Latest News
कांग्रेस भवन में बापू-शास्री को दी गयी श्रद्धांजलि
ग्राम स्वराज दिवस के रुप में जयंती मनायी गयी
रांची,2अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन में भारत के दो विभूति महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती “ग्राम स्वराज दिवस“ के रुप में मनायी गयी। इससे पूर्व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर मर्ल्यापण अर्पित की। इस अवसर पर सूर्यकांत शुक्ला, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, लाल किशोरनाथ शाहदेव, शाहीद हसन शामिल थे।
कांग्रेस भवन में आयोजित जयन्ती समारोह के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुदरत का ऐसा संयोग था कि दोनो महापुरुष का जन्म एक ही दिन 2 अक्तूबर को हुआ। हम दोनों महापुरु ां को एक समान नजरों से देखते हैं, गांधी जी ने अहिंसा की एक नई धूरी दी और उसे करके दिखाया और भारत को आजादी दिलायी। गांधी जी के पूरे विश्व में पूजा होती है पूरा विश्व उन्हें आदर की दृ ट से देखता है। गांधी जी की विचारधारा को बचाये रखना हम सभी कांग्रेसजनों का कर्त्तव्य है। शास्त्री जी के बारे में वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरु के बाद देश का कमान संभाली और बहुत ही कम समय में एक सक्षम प्रधानमंत्री के रुप में अपने को समर्पित किया और उन्होंने देश को एक नयी दिशा दिया, उन्होंने “जय जवान जय किसान“ का नारा दिया। शास्त्री जी पूर्ण रुप से गांधीवादी नेता थे उनके व्यक्तिव्त में गांधी जी के विचारों की साफ झलक मिलती है।
वक्ताओं ने राष्ट्रपिता गांधी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के बल पर उन्होंने अग्रेजों से भारत को आजादी दिलायी। शरीर पर मात्र एक धोती लपेटे और लाठी के बल अंग्रेजों से मुकाबला किया। उन्होंने निहत्थे अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी एक व्यक्ति, हीं नहीं वरन् एक विचार, एक समुद्र, एक हिमालय थे। गांधी जी के विचार थे कि बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत करो परन्तु आज सबकुछ उल्टा ही हो रहा है। शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे बहुत ही गरीब घर से आने वाले भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया एवं “जय जवान जय किसान“ का नारा देकर किसानों एवं जवानों का बनोबल बढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आज के वर्तमान समय में चिन्तन एवं मंथन करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही भारत माता के महान सपूत थे उनके जीवन से हम सबों को सीख एवं प्रेरणा लेनी चाहिए। गांधी जी एवं शास्त्री जी दोनों ही सादगी के पुजारी थे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राजेश गुप्ता, जगदीश साहु, डॉ0 जयप्रकाश गुप्ता, रमा खलखो, प्रो0 बिनोद सिंह, सुरेन राम, राजेश सिन्हा सन्नी, उमेश चौधरी, ज्योति सिन्हा, चितरंजन कुमार झा, योगेन्द्र सिंह बेनी, किशन अग्रवाल, ओम प्रकाश व्यास, अजय कुमार, पर्वती सिंह, रामानंद केशरी, इन्द्र भूषण पाण्डेंय सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
