Connect with us

Latest News

रास चुनाव के लिए 79 विधायकों ने मतदान किया

Published

on

/सत्तापक्ष ने विपक्षी खेमे के छह सदस्यों को अपने पक्ष में करने में सफलता हासिल किया
रांची,11जून।झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज सुबह नौ बजे से2
शाम चार बजे तक वोट डाले गये। मतदान में 81 निर्वाचित विधायकों में से 79 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जबकि देर रात गिरफ्तारी हो जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक चमरा लिंडा और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद कांग्रेस के देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने मतदान में हिस्सा नहीं ले सकें।

/सत्तारूढ़ गठबंधन को छह  विपक्षी सदस्यों का भी मिला समर्थन
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के दो उम्मीदवारों के पक्ष में 53 विधायकों ने प्रथम और द्वितीय वरीयता के मत डाले। जिसमें भाजपा के 43 विधायकों के अलावा आजसू पार्टी के 4, नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानू प्रताप शाही, झारखंड पार्टी के एनोस एक्का, जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा और बहुजन समाज पार्टी के कुशवाहा शिवपूजन मेहता शामिल है। वहीं विपक्ष के दो अन्य विधायकों ने भी क्रास वोटिंग कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। इस तरह सत्तारूढ़ गठबंधन ने विपक्षी खेमे के छह विधायकों को अपने साथ करने में कामयाबी हासिल की।

/ताला मरांडी ने सबसे पहले वोट डाला
विधानसभा परिसर में बनाये गये मतगणना केंद्र में आज सुबह नौ बजे मतदान शुरु होने पर सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक ताला मरांडी ने वोट डाले। इसके बाद भाजपा और सत्तारुढ़ गठबंधन में सहयोगी आजसू पार्टी के चार विधायकों ने वोट डाले। सत्तारुढ़ गठबंधन ने एक रणनीति के तहत पहले ही घंटे में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा-आजसू के 44 विधायकों ने वोट डाल, जबकि मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह ने दोपहर बाद वोट डाले। मतदान प्रारंभ होने के एक घंटे के अंदर ही भाजपा के 40 और आजसू पार्टी के चार विधायकों ने पूर्व में बनायी गयी रणनीति के तहत वोटिंग की, ताकि मतदान के दौरान तीन-चार सदस्यों की अनुपस्थिति होने पर भाजपा के तीन सदस्य इस तरह से वोटिंग करें कि पार्टी के दोनों सदस्यों की जीत सुनिश्चित हो सके। सबसे अंत में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री सीपी सिंह ने वोट डाले भाजपा और आजसू के कई सदस्यों की ओर से प्रथम और द्वितीय वरीयता का मत डाला गया, वहीं विपक्षी सदस्यों की ओर से सिर्फ प्रथम वरीयता का ही मत डाला गया।

/ विपक्ष के चार विधायकों के वोट को लेकर बना था संशय
राज्यसभा चुनाव के लिए आज सुबह नौ बजे मतदान शुरु होने पर विपक्ष के चार सदस्यों के वोट डालने को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन इनमें से दो सदस्य को वोट डालने पहुंच गये, लेकिन विपक्ष के दो सदस्य चमरा लिंडा और देवेंद्र सिंह शाम चार बजे तक वोट डालने नहीं पहुंच सके। पुलिस ने वर्ष 2013 में विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करने के एक पुराने मामले में झामुमो विधायक चमरा लिंडा को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस की कड़ी निगरानी में रांची के आर्किड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, वहीं कांग्रेस के दो विधायकों देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और निर्मला देवी के खिलाफ भी वारंट जारी हुए, लेकिन नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के साथ करीब तीन बजे कांग्रेस विधायक निर्मला देवी मतदान करने पहुंची, जबकि पुलिस दबीश के बताया गया है कि पलामू जिले की पुलिस देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने रांची पहुंची है और ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि जैसे ही देवेंद्र सिंह विधानसभा में वोट देने पहुंचेंगे, उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
इधर, झामुमो विधायक जगरनाथ महतो पिछले कई दिनों से बोकारो के जेल में बंद थे और अदालत से अनुमति मिलने के बाद वे मतदान के लिए पहुंचे। इसके अलावा झामुमो के पौलुस सुरीन की भी गिरफ्तारी की भी चर्चा थी, लेकिन वे पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मतदान करने पहुंचे।

/आर्किड अस्पताल के ईद-गिर्द कड़ी सुरक्षा
झामुमो विधायक चमरा लिंडा को कल देर रात पुलिस ने आर्किड अस्पताल में नजरबंद कर रखा है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है और घुड़सवार दस्ते भी तैनात है। झामुमो, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की आर्किड अस्पताल में कल देर रात पुलिस के साथ बकझक की भी खबर है और आज सुबह पार्टी विधायक से मिलने के लिए झामुमो सांसद विजय हांसदा भी पहुंचे।बाद में उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की है।

/वोटिंग के लिए अदालत में याचिका
झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक चमरा लिंडा और कांग्रेस के देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह तथा निर्मला देवी को विधानसभा चुनाव में वोटिंग की अनुमति देने के लिए कल देर रात में ही झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी है, वहीं दिल्ली में उच्चतम न्यायालय में भी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से याचिका दायर करने की बात कही गयी, लेकिन मतदान समाप्त होने तक याचिका को लेकर अदालत के निर्देश के बारे में विपक्षी नेताओं को कोई विशेष जानकारी नहीं मिली।

/सरकार गुंडागर्दी पर उतरी, आपातकाल की याद ताजा-बाबूलाल
झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य सरकार जिस प्रकार गुंडागर्दी पर उतर गयी है,उससे आपातकाल की यादें ताजा हो गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से विपक्षी दलों के सदस्यों को मताधिकार का प्रयोग करने से रोका है, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के साथ आगे भी आंदोलन चलाएगी।

/विधायकों पर कार्रवाई से गलत संदेश जा रहा हैःसरयू राय
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के खाद्य्न आपूर्ति मंत्र्ाी सरयू राय ने विपक्ष के विधायकों के खिलाफ इस वक्त की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.