Connect with us

Latest News

पुलिस विभाग में होगी हजारों नियुक्तियां,प्रक्रिया शुरु

Published

on

विधि-व्यवस्था में सुधार के लिए उठाये गये कदम-एनएन पांडेय
रांची,16मई। झारखंड में पुलिस विभाग के हाल के दिनों में हजारों नियुक्तियां होगी, वहीं नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में वर्ष 2016 में कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल हुई। इस आशय की जानकारी आज गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एन.एन. पांडेय, पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय, एडीजी एस.एन. प्रधान समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इन अधिकारियों की ओर से गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया।
एनएन पांडेय ने बताया कि पुलिस नियुक्ति नियमावली का गठन किया जा चुका है, इसके तहत पुलिस के 7272 पदों पर राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जनवरी में प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित कर ली गयी है और बहाली की प्रक्रिया इस वर्ष के अंत तक पूर्ण कर ली जाएगी। वहीं विशिष्ट इंडिया रिजर्व का दो बटालियन खूंटी व दुमका में स्थापित किया गया है, इन बटालियनों ें 1042 आरक्षी के पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा जून महीने में संभावित है। इसके अलावा राज्य पुलिस अवर निरीक्षक संवर्क नियुक्ति नियमावली का गठन किया गया है, इसके तहत पुलिस अवर निरीक्षक के 2000 पदों पर वर्ष 2016 एवं वर्ष 2017 में दो चरणों में बहाली की जाएगी। उन्होंने बताया कि इवेस्टिगेशन ट्रेनिंग स्कूल के गठन के तहत 169 पदों को स्वीकृति दी गयी है। इसके अलावा विभिन्न कोटि में प्रोन्नति दिया गया है, जिसके तहत सहायक अवर निरीक्षक के 3000, पुलिस अवर निरीक्षक के 519, पुलिस निरीक्षक के 154 और सहायक पुलिस उपाधीक्षक के 41 पदों पर प्रोन्नति की कार्रवाई तीव्र गति से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच कारापालों को काराधीक्षक के पद पर प्रोन्नति देकर पदस्थापित किया गया है,वहीं राज्य के काराओं में काराधीक्षक के 9 पद और प्रोबेशन पदाधिकारी के 29 पद पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी से अनुशंसा की गयी है, इसके अलावा कक्षपाल केरिक्त 1394 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा ली गयी है।
उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्र्ाण एवं अनुसंधान में गुणवत्ता के लिए पुलिस का पुनर्गठन व सुदृढ़ीकरण का काम किया जा रहा है। इस क्रम में थानों और ओपी को उनकी आवश्यकता व परिवेश के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में विभाजित कर पर्याप्त मात्र्ाा में बल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक श्रेणी के लिए मानक निर्धारित किये गये है। थानों के अपग्रेडेशन व नये पुलिस अनुमंडल के सृजन के तहत जमशेदपुर, रांची व धनबाद शहरी क्षेत्र्ा के 44 थानों को प्रथम चरण में स्मार्ट थाना के रुप् में विकसित किया जा चुका है, इसी प्रयास के तहत विभिन्न जिलों के 56 सहायक थानों को पूर्ण थाना का दर्जा प्रदान किया गया है और 110 थानों को पुलिस निरीक्षक स्तर का थाना बनाया गया है।
आतंकी संगठनों से निपटने के लिए एंटी टेरोरिस्ट स्क्वॉयड,एटीएस का गठन किया गया है और साइबर थाना का गठन् किया गया है। राज्य औद्य्नोगिक सुरक्षा बल की पांच अतिरिक्त बटालियन की भी स्थापना की जा रही है, साथ ही क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम के तहत राज्य के सभी 429 थानों में अपराध से संबंधित विवरणी की प्रविष्टि कंप्यूटर में की जा रही है
एनएन पांडेय ने बताया कि ऑन लाइन एफआईआर सिस्टम के तहत राज्य के सभी जिलों में 1960 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 1543आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, फिलहाल 72 थानों को इससे जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि रांची और जमशेदपुर में मेडिका अस्पताल के सहयोग से झारमर व आरमर सेवाएं प्रारंभ की गयी है,जिसमें किसी भी प्रकार की दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर घायल व्यक्तियों को अविलंब निकटस्थ अस्पताल में भर्त्ती कराया जा सके।
कारा विभाग की उपलब्धियों के संबंध में एन.एन. पांडेय ने बताया कि राज्य में अवस्थित 28 कारा में पांच केंद्रीय कारा, 17 मंडल कारा, 5 उपकारा और एक ओपन जेल है। सभी काराओं में बंदियों को रखने की क्षमता 15320 है,जिसमें 17576 बंदियों को रखा गया है। एनएन पांडेय ने बताया कि अलग राज्य गठन के वक्त इन काराओं में 5888 बंदियों को रखने की क्षमता थी, जिसे बढ़ा कर 15320 कर दिया गया है, जबकि बरही, नगरउंटारी, मधुपुर और चक्रधरपुर में नये जेल के निर्माण होने से स्थिति में और सुधार आएगी।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को बढ़ावा
पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय ने बताया कि राज्य में विधि व्यवस्था को बनाये रखने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चतरा में पत्र्ाकार हत्याकांड के खुलासे में भी सीसीटीवी कैमरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा घरों में सीसीटीवी लगाये, इससे अपराधियों की निशानदेही में बड़ी आसानी होती है।
पुलिस को भारी मात्र्ाा में विस्फोटक मिलें-एसएन प्रधान
एडीजी एसएन प्रधान ने बताया कि झारखंड पुलिस के लिए यह वर्ष कामयाबी भरा रहा।उन्होंने बताया कि साल 2008 के बाद पहली बार लातेहार के जंगल से नक्सलियों के स्टोर हाउस को बरामद करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में अब तक पुलिस द्वारा 430 विशेष अभियान तथा 338 एलआरपी चलाकर 8पुलिस हथियार, 5 रेगुलर हथियार, 99 देशी हथियार, 1721 डेटोनेटर, 95 लैंड माइंस, आईईडी, क्लोमोर, डाईरेक्शन माइंस एवं 21015 किग्रा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। जबकि नक्सलियों के कुल 22 उच्च स्तर के पदाधारी समेत 150 नक्सलियों और उनके समर्थकों को गिरफतार किया गया है। वहीं सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इस वर्ष किसी भी पुलिस कर्मी का हथियार नहीं लूटा गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.