Latest News
सीएम ने मांझी थान का शिलान्यास किया
कहा- परंपरा-संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने का प्रयास
रांची,19जून।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। मांझी थान में क्षेत्र के लोग सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक आदि विविध मसलों पर सकारात्मक चर्चा कर सकेंगे। जहाँ से निकले सद्विचार अंततः संताल परगना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। उक्त बातें आज मुख्यमंत्री ने दुमका प्रखंड के बांस्कनाली ग्राम में मांझी थान के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
श्री दास ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प है। समाज के सबसे अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंचे यह हमारे सरकार की प्राथमिकता है। मांझी थान के लिए जमीन दान करने वाले तथा समारोह की अध्यक्षता करने वाले बांस्कनाली गांव के ग्राम प्रधान प्राण हेम्ब्रम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों में प्राण हेम्ब्रम की भांति ही जज्बा होनी चाहिए। आमजनों के सहयोग से ही सरकार विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। केवल सरकार के भरोसे विकास संभव नहीं है। जबतक समाज के सभी लोग विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित नहीं करते तबतक विकास के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं मुखिया सिर्फ शोभा का पद नहीं होता बल्कि पूरे समाज के समग्र विकास के लिए लोगों का सही मार्गदर्शन उनकी सर्वप्रमुख जिम्मेदारी है। हमारी सरकार ग्राम सभाओं को और अधिकार देना चाहती है। ताकि ग्राम सभा स्थानीय जरुरतों के हिसाब से ग्रामीण विकास की न सिर्फ रुप रेखा तैयार कर सके बल्कि उसे कार्य रुप भी दे सके। उन्होंने कहा कि गांव के लोग यह सोचें की जैसी जिन्दगी उन्होंने जी है वैसी उनके आने वाले पीढ़ी को न जीना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार स्कील्ड डेवलपमेंट के जरिये अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। ताकि युवावर्ग समाज के मुख्य धारा से जुड़कर प्रदेश के विकास में अपनी भागिदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आठवीं या नवीं पास युवाओं को मोबाईल रिपयेरिंग, सेल्समैनसिप आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अनुकूल बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए प्रधान मंत्री मुद्रा योजना द्वारा युवाओं को ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने तोरपा ग्राम के एक महिला की चर्चा करते हुए कहा कि किस प्रकार उसने प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त कर ब्यूटीपार्लर खोला तथा आज वो न सिर्फ ऋणों के किस्त का आसानी से भुगतान कर रही है बल्कि उसकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बहुत बेहतर हो गई है। उस महिला के देखादेखी कई और महिलायें स्वरोजगार की ओर प्रेरित हो रही है।
रघुवर दास ने कहा कि जबतक हमारे समाज की आधी आबादी आर्थिक रुप से स्वावलंबी नहीं हो जाती है तबतक पूरे समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को 1 लाख रु0 ऋण के साथ साथ विभिन्न कुटीर उद्य्नोगों को चलाने के लिए समुचित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उनके द्वारा तैयार सामग्री यथा कम्बल, चादर, तौलिया आदि के विपणन की भी समुचित व्यवस्था की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सरकारी विद्य्नालयों में बांटी जाने वाली पोशाक इन्ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिलाये जाने की व्यवस्था की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने झारखण्ड के पिछड़ेपन के लिए अशिक्षा को सबसे प्रमुख कारण मानते हुए गांव के सभी पढ़े लिखे युवक युवतियों से अपील किया की वे अपने समाज के लोगों को शिक्षित बनायें। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को चाहे वो बेटा हो या बेटी पढ़ाये जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से समझदारी तथा समझदारी से ईमानदारी पनपती है। उन्होंने बतलाया कि अशिक्षा के कारण ही आज भी हमारे समाज में डायन विसहा प्रथा जारी है। जिसके फलस्वरुप प्रत्येक वर्ष अनेक निर्दोष माता एवं बहनों की जान ले ली जाती है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि बेटा और बेटी एक जैसे ही होते हैं। बेटा और बेटी को पढ़ाने में हमें भेद नही करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बतया कि कम उम्र में बच्चों की शादी करना कानूनन जुर्म है। ऐसा करने पर बेटी के पिता को सजा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले अपने बच्चों को पढायें उसके बाद ही उसकी शादी करके विदाई करें। उन्होंने कहा कि ने कहा कि हमारी सरकार जबरदस्ती किसी को शराब न पीने के लिए बाध्य नहीं करेगी। सरकार का यह प्रयास होगा कि लोग स्वेच्छा से शराब न पीये। क्योंकि शराब परिवार समाज एवं स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
समारोह को कैबिनेट मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी, ताला मरांडी, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, पूर्व सांसद अभय कान्त प्रसाद ने भी संबोधित किया। स्वागत सम्बोधन उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता शर्मिला सोरेन ने दिया।
एलईडी डिजिटल होडिंग का लोकार्पण
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अम्बेदकर चौक स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के एलईडी डिजिटल होर्डिंग का भी लोकार्पण किया। इस होर्डिंग के माध्यम से न सिर्फ सरकार की विविध विकास योजनाओं के बारे में आमजनों को सूचनायें उपलब्ध करायी जायेगी बल्कि कई प्रकार के सरकारी कार्यक्रमों का लाईव प्रसारण भी किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग रांची के सूचना भवन स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के नियंत्रण कक्ष से किया जाएगा।
स्कूल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने स्कूल का पानी स्कूल में कार्यक्रम के तहत $2 राजकीय कन्या उच्च विद्य्नालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाये गये तकनीक का भी निरीक्षण किया। विदित हो कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु अपनाये जाने वाले विविध तकनीकों में से दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एक तकनीक को बेहद सुगम, सरल एवं कम खर्चीला देखते हुए प्रथम चरण में जिले के 1000 मध्य एवं 110 उच्च विद्य्नालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की इस तकनीक को अपनाने का निदेश दिया है। इस तकनीक के तहत स्कूली छात्र व छात्राओं द्वारा ही 30 फीट लम्बा 3 फीट चौड़ा एवं 4 फीट गहरा ट्र्रेंच खोदा जाता है जिसमें 9 ईंच का पत्थर भर दिया जाता है। जिसके उपर एक परत बालू दे दिया जाता है। स्कूल की छत पर गिरा सारा जल पाइप के माध्यम से ट्रेंच तक पहुँचता है जहाँ बालू और पत्थर के माध्यम से छनकर जल भूमि के अन्दर समा जाती है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल बालेश्वर सिंह, डीआईजी देव बिहारी शर्मा, उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक दुमका प्रभात कुमार, सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
