/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
विजयादशमी का पर्व उल्लास व उत्साह के साथ मना
रांची,22अक्टूबर। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा और विजया दशमी के पर्व आज झारखंड समेत पूरे देश में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाये गये। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज शाम पुतला दहन का आयोजन कर रावण, उसके पुत्र मेघनाद और भाई कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।इसके अलावा अरगोड़ा मैदान और एचइसी मैदान में पुतला दहन किया गया। मोरहाबादी मैदान में पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रावण के पुतले पर तीन चला कर आग लगायी। मोरहाबादी मैदान में पुतला दहन के लिए साठ फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था, जबकि कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई पचपन फीट और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई पचास फीट थी।इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गये और रंगारंग आतीशबाजी की जायेगी। उधर, राजधानी रांची के अरगोड़ा मैदान में भी पुतला दहन होगा। अरगोड़ा में पुतला दहन के लिए साठ फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों की लंबाई पचपन फीट थी पुतला दहन से पहले लंका दहन का भी आयोजन किया गया। जिसमें रंग-बिरंगी आतीशबाजी का नजारा पेश किया गया।
अपने अंदर छिपी आसुरी शक्तियों का नाश करने का संकल्प लेना चाहिएःसीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजयादशमी एवं दशहरा की बधाई देते हुए कहा
कि हमें समाज में तथा अपने अन्दर छुपे हुए आसुरी शक्तियों का नाश करने का संकल्प लेना चाहिए। आज ही के दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने रावण का वध कर आसुरी शक्तियों का नाश किया था। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की, अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री दास ने मोरहाबादी एवं अरगोड़ा में रावण दहन कार्यक्रम के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व के अवसर पर रांची सहित पूरे झारखण्ड के लोगों ने सद्भावना एवं सद्भाव की जो मिसाल कायम की है, उसका मैं अभिनन्दन करता हूँ। झारखण्ड के सवा तीन करोड़ लोगों की शक्ति का उपयोग गरीबी उन्मूलन और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में करनी है। भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूर्ण करने में झारखण्ड कदम से कदम मिला कर चलेगा। रांची में यातायात व्यवस्था में सुधार करने हेतु मोनो रेल का शुभारम्भ 2019 से पूर्व किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय मंत्री नगर विकास, आवास एवं आपदा प्रबंधन सी0पी0सिंह ने भी झारखण्ड वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।समारोह में रांची की महापौर आशा लकड़ा, रांची के सांसद रामटहल चौधरी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, प्रधान योजना सह वित्त अमित खरे, पुलिस महानिदेशक डी0के0पाण्डेय, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव वाणिज्यकर निधि खरे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इधर, दुर्गा पूजा महोत्सव का भी आज अंतिम दिन है। कुछ श्रद्धालु परिवारों और पूजा पंडालों की ओर से आज शाम दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्र्ी रघुवर दास ने जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के मौके पर राज्यवासियों को शुभाकामना देते हुए मां भगवती से प्रार्थना की कि वे राज्यवासियों पर अपनी आशीष बरसाते रहे,ताकि सभी के घर सुख-समृद्धि आए। गुमला में आज पूरे हर्ष के साथ सत्य पर असत्य की जीत के प्रतीक के रुप में दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। कई पूजा समितियों की ओर से मॉ दुर्गा की पूजा के बाद नगर भ्रमण के साथ ही मूर्ति विर्सजन भी किया गया। हालांकि कुछ पूजा पांडालों ने कल मूर्ति विर्सजन करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कडे प्रबंघ किए हैं। जिले के परमवीर अलवर्ट एक्का स्टेडियम में विजय मेला आयोजित कर रावण दहन किया गया। रावण दहन के मौके पर लोगों की भारी भीड देखी गयी। राज्य के अन्य जिलों में भी विजयादशमी के मौके पर मां भगवती की प्रतिमाओं के विर्सजन का सिलसिला जारी है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)