Connect with us

Latest News

स्तनपान के प्रति जागरुकता से कुपोषण मुक्त होगा झारखंड- लुईस मरांडी

Published

on

रांची,1अगस्त। हिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि कुपोषण मुक्त झारखंड बनाना हमारा मिशन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाने को लेकर गंभीर हैं और उनके संकल्प के अनुरुप विभाग इस मिशन की सफलता के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। डॉ. मरांडी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली माताओं को मालूम होनी चाहिए कि नवजात शिशु के लिए स्तनपान कितना महत्वपूर्ण है। वे सोमवार को श्री .ष्ण लोक प्रशासन संस्थान में विश्व स्तनपान सप्ताह 2016 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हमें स्तनपान की लाभकारी विशेषताओं की जानकारी हर वर्ग, समाज और समुदाय तक पहुंचाने की जरुरत है जिससे अधिक से अधिक माताएं इसका लाभ लेकर अपने बच्चों को कुपोषण मुक्त कर सकें।
लुईस मरांडी ने कहा कि प्रत्येक सेविका, सहिया और सहायिका आंगनबाडी केंद्र में पोषाहार वितरण के दिन माताओं को स्तनपान के फायदे से अवगत करायें। तीनों सहेली बनकर उक्त काम को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि आप इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मां के दूघ की महत्ता को प्रचारित करने की जरुरत है ताकि आनेवाली पीढ़ी स्वस्थ हो और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। माताओं को भी उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।
राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक मृदुला सिन्हा ने कहा कि स्तनपान जागरुकता कार्यक्रम में एक हजार दिन महत्वपूर्ण हैं। शिशु के गर्भ में आने के साथ ही इसकी गिनती प्रारंभ होती है और यही एक हजार दिन बच्चों के शारीरिक विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली की बुनियाद बनता हैं। विभाग ने पूरे साल की तैयारी की है। स्तनपान के महत्व की जानकारी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करनेवाली माताओं तक पहुंचा कर भ्रांतियों को दूर करना होगा तभी हमारा अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को झारखंड पोषण मिशन की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्तनपान को बढ़ावा देकर हम राज्य को कुपोषण से मुक्त कर सकते हैं।
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभागके प्रधान सचिव एम एस भाटिया ने कहा कि यह मुददा मानव जीवन का आधार है। इसपर खुलकर बात करने, प्रचार-प्रसार करने और भ्रांतियों को दूर करने की जरुरत है। इसको लेकर राज्य में विशेष रुप से समन्वय बिठा कर कार्य हो रहा है। श्री भाटिया ने बताया कि राज्य में तीन हजार आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहां कार्यरत सेविकाओं को प्रोत्साहित कर बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
इससे पहले डा लुईस मरांडी, महानिदेशक राज्य पोषण मिशन और प्रधान सचिव एम एस भाटिया ने स्तनपान के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने हेतु तैयार रेडियो जिंगल का लोकार्पण किया और माताओं को स्तनपान की विशेषता से अवगत कराने के लिए प्रचार प्रसार रथ रवाना किया। रेडियो और प्रचार वाहन के माध्यम से पूरे एक सप्ताह तक स्तनपान को लेकर प्रचार- प्रसार किया जाएगा। साथ ही रांची सदर की सेविकाओं ने गीत और बाल विकास परियोजना मांडर केन्द्र द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्तनपान की महत्ता से अवगत कराया गया। कार्यशाला में एनएचआरएम निदेशक अमिताभ कौशल,निदेशक समाज कल्याण रवींद्र प्रसाद सिंह, उप सचिव राजेश ई पात्रो, यूनिसेफ की राज्य प्रमुख मधुलिका जोनाथन, बाल विकास पदाधिकारी, सेविकाएं, सहिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.