Latest News
विस में अब कृषि बजट अलग से पेश होगाःसीएम
वर्ष 2016-17 का बजट जनबजट होगा, मेदिनीनगर में बजट पूर्व संगोष्ठी
रांची,23दिसंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगामी वर्ष (2016-17 )का बजट जनता का बजट होगा। सरकार आपसे आपके सुझावों एवं विचारों को सुनने आई है, ताकि गंाव, गरीब, जनता का बजट बनें। गावों को विकसित किये बिना झारखण्ड को विकसित नहीं किया जा सकता। लोकतंत्र्ा में जनता ही मालिक है। उन्होनें कहा की जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एक टीम वर्क की भावना से काम कर रहे हैं। हमारी सरकार विकास कार्य में जुट गई है और आप सभी से आग्रह है कि आप लोग भी अपने स्तर से इस विकास कार्यो से जुड़े और सहभागी बने। जनता जागरुक होगी तभी विकास संभव है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब कृषि बजट अलग से पेश किया जायेगा। उन्होनें सभी को आश्वस्त किया की 2016-17 का बजट सभी के सुझावों के अनुकूल होगा। उक्त बातें उन्होंने आज मेंदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में आयोजित पलामू प्रमण्डल बजट पूर्व संगोष्ठी के दौरान उपस्थित चेम्बर सदस्य, छात्र,एन0जी0ओ0 ,किसानो, शिक्षाविद के प्रतिनिधियों तथा समाज के बुद्धिजीवी वर्गों को संबांधित करते हुये कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिचांई के क्षेत्र्ा में 2016 दिसम्बर तक सोन नदी से लिफ्ट इरेगिशन के माध्यम से सिचाईं हेतु पलामू प्रमंडल में लगभग 04 हजार, करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का डी0पी0आर0 बन रहा है। 2017 तक शिलान्यास किये जाने की संभावना है। 14 वित्त आयोग में पंचायतो को सीधे राशि आवंटन का प्रावधान किया जा रहा है ताकि पंचायत द्वारा बनाये जा रहें योजनाओं पर अच्छे तरिके से काम हो सके। उन्होंने कहा कि हर जिले अपनी आवश्यक्ता के अनुसार तालाब, कुआ, डूभा, सिंचाई के लिये योजना बनाये। लातेहार, गढ़वा एवं पलामू जिले में महिला महाविधालय, मॉडल महाविधालय तथा पॉलिटेक्निक, मेडिकल, इन्जीनियरिंग कॉलेजो की स्थापना का प्रावधान किया जायेगा। उन्होने कहा की सडक एव पुल पुलियाओं जैसे आधारभूत संरचानाओं पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। आप सभी सड़क एवं पुल पुलियाओं जैसे योजनाओं पंचायत स्तर पर बनायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन से झारखण्ड की किस्मत बदल सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पारसनाथ, मलूटी, राजरप्पा का सौन्दर्यकरण तथा बासूकिनाथ-बोध गया से चतरा को पर्यटन शर्किट के रुप में विकसित किया जा रहा है।पलामू प्रमण्डल अर्तगत पलामू, गढ़वा, लातेहार जिलो में मार्च 2017 तक बिजली निर्बाद्ध रुप से उपलब्ध होगी। आदिवासी जनजातीय के दो बटालीयन रिजर्व फोर्स का गठन किया जायेगा तथा अदिवासीय जनजातीय के हर तबके के लोगों के लिये पेंशन की व्यवस्था की जायेगी। जनजातिय छात्रों के लिए जनजातिय शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। दो वर्ष के अन्दर सभी स्कूलो में फर्निचर, टेबल, डेस्क बेंच, विधुतिकरण, लेबोरेट्री, पुस्तकालय तथा छात्र छात्राओं के लिये अलग से शौचालय की व्यवस्था की जायेगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के छात्रों के लिये छात्रवृति राशि में बढ़ोतरी की जायेगी। प्रमंडल अंर्तगत दो फेज में जिलों में बहुउद्देशीय हॉल का बजट 2016-17 में प्रावधान किया जायेगा।
मुख्यमंत्र्ाी ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ किया जा रहा है। सुरक्षा हेतु 2016 मार्च तक रांची-पलामू-गढ़वा राजमार्ग पर हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जायेगी। एन0 एच0 75 सड़क के मरमति कार्य प्रगति पर है। उन्होनें कहा की पशुपालन के क्षेत्र्ा में महिलाओं को 90 प्रतिशत अनुदान पर दो गाय उपलब्ध कराया जायेगा तथा लाभूकों को पैसा सीधे उनके खाते में जमा किया जायेगा। इस योजना में भूमिहिन जनजातीय गरीब लोगों को प्राथमिकता दी जायेगी।
उक्त कार्यक्रम में स्वास्थय मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी, विधायकगण राधाकृष्ण किशोर, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, आलोक कुमार चौरसीया, शिवपुजन मेहता, कृष्णा सिंह, तथा प्रधान सचिव योजना तथा वित्त अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव, एन0एन0 सिन्हा, प्रधान सचिव जल संसाधन सचिव सुखदेव सिंह प्रधान सचिव स्वास्थ्य के0 विध्यासागर, पेयजल स्वच्छता सचिव ए0पी0 सिंह कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्नी, शिक्षा सचिव, अराधना पाटनायक, आयुक्त, पलामू प्रमंडल के0के0 खण्डेवाल, उपायुक्त पलामू के0 श्रीनिवासन, उपायुक्त गढ़वा ए0 मुत्थु कुमार, उपायुक्त लातेहार बालमुकुन्द झा सहित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

