Latest News
नक्सलियों ने पीडीएस दुकानदार की हत्या की
रांची,22मई। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र्ा स्थित आ ंजन गांव में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन, भाकपा माओवादियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। गुमला के पुलिस उपाधीक्षक कपिन्दर उरांव ने बताया कि दुकानदार अपनी जनवितरण प्रणाली की दुकान से लोगों को राशन दे रहा था। इसी बीच, दो पहिये वाहन से उग्रवादी पहुंचे और लोगों के बीच दुकानदार की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
झापुसे के पांच अधिकारियों का तबादला
रांची,25मई।राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा(झापुसे) के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में आज गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जैप-9 के प्रभारी समादेष्टा हरिनारायण राम महली को प्रभारी पुलिस अधीक्षक जंगल वारफेयर स्कूल नेटरहाट बनाया गया है।
जंगल वारफेयर स्कूल के प्रभारी पुलिस अधीक्षक कुमार रविशंकर को जैप-9 का समादेष्टा बनाया गया है, वहीं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो सुनील कुमार को पुलिस उपाधीक्षक जैप-1रांची बनाया गया है और उन्हें झारखंड विधानसभा का अतिरिक्त प्रभारी सुरक्षा बनाया गया है। इसी तरह से जैप-6 के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार-1 को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)बोकारो बनाया गया है और पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ झारखंड जागुआर फैज अकरम को पुलिस उपाधीक्षक जैप-8 जमशेदपुर बनाया गया है।
बड़कागांव में चिता सत्याग्रह सह उपवास
रांची,25मई। हजारीबाग जिले के बड़कागांव में बुद्धिजीवी मंच द्वारा चिता सत्याग्रह सह उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण व विस्थापन व पुनर्वास को लेकर आयोजित इस आंदोलन में विधायक निर्मला देवी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा और भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने हिस्सा लिया।
भाजपा चुनाव समिति की बैठक
=रास चुनाव को लेकर चर्चा
रांची,25मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्र्ाी रघुवर दास,नगर विकास मंत्र्ाी सीपी सिंह, कल्याण मंत्र्ाी डाक्टर ल ुईस मरांडी, सांसद पी.एन.सिंह और पूर्व अध्यक्ष डाक्टर रविन्द्र कुमार राय ने हिस्सा लिया। आज की बैठक में ग्यारह जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ और पिछले दिनों पा ंकी और गोड्डा विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की गई।
प्रत्येक जिले में स्म¤ति उद्य्नान का निर्माण होःताला मरांडी
=परिजनों की स्मृति में फलदार वृक्ष लगाने के लिए अभियान चलाने का आग्रह
रांची,25मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने आज मुख्यमंत्र्ाी रघुवर दास को एक पत्र्ा सौंप कर झारखंड के प्रत्येक जिले में “स्मृति उद्य्नान“ का निर्माण कराने का आग्रह किया है। पत्र्ा में उन्होंने कहा है कि आज के समय में जिस प्रकार प्रदूषण एवं जल-स्तर की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, उसके समाधान के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा है कि क्यों न एक “स्मृति उद्य्नान“ का निर्माण सभी जिलों में करायें और जन साधारण से आग्रह करें कि आप अपने परिवारजनों की स्मृति में एक फलदार वृक्ष अवश्य उद्य्नान में लगायें एवं वृक्ष पर उनका नामकरण उनके पूर्वजों की स्मृति में हो। साथ ही, इस फलदार वृक्ष का लाभ वृक्ष लगाने वाले परिवार को मिले। इसकी देखभाल वन एवं पर्यावरण विभाग के माध्यम से हो। इस प्रकार “स्मृति उद्य्नान“ का निर्माण संभव हो जाएगा। ताला मरांडी ने मुख्यमंत्र्ाी रघुवर दास से आनेवाले 5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उनके कर कमलों से इसका शुभारंभ करने का आग्रह व अपेक्षा की है।
केंद्र सरकार ने एसटी सूची को संशोधित किया
