Latest News
निवेशकों को मिलेगी सुरक्षाःसीपी सिंह
रांची,19अगस्त।नगर विकास मंत्री सी0पी0 सिंह ने दिल्ली के लीला पैलेस होटल में फार्च्युन इंडिया पत्रिका द्वारा आयोजित इन्वेस्टर समिट में उपस्थित उद्य्नमियों को झारखण्ड में निवेश करने हेतु आमंतित्र किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड अगले दस सालों में देश ही नहीं अपितु दुनिया का समृद्धतम प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में उद्य्नोगों को बढ़वा देने हेतु नीतियों को सरल बनाया है ताकि निवेशक को राज्य में निवेश करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करेगी । उन्होंने कहा कि केवल कृषि के विकास के बल पर कोई राज्य या देश आगे नहीं बढ़ सकता, इसके लिए औद्य्नोगिक विकास जरुरी है। यही वजह है कि राज्य के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाते हुए निवेश के लिए उपयुक्त माहौल बनाया गया है।
श्री सिंह ने कहा प्रकृति की अकूत सम्पदा से सुसम्पन्न झारखण्ड प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है।मसला चाहे व्यापार सुगमता सूचकांक यानि इज ऑफ डूइंग बिजनेस का हो, ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित नीर निर्मल परियोजना का या फिर स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता का, हर जगह झारखण्ड सफलता के नए नए पायदान चढ़ रहा है। यह सब संभव हुआ है विश्वास से भरे जनादेश से जन्मी स्थिर सरकार और इस सरकार के कुशल नेतृत्वकर्त्ता की दूरदृष्टि और पक्के इरादों की वजह से। बेशक, झारखण्ड इस मामले में सौभाग्यशाली है कि प्रकृति ने इसे दिल खोल कर दिया हैं। प्राकृतिक सौन्दर्य यहां कण कण में बिखरा पड़ा है और धरती के भीतर खनिज पदार्थों की अकूत सम्पदा भरी पड़ी है।इसे सोने पर सुहागा कहिए कि हमारे नेतृत्व कर्त्ता माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने इन तमाम प्राकृतिक अवदानों का न सिर्फ मोल समझा बल्कि राज्य और देश के व्यापक हित में इनके बेहतर इस्तेमाल का जनहितकारी तरीका ढूंढ़ा। हमारे माननीय मुख्यमंत्री और उनके नेतृत्व में चल रही हमारी सरकार चाहती है कि प्रकृति के इन तमाम उपहारों के विवेकपूर्ण दोहन के लिए राज्य की मानव सम्पदा को कुशल बनाया जाए। हम ऐसा कर भी रहे हैं, युवाओं के कौशल विकास के जरिए। इन प्राकृतिक संसाधनों का देश और राज्य के हित में बेहतरीन इस्तेमाल हो इसलिए हम देश और दुनिया के बड़े निवेशकों के साथ विकास की साझीदारी चाहते हैं। इसी उद्देश्य से हमारी सरकार निवेशकों को आमंत्रित कर रही है, उन्हें ़हर जरुरी सुविधाएं और निवेश के लिए उपयुक्त वातावरण देने के पक्के वायदे के साथ हमने सिंगल विंडो सिस्टम को नए सिरे से प्रभावी बनाया है, अब निवेशकों को दफ्तर-दफ्तर भटकने की जरुरत नहीं, आधारभूत संरचना का विकास किया है, तेजी से सड़कें बन रही हैं, रेल मार्गों का विकास हो रहा है और धन्यवाद केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का, अब तो झारखण्ड से परिवहन के लिए जलमार्ग भी उपलब्ध है।निवेश के लिए भूमि अब झारखण्ड में समस्या नहीं है, सरकार निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए भूमिबैंक की स्थापना की है जिसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही सामने आएंगे।
