Connect with us

Latest News

विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित

Published

on

रांची,11जुलाई।विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्यभर में बढ़ती जनसंख्या के संबंध में जागरुकता पैदा करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। राजधानी रांची में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आज की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता की आवश्यकता बताई।
वहीं राजधानी के डोरंडा औषधालय में आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए निदेशक प्रमुख डॉ. प्रवीण चंद्रा ने लोगों से अपील की कि वे जनसंख्या नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी निभाएं, क्योंकि बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है। इस अवसर पर स्लोगन पहले तन-मन से लायक हो, शादी की बात 18 के बाद हो। यानी लड़कियों की शादी हर हाल में 18 साल के बाद करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन, निदेशक डॉ एके चौधरी, डॉ एमएन लाल, डीपीएम महेश कुमार समेत अन्य क चिकित्सक और आम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में सहिया, नर्सिंग की छात्राएं भी उपस्थित थी। इस अवसर पर परिसर में स्टॉल लगाया गया है। जहां टीबी जांच, एसटीडी यौन रोग से बचाव, परिवार नियोजन की जानकारी दी जा रही थी। मौके पर माला एन और निरोध भी बांटे गए। इस मौके पर यह जानकारी दी गयी कि विश्व जनसंख्या दिवस 1987 से मनाया जा रहा है, दरअसल उस वर्ष विश्व की जनसंख्या पाँच अरब को पार कर गयी थी। संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर दुनिया भर में जागरुकता फैलाने के लिए दिवस मनाने का निर्णय लिया। सन् 2030 और 2040 के बीच विश्व की जनसंख्या 9 अरब का आंकड़ा पार कर जाने की संभावना है। आज विश्व की जनसंख्या लगभग 7.4 अरब की है। जब बात विश्व की जनसंख्या की आती है तो जनसंख्या स्थिरीकरण पर किये जा रहे प्रयास भी कम पडने लगते हैं। आज विश्व की जनसंख्या इस प्रकार दुनिया पर भारी पड़ रहा है जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। क्या आप जानते है कि अकेले भारत में प्रतिमिनट कितने बच्चें पैदा होते हैं ? नहीं तो जानिए कि भारत में प्रति मिनट 25 बच्चें पैदा होते हैं। यह आंकड़ा वह है जो बच्चें अस्पतालों में जन्म लेते हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण करना है क्योंकि जनसंख्या प्रति दिन बढ़ती रहे तो आने वाले समय में संसाधन कम होते जाएंगे क्योंकि हमारे संसाधन सीमित है। अब आज ही सोचिए कि आने वाले समय में यह सिमित संसाधन कुछ ही व्यक्तियों के पास होगा। विश्व जनसंख्या दिवस 2016 का उदधाटन करते हुए निदेशक प्रमुख ने कहा कि ”परिवार नियोजन कार्यक्रम सरकार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यकम है। इसके संबंध में सभी योग्य दंपति तक जानकारी पहुँचाना तथा उन्हे प्रोत्साहित करना हमारा मुख्य कार्य है। उन्होने कहा कि परिवार नियोजन की विधि अपनाने से माँ तथा बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इससे आईएमआर और एमएमआर दोनो को कम किया जा सकता है। दो बच्चों में तीन वर्ष का अंतर रखने से मातृ मृत्यु दर को 30 प्रतिशत तथा शिशु मृत्यु दर को 10 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। उन्होने लोगो को परिवार नियोजन के साधनों के संबंध में सही जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होने लाभुको तथा उत्प्रेरक को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि के बारे में प्रतिभागियों को बताया। ”इस अवसर पर डॉ0 प्रवीण चंद्र, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाऐं के द्वारा परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाडे़ के ??जिम्मेदारी निभाओ प्लान बनाओ“ पोस्टर का विमोचन किया गया।
डॉ0 एम0 एन0 लाल, अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएॅ, झारखंड ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण में कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ??हम दो हमारे दो“, ??छोटा परिवार सुखी परिवार“, ??खुशहाली का आधार छोटा परिवार“, ??जिम्मेदारी निभाओ प्लान बनाओ“ जैसे कई नारे जन जागरुकता फैलाने हेतु लगाये जा रहे हैं ताकि लोग जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व को समझ सके। परिवार नियोजन कार्यक्रम अन्तर्गत विभाग द्वारा ??दो बच्चों में तीन साल का अंतर यही है स्वस्थ्य जच्चा-बच्चा का मंतर“ का संदेश सहिया द्वारा घर-घर पहुंचाया जा रहा है। अगर जल्द ही वैश्विक तौर पर जनसंख्या स्थिरीकरण पर अहम कदम न उठाए गए तो इस बात का डर है कि आने वाले समय में जनसंख्या विस्फोट पूरे संसाधनो को निगल जाएगा और हालत और बद से बदतर हो जाएगी।
इस अवसर पर डॉ ए0के0 चौधरी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाऐ, डॉ0 एस0के0सिंह, स्वास्थ्य सेवाऐं, सिविल सर्जन रांची, ए0सी0एम0ओ0 रांची, अकय मिंज,एस0पी0सी0, सुचंद्र्र्रा पांडा प्रशिक्षण एंव अजय कुमार शर्मा, मिडिया परामर्शी, परिवार नियोजन की राज्य समन्वयक गुंजन खलको, डेमोग्राफर सन्तना कुमारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।
राज्य के अन्य जिलों में भी जनसंख्या दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। साहेबगंज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के सदर अस्पताल में आज परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.