Latest News
साहेबगंज में बनेगा मल्टी मॉडल हबःनितिन गडकरी
गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल का पीएम करेंगे शिलान्यास, रांची-टाटा रोड जून 2017तक हो जाएगा पूरा, रांची-पलामू पथ का उत्क्रमण,राष्ट्रीय राजमार्ग दुगुना हो जाएगा,14हजार करोड़ की लागत से 1428 किमी की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत, धनबाद में ट्रांसपोर्ट हब
रांची,27जनवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि झारखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों को दुगुना किया जायेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जून 2017 तक रांची-टाटा रोड का काम पूरा हो जायेगा । जबकि साहेबगंज में 534 करोड़ की लागत से मल्टी मॉडल हब बनेगा। इसके तहत साहेबगंज को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित किया जायेगा, यह झारखण्ड के लिये ग्रोथ इंजन का काम करेगा। वाटर पोर्ट के बन जाने से बनारस से हल्दिया पोर्ट तक जल परिवहन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जल परिवहन सड़क परिवहन से सस्ता होता है। श्री गडकरी ने कहा कि साहेवगंज में गंगा नदी पर 2000 हजार करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा, जिसका शिलान्यास अगले महीने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। वे आज राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 500 करोड़ की लागत से रांची-पलामू रोड को उत्क्रमित किया जायेगा। धनबाद बाईपास के संबंध में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डी0पी0आर0 बनायेें, भू-अर्जन के लिये आधा पैसा केन्द्र सरकार देगी। इस भूमि का उपयोग कई कल्याणकरी कार्योंें के लिये किया जायेगा। झारखण्ड में ऊर्जा परियोजनाओं का जिक्र करते हुये श्री गडकरी ने कहा कि राज्य सरकार फ्लाई-एश से ईंट निमाण कर उसके निर्यात करने के बारे में विचार करे। बंाग्लादेश इसके लिये बेहतर बाजार हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने धनबाद बाईबासा के लिए भूमि अधिग्रहण के वास्ते 50 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, साथ ही मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे धनबाद में ट्रांसपोर्ट हब बनाने में मदद करें।
उन्होंने बताया कि झारखंड में करीब 14000 करोड़ रुपये की लागत से 1428किमी तक बनने वाली सड़क परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि 580करोड़ की छह सड़क परियोजनाओं पर काम शुरु हो गया है, जबकि 847 करोड़ रुपये की 13 सड़क परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसके अलावाकालीबारी डुमरिया-बेलदर-पटमदा व चाईबासा-हाता-घोड़ाबांधा पथ पूर्वी सिंहभूम के दो नये राष्ट्रीय राजमार्ग को भी मंजूर किये जाने की घोषणा की है।
श्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसों का जिक्र करते हुये कहा कि हर साल तकरीबन 5 लाख सड़क हादसे होते हैं। जिसमें तकरीबन 3 लाख लोग घायल होते हैं। इसकी एक वजह फर्जी तरीके से ड्राईविंग लाइसेंस का बनना है। इसे दूर करने के लिये पूरे राज्य में ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलें जायेंगे। जहंा कम्प्यूटराइज्ड तरीके से वाहन चालन परिक्षण की जांच कर चार दिनों के अंदर लाइसेंस निर्गत किये जायेंगे। इससे सड़क हादसों में कमी आयेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की सौगात दी थी। श्री गडकरी ने उस विजन को रफ्तार दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन गडकरी के इरादे नेक हैं,हौसले बुलंद हैं, गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों का विकास इनका लक्ष्य है। अभी झारखण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के मामले में राष्ट्रीय मानक का आधा है, उम्मीद है कि गडकरी की घोषणाओं के बाद राष्ट्रीय मानक पर खरा उतरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की जीवन रेखा वहाँ की सड़कों को माना जाता है। राज्य के विकास में परिवहन व्यवस्था का अहम योगदान है। परिवहन के विकास से ही औद्य्नोगिक विकास में तेजी आ सकती है। सड़कांे के राष्ट्रीय औसत के मामले में झारखण्ड काफी पीछे है लेकिन आने वाले समय में राज्य में सड़कों का जाल बिछेगा तथा सर्वाेत्तम सड़कों के लिये झारखण्ड को जाना जाएगा।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एम.जे.अकबर, राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मुख्य सचिव राजीव गौबा, प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग राजबाला वर्मा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार एवं सचिव सनील कुमार वर्णवाल, वी0एन0 सिंह(एम0ओ0आर0टी0एच0) भी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