=भोगता,गूंझू, खैरी, पूरन,देशवारी व पूरन जाति को मिलेगा एसटी का मिलेगा लाभ
नई दिल्ली,25मई। प्रधानमंत्र्ाी नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्र्ािमंडल ने पांच राज्यों असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, त्र्ािपुरा में अनुसूचित जनजाति की सूची में संशोधन और केन्घ्द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में नये समुदायों की पहचान के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में कुछ संशोधनों के लिए संसद में दो विधेयकों को प्रस्तुत किए जाने को अपनी स्वीकृति दे दी है।
इस विधेयक के अधिनियम हो जाने के बाद, अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल समुदायों के सदस्य मौजूदा योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के लिए मिलने लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो जाएगें। इस प्रकार की कुछ प्रमुख योजनाओं में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप, शीर्ष स्तर की शिक्षा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम से रियायती ऋण, अनुसूचित जनजाति के लड़कों एवं लड़कियों के लिए छात्र्ाावास आदि शामिल हैं। उपर्युक्त के अलावा, वे नौकरियों और शिक्षा संस्घ्थानों में आरक्षण के लाभ के लिए भी हकदार होंगे।
इसके परिणामस्घ्वरुप, झारखंड और केन्द्र/राज्य की सूचियों के अन्घ्य पिछड़े वर्गो (ओबीसी)/अति पिछड़े वर्गो(एमबीसी) के मामले में अनुसूचित जनजाति की सूची में वर्तमान प्रविष टयों में संशोधन किया जाएगा। झारखंड की जिन जातियों को लेकर संशोधन किया गया है,उसमें भोगता, देशवारी, गंझू, दौतलबंदी, (दवालबंदी), पतबंदी, राउत, माझिआ, खैरी (खेरी) पूरन जाति शामिल है।
धनबाद को आईआईटी का मिला दर्जा
रांची,25मई। केंद्रीय मंत्र्ािमंडल ने इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (धनबाद) को आई आई टी में बदलने की स्वीकृती प्रदान कर दी है। इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक्ट 1961 में संशोधन किया जाएगा। नए खुलने वाले छह अन्य आई आई टी के नाम भी इस अधिनियम में जोड़े जाएंगे। इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्र्ाालय संसद के अगले सत्र्ा में एक विधेयक इस बाबत लाएगा।
प्रधानमंत्र्ाी नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । इसके तहत आईएसएम धनबाद को आई आई टी में तब्दील किया जाए। इसके लिए मंत्र्ाालय की तैयारिया पहले से चल रही हैं। वित्त मंत्र्ाी अरुण जेटली ने पिछले आम बजट में ही इस बात की घोषणा की थी। लेकिन किसी संस्थान को आईआई टी का दर्जा देने के लिए आई आई टी एक्ट में संशोधन करना होता है। इसी प्रकार नए आई आई टी खोलने के लिए भी अधिनियम में संशोधन की जरुरत होती है।
कैबिनेट के फैसले के अनुसार अधिनियम में संशोधन के बाद धनबाद समेत सात नए आई आई टी खुलने का रास्ता साफ हो जाएगा। जो अन्य छह नए आई आई टी इस अधिनियम का हिस्सा बनने जा रहे हैं वे तिरुपति (आंध्र प्रदेश) पलाक्कड (केरल), धारवाड़ (कर्नाटक), भिला (छत्तीसगढ़), गोआ तथा जम्मू शामिल हैं। नए अधिनियम के जरिये नए खुलने वाले सभी संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का दर्जा भी दिया जाएगा।
वैट से मुक्ति, धारा 80 में संशोधन के लिए अध्यादेश
योग सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित्त वस्तुओं को 31 मार्च 2017 तक वैट से मुक्त करने, सीआरपीएफ रांची कैंटिन में विदेशी शराब को वैट से मुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। वहीं वैट अध्यादेश 2016 को मंजूरी दी गयी है, इसके तहत एक्ट की धारा 80 में 80 ए जोड़ा जाएगा, जिसके तहत उद्य्नमी अपनी आपत्ति ट्रिब्यूनल में रख सकेंगे।
बारी जाति अनुसूची-1 में शामिल
राज्य सरकार ने बारी जाति को अत्यंत पिछड़ा वर्ग की अनुसूची-1 में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत इस जाति को अनुसूची 1 में 51 कॉलम में रखा गया है। एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में पॉलिटेनिक अभियंत्र्ाण में ग श्रेणी की नियुक्ति के लिए नियमावली को भी मंजूरी दी गयी।
