Latest News
स्वस्थ झारखंड के निर्माण में सबकी भागीदारी जरुरीःराज्यपाल
जेसोवा की ओर से स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता पर संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन
रांची,18जून। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं, किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने इस दिशा में और बेहतर सुधार के लिए विभिन्न संबद्ध सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संस्थाओं एवं मीडिया घरानां की सक्रिय भागीदारी का आह्नान किया। साथ ही, उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधिगण, कार्यकर्त्ता एवं महिला स्वयं सहायता समूह से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक समर्पित भाव से करने की अपील करते हुए कहा कि इससे बेहतर झारखण्ड, स्वस्थ झारखण्ड के निर्माण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। राज्यपाल आज झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाईब्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित आर्यभट्ट के सभागार में “स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता“ पर आयोजित संगोष्ठी-सह-कार्यशाला को संबोधित कर रही थी।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदया ने कहा कि झारखण्ड राज्य प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। यहाँ स्थानीय स्तर पर पौष्टिक साग-सब्जियाँ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इन सबके उपयोग के बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी तो है, किन्तु यह हमारे दैनिक आहार का हिस्सा नहीं बन पा रहा है। लोगों में यह भ्रान्ति भी है कि पौष्टिक आहार सिर्फ महँगे खाद्य्न सामग्रियों जैसे- फल, मेवे आदि में ही उपलब्ध है, जिसे गरीब तबके के लोग वहन नहीं कर सकते। आज इन भ्रान्तियों को दूर करने की आवश्यकता है। इसमें जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले आँगनबाड़ी कर्मियों के अलावा, महिला स्वयं सहायता समूह, पंचायतों के प्रतिनिधिगण आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्यपाल महोदया ने यह भी कहा कि विगत कुछ वर्षों से शहरों देखा जा रहा है कि लोगों में पारम्परिक भोजन को छोड़कर फास्ट फूड की ओर रुझान बढ़ा है। यह हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्हेंने कहा कि झारखण्ड राज्य एक ग्राम प्रधान राज्य है। ग्रामों में कम उम्र में विवाह का प्रचलन है। उन्हें खान-पान और अपने आवश्यकताओं की जानकारी का आभाव होता है कम उम्र में उनके शरीर पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, महिला स्वंय सहायता समूह एंव सामाजिक संगठनों का उन्हें जागरुक करने के दायित्वों का तत्परतापूर्वक निर्वहन करना होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने वाली संवाहक हैं। ये अन्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए यह जरुरी है कि वे स्वयं भी नवीनतम स्वास्थ्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी रखें।
इस अवसर पर प्रधान सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मुखमित सिंह भाटिया ने विभाग द्वारा इस दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता ऐसे मुद्दे हैं, जो परस्पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। महिला और महिला और शिशु विकास एजन-जागरुकता क ऐसा विषय है जिसका प्रभाव हमारे सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभी भी मातृत्व एंव शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी नहीं हो पाई है। इसके लिये सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर बल देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग इस दिशा में संबद्ध विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु तत्पर है।
प्रधान सचिव, कार्मिक, प्रशासानिक सुधार एवं राजभाषा विभाग तथा इस एसोसिएशन की उपाध्यक्षा निधि खरे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सरकार के विभिन्न प्रयासों के बावजूद मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी नहीं होना चिंतनीय है। इसके मूल में सरकारी योजनायें संचालित तो हो रही हैं, लेकिन ऐसा भी कि लाभुकों तक पहुंचने में इन योजनाओं में कही-न- कहीं मिसिंग लिंक है, जिसे हम सबको मिलकर भरना होगा। हमारे राज्य में कम उम्र में ही लड़कियों की शादी भी एक गंभीर समस्या है जिसके कारण लड़किया चाहकर भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं और कम उम्र में ही माँ बन जाती हैं, जो उनके और उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिये खतरनाक साबित होता है। इसके लिये लोगों को जागरुक करने आवश्यकता है। इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविका और सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
झारखण्ड आईएएस आफिसर्स वाईब्स एसोसिएशन की अध्यक्षा नीलम पाण्डेय ने पिछले एक वर्ष में किये गए कुछ सामाजिक कार्यों से माननीया राज्यपाल को अवगत कराया कि उनकी यह संस्था 2001 के अपने स्थापना से ही महिलाओं और बच्चों के बीच समाज के विभिन्न मुद्दों जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,लघु उद्य्नोग, पर कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था ने आपदा के समय भी सक्रियता पूर्वक कार्य करते हुए राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में देने का उल्लेखनीय कार्य किया है।
धन्यवाद ज्ञापन ऐसासिएशन की सचिव ऋचा संचित ने करते हुए कहा कि संस्था महिलाओं एवं बच्चों के बीच सदा सक्रियतापूर्वक कार्य कर रहा है। संस्था ने आंगनबाड़ी केन्द्र को गोद लेने का कार्य किया गया है तथा उसे आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के रुप में विकसित करने का बीड़ा उठाया है। उन्हेंने कहा कि संस्था इस प्रकार के और भी सामाजिक कार्य करने हेतु तत्पर है। इस अवसर पर बच्चों के मध्य राज्यपाल द्वारा स्कूली पोशाक का भी वितरण किया गया। समारोह में उपाध्यक्षा झारखण्ड आईएएस आफिसर्स वाईब्स एसोसिएशन नंदनी जाजोरिया सहित अन्य सदस्यगण एवं सी.डी.पी.ओ., आंगनबाड़ी सेविका, सहाययिका उपस्थित थी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
