Connect with us

Latest News

सरकारी चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

Published

on

रांची,29सितंबर। सरकारी चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। करीब 1200 सरकारी चिकित्सकों ने 28 से 30सितंबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है और इस दौरान चिकित्सक अपनी अस्पताल पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है, लेकिन ओपीडी में मरीजों को नहीं देख रहे है, हालांकि आपातकालीन सेवाओं में कामकाज सामान्य है।
मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को राज्य में लागू करने समेत 18सूत्री मांगों पर जोर डालने के लिए सरकारी चिकित्सकों ने ये कदम उठाया है। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण तीन मेडिकल कॉलेज छोड़ कर सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज बंद है। इमरजेंसी सेवा को छोड़कर ओपीडी ठप हैं। डॉक्टर अस्पतालों में डटे हैं, लेकिन काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, मरीज इलाज के बिना बिलबिला रहे हैं।
झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन के महासचिव डॉ विमलेश सिंह ने कहा कि हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बताया कि राज्य के सभी सरकारी डॉक्टरों को दो अक्टूबर तक इस्तीफा मांगा गया है। इनमें से अभी तक 900 डॉक्टरों ने इस्तीफा भेज दिया है। इनमें स्वास्थ्य निदेशालय में कार्यरत करीब 90 फीसदी डॉक्टर शामिल हैं। ये सभी व्हॉट्सएप पर लिखित रुप से इस्तीफा भेज रहे हैं। राज्य में करीब 11 सौ सरकारी डॉक्टर हैं। वहीं आईएमए के राज्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल तो 30 सितंबर को होगा। इस दिन सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया है कि डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार करीब 15 हजार डॉक्टर इस दिन हड़ताल पर रहेंगे। पूरी चिकित्सीय व्यवस्था ठप रहेगी और अगर कुछ होगा, तो इसकी जवाबदेही राज्य सरकार की है। क्योंकि हमने पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था। इसके बावजूद सरकार सोती रही।चिकित्सकों की प्रमुख मांगों में
मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में सुधार करने, एमजीएम जमशेदपुर और पीएमसीएच धनबाद के डॉक्टरों को अविलंब डीएसीपी लागू करने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 42 डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई को निरस्त करने और सुबह 9 से रात 9 बजे तक ओपीडी सेवा को बंद करने तथा बिना एनपीए दिए प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक को वापस करने की मांग शामिल है।
धनबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आगामी दो अक्टूबर तक सभी चिकित्सक अपना इस्तीफा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को सौंपेंगे। उधर रामगढ़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सरकारी अस्पतालों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बोकारो से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं। बड़ी संख्या में मरीज बिना इलाज के सरकारी अस्पतालों से लौट रहे हैं। उधर, देवघर जिले में चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बाधित रही। वहीं, गुमला में भी हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.