Latest News
हफ्ते भर से लापता विधानसभा कर्मी को खोज निकालने का निर्देश
मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने सीटी एसपी को दिया तत्काल कार्रवाई का आदेश
जनता दरबार में आये 101 मामले, 22 मामले भूमि विवाद से संबंधित
रांची,9दिसंबर। झारखंड विधानसभा में अनुसेवक के पद पर कार्यरत अजय कुमार पिछले सात दिनों से लापता हैं। उन्हें ढूंढ निकालने के लिए उनके माता-पिता न्याय के हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। बुधवार को पिता भोला प्रसाद अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित जनता दरबार पहुंचे। उन्होंने मंत्री डॉ लुइस मरांडी को पूरी बात बतायी। मंत्री डॉ मरांडी ने रांची की सीटी एसपी को इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अजय के पिता भोला प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2006 में उनके पुत्र की झारखंड विधानसभा में नियुक्ति हुई थी। वह बेहद सौम्य और सरल स्वभाव का है। गत 2 दिसंबर को वह धुर्वा स्थित घर से दफ्तर के लिए निकला था, लेकिन देर शाम जब घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन बंद था। लगातार खोजबीन के बावजूद अजय का कहीं पता नहीं चला। माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट जगन्नाथपुर थाने में दर्ज करायी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों विधानसभा अध्यक्ष के आप्त सचिव से मिले, फिर हटिया एएसपी से मिले। जब अजय का कोई पता नहीं चला, तो जनता दरबार में माता-पिता पहुंचे। श्री प्रसाद ने बताया कि अजय के बैंक अकाउंट में रुपए नहीं हैं। उसने अपने साथी कर्मचारियों से कुछ कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए सम्भवतः पैसे निकाले गये होंगे। पिता ने बताया कि कर्ज के कारण वह तनाव में रह रहा था।
आज जनता दरबार में भूमि विवाद के करीब 22 मामले आये। राज्य के विभिन्न जिलों से आये लोगों की शिकायत थी कि कोई उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है, तो किसी की जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री हो रही है। परसाटांड़ धनबाद से आयीं कमला देवी का आरोप था कि उनका घर छीन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं हरमू बस्ती निवासी सरजू उरांव भू माफिया की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मंत्री महोदया ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का निर्देश दिया।
रांची के गड़मी ग्राम से आये लुईस मार्टिन मिंज ने जनता दरबार में मंत्री डॉ मरांडी से ट्राइसाइकिल दिलाने की मांग की, तो ट्राइसाइकिल देने का निर्देश मांडर सीडीपीओ को तत्काल दिया गया। इसके साथ ही श्री मिंज को इंदिरा आवास का लाभ दिलाने का भी निर्देश दिया गया। श्री मिंज निःशक्त हैं और बैसाखियों के सहारे चलते थे। श्री मिंज ने मंत्री महोदया से मिलने के बाद कहा कि अब ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उनकी जिंदगी आसान हो जायेगी।
ऊर्जा विभाग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला जनता दरबार में आया। गुमला के चपका (घाघरा) निवासी महेश भगत के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके गांव में पिछले 5 साल से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, फिर भी बिजली विभाग लगातार बिजली बिल भेज रहा है। गांव के लोगों को भय है कि जिस बिजली का इस्तेमाल उन्होंने नहीं किया, उसका बिल चुकता नहीं करने पर उनके खिलाफ कहीं कानूनी कार्रवाई न हो जाये। इस पर मंत्री डॉ मरांडी ने ऊर्जा सचिव एसकेजी रहाटे से टेलीफोन पर बात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए गांव वालों को राहत देने के संबंध में समुचित निर्णय लेने को कहा।
इसके अलावा चिकित्सा अनुदान, छात्रवृत्ति, अनुकम्पा के आधार पर नौकरी, घरेलु विवाद, पुलिस द्वारा कथित रूप से झूठा मुकदमा दर्ज किये जाने तथा अपहरण या लापता होने से जुड़े मामले भी आये। सभी मामलों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री डॉ मरांडी ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
