथी, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्य्नोग बोर्ड के एमडी दिपांकर पांडा समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
