Latest News
विकास के लिए कर्मयोगी बनें, श्रम का करें सम्मान – मुख्यमंत्री
श्रमिक सम्मान दिवस 17 सितंबर को मनाया जाएगा- राज पलिवार , 2019 तक झारखंड बनेगा विकसित राज्य- सीपी सिंह, श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर समेत विभिन्न योजनाओं का हुआ शुभारंभ
रांची,1मई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि श्रमिकों को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। सरकार असंगठित मजदूरों की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के नौजवानों और असंगठित मजदूरों की बेहतरी के लिए काम कर रही है और ऐसे मजदूरों को प्रशिक्षण देकर सरकार उनका कौशल विकास करेगी ताकि उनकी आर्थिक समृृद्धि हों और वे बदलते वक्त के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के प्रति उनके मन में काफी श्रद्धा है। उनका करियर भी श्रमिक के तौर पर ही शुरु हुआ था। श्रमिकों की परेशानी व जरुरत से वे वाकिफ हैं। जब उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला तो श्रम मंत्र्ाी बने। उस समय भी ऑपरेशन जस्टिस के माध्यम से न्यूनतम मजदूरी के लिए अभियान चलाया था। मुख्यमंत्र्ाी आज अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रोजेक्ट भवन स्थित नया सभागार में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री दास ने कहा कि झारखंड ने श्रम कानूनों में काफी सुधार किये हैं। यही कारण है कि झारखंड को श्रम कानूनों के सरलीकरण में देश में पहला स्थान मिला है। इसका लाभ श्रमिकों को ही मिलेगा। श्रम जीवन को गतिमान बनाये रखने का मुख्य आधार है। हमें जो प्रकृति से प्राप्त नहीं होता, उन बुनियादी सुविधाओं को श्रमिक श्रम से देने का प्रयास करता है। ऐसे लोगों का ध्यान रखना हम सभी का फर्ज होना चाहिए। श्री दास ने कहा कि किसी भी उद्य्नोग की बढोत्तरी में श्रमिकों का बड़ा योगदान होता है। श्रम भी पूंजी है। इसका अपना महत्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को कुशलता प्रदान करने के लिए श्रम विभाग जल्द बंद पडे आईटीआई भवनों को पुनः चालू करेगी। ताकि युवाओं को रोजगार मिले और वे हुनरमंद बनें। अगर इनके पास हुनर होगा तो रोजगार और स्वरोगार से वे खुद को स्वतः जोड़ लेंगे और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। राज्य सरकार श्रमिकों के लिए नयी-नयी योजनाएं चलायी हैं। इसमें उन्हें अपने कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल, काम के दौरान बचाव के लिए जूते और हेलमेट, सुरक्षा किट, औजार आदि का वितरण किया जा रहा है। उनके बीमा और पेंशन की भी व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सिलाई मशीन बांटी जा रही है।
श्री दास ने कहा कि श्रम कानून में बदलाव किया गया है। अगर राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर मंच नहीं देगी तो निवेशक अन्य राज्य में निवेश करेंगे। जिससे यहां के मजदूरों को लाभ नहीं होगा और पलायन की समस्या नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदत सुविधाएं श्रमिकों तक पहुंच रहीं हैं, या नहीं इसका ध्यान विभाग रखे। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खेतिहर मजदूरों का अधिकारी ख्याल रखे और उन्हें योजनाओं का लाभ दें ताकि उनका उत्साहवर्द्धन हो सके।
मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग राज पलिवार ने कहा कि श्रमिकों के विकास हेतु विभाग प्रयासरत है। मजदूरों के हित में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। श्रमिकों की समस्याओं का समाधान सरकार 24 घंटे के अंदर सरल और सार्थक तरीके से करेगी।
राज पलिवार ने कहा कि श्रमिक को मिलने वाली न्यूनतम मजदूरी धरातल पर उतरी या नहीं इसका अवलोकन करना होगा। ताकि श्रमिक वर्ग लाभान्वित हो सके। बाल मजदूरी एक बड़ी समस्या है जिसे रोकने के लिए सरकार काम कर रही है। दूसरी ओर महिला मजदूरों को उचित सम्मान मिले इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। पलिवार ने बताया कि श्रमिक चालकों को भी सरकार योजनाओं का लाभ देगी। ताकि उनका और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है। लेकिन उसे लागू और नियंत्रित करने की दिशा में काम करना होगा। अगर राज्य का हर व्यक्ति अपनी भागीदारी तय करे तो 2019 तक झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा मिलेगा। श्रमिकों का उत्थान कैसे हो। इस दिशा में सरकार को काम करना है। यह सरकार और समाज में रहने वाले हर व्यक्ति का दायित्व है। खेतों और शहरों में काम करने वाले श्रमिकों की बेहतरी के लिए काम करना होगा। श्री सिंह ने बताया कि पहले की सरकारें निर्णय नहीं लेती थी, लेकिन वर्तमान सरकार निर्णय लेती है। हर क्षेत्र में सरकार काम कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर और समाधान पोर्टल का ऑन लाइन शुभारंभ किया। रघुवर दास ने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का शुभारंभ लाभुकों को प्रमाणपत्र्ा देकर किया। साथ ही साईकिल सहायता योजना, सिलाई मशीन सहायता योजना, श्रमिक औजार सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफटी किट योजना की शुरुआत की गई। श्री दास द्वारा जैप आईटी के सीईओ को समाधान पोर्टल के लिए एवं विभिन्न फैक्टरियों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पांच लोगों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पदमश्री अशोक भगत मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्र्ाी के प्रधान सचिव संजय कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, श्रम विभाग के प्रधान सचिव सहित बड़ी संख्या गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
