Connect with us

Latest News

नई दिल्ली में झारखंड भवन के लिए भूमि पूजन

Published

on

2रांची,18जनवरी। राज्यपाल द्रौपर्दी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में झारखंड भवन का शिलान्यास किया। नई दिल्ली के बांग्ला साहेब लेन में बनने वाले झारखंड भवन के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिल्ली के प्रसिद्ध गोल मार्केट और गुरुद्वारा बंग्ला साहिब के समीप नये झारखंड भवन के निर्माण हेतु संयुक्त रुप से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के हृदय स्थल पर झारखंड के दूसरे भवन को बनाने में मेरे साथ राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को विकसित बनाने में सरकारी महकमों, कार्यालय भवनों की अहम भूमिका होती है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा कि इस भवन का निर्माण अप्रैल माह में प्रारंभ हो जायेगा और दो वर्षों में भवन बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इस भवन का क्षेत्रफल लगभग एक एकड़ (5606 स्क्वायर मीटर) होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नये झारखंड भवन में आधुनिक सुविधाओं (वाई फाई, टेली कांफ्रेंसिंग) से युक्त होगा। भवन में कुल चार तल्ले होंगे जिसमें पचास कमरों के अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अलग अलग सूईट होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा उनका निजी तौर पर मानना है कि झारखंड इस देश का पावर स्टेट है और हर दृष्टिकोण से झारखंड देश के विकास में अपनी महती भूमिका निर्वहन की शक्ति रखता है।
मुख्यमंत्र्ी ने कहा कि किसी कार्य की सफलता अकेले व्यक्ति से नहीं हो सकती है, प्रधानमंत्री की सोच को झारखंड के मंत्रीपरिषद, अधिकारियों व कर्मचारियों के टीम वर्क ने साकार किया है। केन्द्र में ारेन्द्र मोदी के नेतृत्व व उनके मंत्री परिषद द्वारा मिले सहयोग के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंेने केन्द्रीय मंत्री वैकेया नायडू और रवि शंकर प्रसाद का नये झारखंड भवन में सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बहुमत की सरकार को एक वर्ष पूरा हुआ है और एक साल के अंदर किसी भी प्रकार का सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। हमारी सरकार ने राज्य की जनता को जहां स्वच्छ एवं पारदर्शी शासन व्यवस्था देने का काम किया है वहीं भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। इस अवसर पर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ सांसद कड़िया मुंडा, सांसद भूपेन्द्र यादव, सांसद बीडी राम, विधायक मांडर गंगोत्री कुजूर, मुख्य सचिव राजीव गौबा, प्रधान स्थानिक आयुक्त श्री यूपी सिंह सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.