जरमुंडी में कचरा प्रबंधन के लिए पांच एकड़ भूमि
दुमका जिले में में ठोस अवशिष्ट प्रबंधन निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को जरमुंडी अंचल में निःशुल्क पांच एकड़ गैरमजरुआ खास भूमि स्थायी हस्तांतरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। वहीं बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना को घटनोत्तर मंजूरी दी गयी।
सभी पंचायतों में होगा कमल क्लब का गठन
=महिला फुटबॉल टीम को नीता अंबानी करेंगी प्रायोजित, पंचायतों में सांसद व विधायक निधि से बन सकेगा मॉडल भवन
रांची,25मई। झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 4402 पंचायतों कमल क्लब का गठन होगा। मुख्यमंत्र्ाी रघुवर दास की अध्यक्षता में आज रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय में राज्य मंत्र्ािपरिषद की हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी।
बैठक समाप्त होने के बाद पर्यटन, कला-संस्क्ृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्र्ाी अमर कुमार बाउरी ने पत्र्ाकारों को बताया कि युवाओं के समेकित विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्र्ाी की सोच को ध्यान में रखते पंचायत, प्रखंड व जिला तथा राज्य स्तर पर कमल क्लब गठन का निर्णरु लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक पंचायतों की आबादी 4000 से 5000 होती है, इन पंचायतों में 18 से लेकर 40वर्ष के युवाओं को क्लब में शामिल किया जाएगा और क्लब का रजिस्ट्रेशन 1816 के सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत कराया जाएगा। इस क्लब के पदधारियों का कार्यकाल दो वर्षाें का होगा, वहीं एक परिवार से सिर्फ एक ही सदस्य पदधारी होगा और पदधारी का चयन ग्रामसभा में आमसभा की बैठक में होगा। कोई भी पदधारी एक कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए एक वर्ष के अंतराल के बाद ही चुना जा सकेगा। उन्होंने बताया कि क्लब में युवक-युवती शामिल हो सकेंगे।
मंत्र्ाी ने बताया कि पंचायत समिति के पदधारी मिलकर प्रखंड कमेटी का गठन करेंगे और फिर प्रखंड कमेटी के सदस्य जिला कार्यकारिणी का गठन करेगा, जबकि राज्यस्तर पर साझा के माध्यम से सभी की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पंचायत स्तर पर फुटबॉल टीम गठित करने का निर्णय लिया गया है और पंचायत में इस आयु वर्ग के 200 से 300 खिलाड़ियों के बीच 15सदस्यीय बेस्ट टीम का गठन किया जाएगा। फिर प्रखंडों पर बेस्ट 15 और जिला स्तर पर बेस्ट 15 टीम का गठन किया जाएगा और अंत में राज्य स्तर पर एक बड़ा टूर्नामेंट होगा, इस लीग मैच के विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरुप बड़ी राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में फुटबॉल टीम का चयन किया जा रहा है, बाद में अन्य टीमों का गठन होगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिए भी अलग से टीम गठित होगी। मुख्यमंत्र्ाी रघुवर दास से नीता अंबानी की बात हुई है, उन्होंने महिला फुटबॉल टीम को स्पांसर (प्रायोजित) करने में दिलचस्पी दिखायी है। खेलकूद मंत्र्ाी ने बताया कि यह क्लब सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों व सामाजिक कार्याें में भी अपनी भूमिका निभाएगा। क्लब के लिए सभी पंचायतों में मॉडल भवन का निर्माझ कराया जाएगा और इस भवन का निर्माण सांसद व विधायक निधि से हो सकेगा। इस भवन में पुस्तकालय, वाचनालय और जिम की व्यवस्था होगी, वहीं यह इंटरनेट व अन्य आधुनिक तकनीक से जुड़ा होगा। उन्होंने बताया कि जिस तरफ से महिला फुटबॉल टीम को नीता अंबानी ने प्रायोजित करने में अपनी सहमति दी है,उसी तरह अन्य टीमों को भी प्रायोजक मिलें,इसके लिए प्रयास किये जाएंगे।उन्होंने बताया कि जल्द ही यह क्लब धरातल पर उतर जाएगा। सभी फुटबॉल टीमों को फुटबॉल, किट, जर्सी समेत अन्य सामान व सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
