Latest News
सरहुल की धूम,भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी
रांची,10अप्रैल। प्रकृति पर्व सरहुल आज राजधानी रांची समेत राज्य भर में पारंपरिक तरीके और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया और भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जनजातीय पर्व सरहुल के मौके पर रांची के मुख्य पाहन ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद इस साल कम बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा में पुख्ता इंतजाम किये गये थे और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना के साथ ही नृत्य-संगीत के साथ सरना आदिवासियों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
पाहन की भविष्यवाणी-इस साल बारिश कम मात्रा में होगी
राजधानी में सरहुल के विधान और घड़े में रखे जल की पद्धति को देखने के बाद प्रमुख पाहन जगलाल पाहन ने भविष्यवाणी की है कि इस साल बारिश कम मात्रा में होगी और जल संकट इस साल भी बरकरार रहेगा।इस बीच रांची कॉलेज स्थित जनजातीय विभाग में भी आज प्रकृति पूर्व सरहूल पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, सांसद रामटहल चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सरहुल पर्व के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सभी से प्रकृति से प्रेम करने और प्रकृति को बचाने की अपील की। शहर के विभिन्न अखाड़ों में आज सुबह सभी सरना स्थलों पर जनजातीय विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी और दोपहर बाद विभिन्न अखाड़ों ने भव्य शोभायात्र्ाा में हिस्सा लिया। सरहुल पूजा को लेकर रांची और आसपास के अलग-अलग क्षेत्रों से सरना धर्मावलम्बी परंपरागत नृत्य और वेशभूषा के साथ शोभायात्रा के रुप में केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली पहुंचे।
हातमा से निकाली गयी शोभायात्रा
राजधानी रांची में मुख्य शोभायात्रा कांके स्थित हातमा सरना स्थल से निकाली गयी, जो सिरमटोली सरना स्थल पहुंच कर संपन्न हो गयी। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सरना आदिवासी शामिल हुए, वहीं भव्य शोभायात्रा को देखने के लिए भी सड़क के दोनों ओर विभिन्न मकानों की छतों पर हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं एकत्रित हुई थी। शहर में मुख्य शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान इस मार्ग पर और विभिन्न मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद रहा। मुख्य शोभायात्रा राजधानी में नयासराय, नामकुम, बड़ा घाघरा, डोरंडा, चुटिया, सिरमटोली समेत कई क्षेत्रों से निकाली गयी,जिसमंे हजारों की संख्या में óी-पुरुष परंपरागत नृत्य व जनजातीय संगीत के साथ शामिल हुए।
जनजातीय नृत्य-संगीत के साथ पूजा-अर्चना
इससे पहले शनिवार को उपवास और प्रार्थना के साथ प्रकृति पर्व सरहुल की शुरुआत हुई। इस दौरान सरना धर्मावलम्बियों की ओर से विभिन्न मौजा और सरना स्थलों में पाहन और पूजा में बैठने वाले सदस्यों ने उपवास के साथ सरना स्थलों की साफ-सफाई की। वहीं, पाहन और उसके सहयोगियों ने जल स्रोतों में जाकर मछली और केंकड़ा पकड़ कर पूजन विधि की परंपरागत शुरुआत की। सरना धर्मावलम्बियों की मान्यता है कि पूजन विधि के बाद खेतों में इनका समर्पण करने के बाद लहलहाते फसल की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गयी, इस दौरान हजारों की संख्या में जनजातीय महिलाएं, पुरुष, युवा-बच्चे व बुजुर्ग ढोल-बाजे के साथ नृत्य करते नजर आये।
नगर विकास मंत्री भी सरहुल पर थिरके
राज्य के नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह ने भी आज सरहुल के मौके पर रांची के नगड़ाटोली स्थित कामकाजी महिला हॉस्टल में पानी की घोर किल्लत को देखते हुए वहां बोरवेल के बाद लगाये गये मोटर पंप का उदघाटन किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सरहुल के गाने पर नृत्य-संगीत में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 21 की पार्षद रोशनी खलखो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
बिजली आपूर्ति बंद
सरहुल महोत्सव के दौरान निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा के दौरान दोपहर एक बजे से जुलूस लौटने तक शहर में एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी थी। जिन इलाकों में शोभा यात्रा निकलने के बाद आगे बढ़ गयी, उन इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी और देर शाम तक शहर के सभी इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो गयी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इधर,सरहुल को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। शहर के कई स्थानों पर नजर रखने क ेलिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। सबसे अधिक आठ सीसीटीवी कैमरे फिरायालाल चौक पर लगाये थे, वहीं एकरा मस्जिद के पांच, सुजाता चौक के निकट 6, केएफसी के पास पांच और सिरमटोली के पास सात सीसीटीवी कैमरे लगाये थे। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी खुद शोभायात्रा की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती दिखी
शोभायात्रा को लेकर सभी प्रमुख चौक-चौराहे व अन्य स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी। कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से नियंत्र्ाण कक्ष भी बनाये गये थे, वहीं एंबुलेंस व अन्य चिकित्सीय टीम की भी तैनाती की गयी थी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से जगह-जगह स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही अग्निशमन दस्ते की भी तैनाती की गयी थी।
शर्बत व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया
शोभायात्रा के दौरान
जगह-जगह विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की ओर से भी जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के कई स्थानों पर स्टॉल लगाये गये थे, इन स्टॉलों में स्वच्छ पेयजल, शर्बत, चना-गुड़ इत्यादि की व्यवस्था की गयी थी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