हमारी राजधानी रांची माननीय प्रधानमंत्री के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए हमने प्राधिकार का गठन कर दिया है, भूमि चिन्हित कर ली है, निधि आवंटित कर दी है। राज्य के बड़े शहरों और औद्योगिक केन्द्रों मसलन रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो आदि को छह लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है और यह राज्य के निवासियों के साथ साथ यहां निवेश के इच्छुक उद्यमियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड के खूबसूरत और दुनिया के सबसे खूबसूरत कहे जाने वाले पर्यटन केन्द्रों से प्रतियोगिता की क्षमता रखने वाले पर्यटन केन्द्रों के विकास पर हमारी सरकार ने पर्याप्त ध्यान दिया है। पर्यटन केन्द्रों को सैलानियों के लिए सुगम बनाया जा रहा है।बेहतरीन मार्गीय और परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं, इन केन्द्रों पर प्रवास और भ्रमण की सुविधाएं दी जा रही हैं और सबसे जरुरी बात-सुरक्षा के चाक चौबन्द इंतजाम किए गए हैं।हमारे प्रयास सफल रहे हैं, इसका प्रमाण यह है कि भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक ही हाल के महीनों में झारखण्ड आनेवाले देशी-विदेशी सैलानियों की संख्या में आशातीत बढ़ोत्तरी हुई है।
श्री सिंह ने कहा कि झारखण्ड ही भारतीय सिनेमा का अभिन्न हिस्सा बन गया है।वैसे भी प्राकृतिक सुशमा से धनी झारखण्ड कब तक भारतीय सिनेमा से अलग रखा जा सकता था।हमारी सरकार ने भी इसके महत्व को समझा। हमारी नई फिल्म नीति में फिल्मकारों को प्रोत्साहित करने के लिये पर्याप्त प्रावधान रखे गए हैं। राजधानी रांची से पतरातू जानेवाली सड़क फिल्मों के हिसाब से जरुरी एक खूबसूरत लैंडस्केप उपलब्ध कराती है।इसी पतरातू घाटी में फिल्म सिटी निर्माण के लिए 200 एकड़ जमीन सरकार ने चिन्हित की है।इसके अलावा फिल्म निर्माण के इच्छुक फिल्मकारों को राज्य सरकार तमाम जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। हम झारखण्ड में फिल्म निर्माण करनेवाले फिल्मकारों को सुरक्षा, आधारभूत सुविधाएं, लोकेशन, स्थानीय कलाकार, तकनीशियन आदि उपलब्ध कराने के साथ-साथ उत्साहवर्धक अनुदान भी दे रहे हैं। हमारी नई फिल्मनीति से प्रभावित होकर अनुपम खेर, विद्या बालन,नसीरुद्दीन शाह, मुकेश भट्ट आदि नामचीन कलाकार और फिल्मकार झारखण्ड का रुख कर रहे हैं, अपनी फिल्मों की यहां शूटिंग कर रहे हैं, झारखण्ड से संबंधित विषयों पर फिल्में बना रहे हैं।
आखिर में हम कहना चाहेंगे कि झारखण्ड के संस्कार में ही अतिथि देवोभव की भावना है।हमारे पास सम्पद ाहै, संभावनाएं हैं, सत्कार की परिपाटी है, फैसले लेने वाली और उन्हें अमलीजामा पहनाने वाली सरकार है। आप भी आएं और झारखण्ड में निवेश करें। झारखण्ड से जुड़ने का आपका फैसला आप को अपने आपको विकसित करने का एक नए अवसर सरीखा लगेगा यह भरोसा हम आपको दे सकते हैं।
इस अवसर पर झारखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव एवं ट्राई के चेयरमेन श्री आर0एस0 शर्मा ने कहा कि झारखण्ड में बालू से लेकर सोना तक है, राज्य में सीधे – सरल लोग हैं यानि पर्याप्त मानव सम्पदा है। झारखण्ड में निवेश हेतु उचित वातावरण है एवं निवेशकों की हितों की रक्षा हेतु सरकार भी प्रतिबद्ध है ।उन्होंने कहा कि सरकार उद्य्नमियों को राज्य में उद्य्नो लगाने हेतु सुविधायें एवं सभी आधारभूत संरचना सुलभ कराने हेतु प्रतिबद्ध है। स कार्यक्रम में उद्य्नोग जगत की कई हस्तियां एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
