Connect with us

Latest News

हजारीबाग-गिरिडीह बनेगा नगर निगम – मंत्री

Published

on

रांची,14दिसंबर। राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि हजारीबाग4 और गिरिडीह नगर परिषद को नगर निगम के रुप में गठित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद इस वर्ष राज्य में दो नये नगर निकाय रामगढ़ नगर परिषद और नगर उंटारी नगर पंचायत का गठन किया गया है, जबकि चास और आदित्यपुर नगर परिषद को नगर-निगम के रुप में उत्क्रमित किया गया है, वहीं पाकुड़ और सिमडेगा नगर पंचायत को नगर परिषद के रुप में उत्क्रमित किया गया है। नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह आज रांची के सूचना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि रांची शहरी क्षेत्र का मास्टर प्लान मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है और अनुपालन पक्रियाधीन है। इसके अलावा जमशेदपुर, देवघर और चास शहर का मास्टर प्लान भी प्रक्रियाधीन है।उन्होंने बताया कि 27 नगर निकायों में मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एजेंसियों का चयन किया गया है और 18 नगर निकायों का मास्टर प्लान इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक तैयार कर लिया जाएगा, जबकि 10 बड़े शहरों का सिटी डेवलपमेंट प्लान भी तैयार किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री ने बताया कि नगर विकास और आवास विभाग ने वर्ष 2017 तक हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है और इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बेहतर तरीके से होगा, इसके लिए टाटा कंपनी से परामर्शी की सेवा ली जा रही है, जबकि धनबाद नगर-निगम में सारी व्यवस्था को ऑनलाइन करने का प्रयास किया।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि रांची में ट्रांसपोर्ट नगर और अंतररार्ज्यीय बस अड्डा चयन के लिए दो स्थानों का चयन कर लिया गया है। उन्होंनेबताया कि रांची समेत अन्य जिलों में 1900 फ्लैट अतिक्रमित है, जिसे मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य मेंस्वच्छता मिशन केतहत 25 हजार शौचालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग में मैन पावर की कमी है,इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, हाल ही में 85 सिटी मैनेजरों की नियुक्ति हुई है और प्रशिक्षण के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में ऑटो परमिट देने में हर पहलुओं को ध्यान रखा जा रहा है,वहीं प्रदूषण नियंत्र्ाण को लेकर ई-रिक्शा नियमावली को भी मंजूरी दी गयी।
आवास विभाग की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि नये राजधानी रांची में एक सौ कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण, सहजानुद चौक में एलआईजी आवासीय कम्पलेक्स और व्यवसायिक कांप्लेक्स निर्माण कार्य को ेलकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। परिवहन विभाग में एक वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से समझौता कर यात्रियों की सुविधा के लिए अंतररार्ज्यीय बसों के परमिट में वृद्धि की गयी, वाहनों से उत्पन्न प्रदूषण को नियंत्रित करने, सड़क सुरक्षा नीति के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जनहित की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे का विस्तारीकरण और वाहनों का निबंधन तथा वाहन चालन हेतु चालक अनुज्ञप्ति का निर्गमन का काम पूरा किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.