/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
कोर कैपिटल के मास्टर प्लान को अक्टूबर तक अंतिम रुप देंःसीएम
रांची,29सितंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन में ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी की 12वीं वार्षिक आम सभा की बैठक में जी0आर0डी0ए0 की प्राधिकृत पूंजी की राशि को 50 करोड़ से बढ़ा कर 500 करोड़ रु0 करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य है कि जी0आर0डी0ए0 को झारखण्ड की नई राजधानी के साथ-साथ खूंटी में वल्ड क्लास स्टेट ऑफ-द-आर्ट नॉलेज सिटी के निर्माण का भी जिम्मा दिया गया है।
अपना गांव-अपना काम के सिद्धांत पर काम करेंःसीएम
किसानों से फीडबैक लेकर बजट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों को नसीहत दी कि इन प्राथमिक क्षेत्रों के विस्तार से राज्य के आर्थिक विकास को नया आयाम मिलने वाला है, लिहाजा टीमवर्क और आपसी समन्वय से योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाएं। प्रमण्डल स्तर पर किसानों के सम्मेलनों के आयोजन का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में “अपना गांव-अपना काम“ के सिद्धांत पर काम करना है अतएव किसानों से फीडबैक प्राप्त कर अगले वित्तीय वर्ष के बजट का प्रस्ताव तैयार करें। मुख्यमंत्री आज प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
प्रथम छमाही में 50प्रतिशत राशि का ही आवंटन
विधायक व सीएम विकास योजना
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधायक योजना एवं मुख्यमंत्री विकास योजना में प्रथम छमाही में 50 प्रतिशत राशि का ही आवंटन अथवा व्यय की स्वीकृति दिए जाने की सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राशि के विरुद्ध विधायकों के अनुशंसा प्राप्त करने तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति का कार्य सामान्यत अप्रैल-जून तक पूरा कर लिया जाना है। आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 में निधि के आवंटन के पूर्व विगत वित्तीय वर्ष (2015-16) में कुल आवंटित राशि का 80 प्रतिशत का डी0सी0 विपत्र समर्पित करना अनिवार्य होगा। यह प्रावधान वित्तीय वर्ष 2016-17 से प्रभावी होगा। पूर्व वित्तीय वर्ष का डी0सी0 विपत्र्ा माह जून तक शून्य करना संबंधित उप विकास आयुक्त एवं उपायुक्त की व्यक्तिगत जवाबदेही होगी।
अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेगीःसीएम
ई-स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत, ई-निर्मया टेलीमेडिसन फॉर प्राइमरी
हेल्थकेयर का ऑनलाइन शुभारंभ,हमारा हजारीबाग मोबाइल एप्लिकेशन का भी शुभारंभ
रांची,28सितंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की पहुंच काफी कम है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है और इस दिशा में ई-निर्मया टेलीमेडिसन फॉर प्राइमरी हेल्थकेयर एक सशक्त और प्रभावी कदम है। वे आज सूचना भवन के सभागार में हजारीबाग के ई-निर्मया टेलीमेडिसन फॉर प्राइमरी हेल्थकेयरसेवा का ऑनलाइन शुभारंभ कर रहे थे।
जनहित की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया बल
एलईडी डिजीटल होर्डिंग का उदघाटन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज सूचना भवन में एलईडी डिजीटल होर्डिंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युग सूचना तकनीक का युग है। इसके माध्यम से कार्य में पारदर्शिता के साथ-साथ लोगों की सुविधायें बढ़ेगी तथा कार्यों का निष्पादन भी शीघ्रता से होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों को प्रभावी रुप से पहुंचाने के लिए डिजीटल होर्डिंग एक सशक्त माध्यम हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है शीघ्र ही शहर के अन्य जगहों पर तथा राज्य के अन्य जिलों में भी इसका विस्तार होगा।
बैंक खुले दिल से श्रृण देने में लोगों को सहयोग करेंःसीएम
भारत को आर्थिक रुप से सुपर पावर बनाने की दिशा में मुद्रा योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्र्ाी, रघुवर दास ने आज यह बात प्रशासनिक अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा। मुख्यमंत्र्ाी ने कहा कि बैंक खुले दिल से श्रृण देने में लोगों को सहयोग करें। ऋण की अदायगी में राज्य सरकार बैंक को भरपूर सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह केवल ऋण नहीं है बल्कि भारत के आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग को सशक्त करने का एक प्रयास है। सभी ऋण प्रस्ताव कल शाम तक स्वीकृत हो जाने चाहिए तथा लाभुकों को सभा स्थल तक लाने और ले जाने की जिम्मवारी भी बैंकर्स की रहेगी।
जनसंवाद कार्यक्रम में समस्याओं का त्वरित हल
सीएम ने सीधी बात कार्यक्रम के माध्यम से फरियादियों को दिलायी न्याय
मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम सीधी बात में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम जनता की समस्याओं को हल किया, साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट रुप से कहा कि वे समस्याओं को हल करने में देरी न लगाएं, क्योंकि समस्याओं का देरी से निष्पादन, राज्य के विकास को प्रभावित करता है।
वृद्धावस्था पेंशन में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने का निर्देश
सूचना भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बोकारो के तिरगुल गांव से वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याओं पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फरियादी को पुनः नये आवेदन जमा करने को कहा, साथ ही जिस बिचौलिये के द्वारा गड़बडड़ियां की गयी, उस बिचौलियों को पकड़वाने का भी जिम्मा फरियादी को सौंपा। फरियादी ने मुख्यमंत्र्ाी को बिचौलिये का नाम भी बताया और कहा कि वह तीन-तीन सौ रुपये लेकर वृद्धावस्था पेंशन का कागजात बनाया करता था।
लापता बच्चे को लुधिायाना से लाने का आदेश
देवघर के फरियादी ने अपने बच्चे के लापता होने की बात मुख्यमंत्री से की, साथ ही यह भी बताया कि उसे पता चला है कि उसका बच्चा पंजाब के लुधियाना में हैं, पर पुलिस द्वारा उसे नहीं लाने पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित पुलिस पदाधिकारी को फरियादी के बच्चे को पंजाब के लुधियाना से लाने का आदेश दिया। संबंधित अधिकारी ने उसके बच्चे को तीन दिनों के अंदर लाने की बात मुख्यमंत्री से कही।
सामुदायिक भवन पर कब्जा हटाने का आग्र
धनबाद के फरियादी का कहना था कि उसे जिला अभियंत्रण परिषद की ओर से सामुदायिक भवन आवंटित किया गया, पर पुलिस का उस पर कब्जा है। उसे या तो पुलिस से कब्जा हटाकर भवन दिया जाय अथवा इस एवज में जो उसने भुगतान किया है, वो भुगतान ही निर्गत किया जाय। इस पर मुख्यमंत्री ने डीडीसी से इसके आवंटन रद्द कर, पैसे भुगतान कराने का आदेश निर्गत किया। गोड्डा के फरियादी का कहना था कि वह बिजली विभाग में बिल रीडर के रुप में गैर-सरकारी कर्मचारी के रुप में कार्यरत था, इसी दौरान कार्य करते वक्त उसका दाहिना हाथ जल गया, पर मुआवजा नहीं मिला, नौकरी देने की बात कही गयी पर नौकरी भी नहीं दी गयी। विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसे मुआवजा का भुगतान जल्द कर दिया जायेगा।
डीसी को जांच का आदेश
गढ़वा के एक फरियादी का मामला, ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित था, जिस पर मुख्यमंत्री ने फरियादी को डीसी से मिलने का आदेश दिया, साथ ही नोडल पदाधिकारी को कहा कि वह फरियादी के इस मामले को एसडीओ से जांच करा लें।
गढ़वा के ही फरियादी जिनका मामला राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित था। मुख्यमंत्री ने फरियादी से उच्च न्यायालय की प्रति को लेकर डीसी से मिलने का सलाह दिया।
थानेदार व व्यवसायी पर परेशान करने का आरोप
हजारीबाग के एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की, कि उसके इलाके का थानेदार और एक व्यवसायी उसका जीना मुहाल कर दिया है। मुख्यमंत्री ने तुरंत एसपी से उक्त थानेदार के खिलाफ जांच कराकर एक्शन लेने का आदेश दिया, साथ ही उक्त महिला को त्वरित न्याय दिलाने को भी कहा।
सुकर पालन योजना में गड़बड़ी पर तीन दिन में कार्रवाई का आदेश
खूंटी इलाके में सुकर पालन योजना में जिला पशुपालन अधिकारी की मिलीभगत से हुई गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री ने नोडल अधिकारी से ही पूछ डाला कि जब गड़बड़ी उजागर हुई तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, जिस पर अधिकारी का कहना था कि तीन दिन के अंदर कार्रवाई हो जायेगी।
24घंटे में ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा
दूसरी ओर लातेहार के एक गांव में पिछले तीन साल से ट्रांसफार्मर खराब रहने पर विद्य्नुत विभाग के अधिकारी के पसीने छूट गये। उसने हड़बड़ाहट में मुख्यमंत्री रघुवर दास से कहा कि वह कल ही ट्रासंफार्मर लगवा देगा। जिससे मुख्यमंत्री और उनका दल हंसे बिना नहीं रह सका।
हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पलामू के एक फरियादी का कहना था कि उसके एक रिश्तेदार की हत्या हो गयी थी, जिस हत्याकांड में 7 लोग शामिल थे, पर पुलिस इनमें से तीन की गिरफ्तारी नहीं कर रही। इस पर मुख्यमंत्री के समक्ष संबंधित अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है, एक के खिलाफ साक्ष्य नही हैं, पर बाकी के खिलाफ कुर्की जब्ती की जा रही है।
वेतन भुगतान की शिकायत उचित फोरम से लाने का निर्देश
साहेबगंज के बरहरवा के एक फरियादी की वेतन से सबंधित समस्या पर मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव से मिलने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद केन्द्र के कर्मचारियों को कहा कि इस प्रकार की कोई भी शिकायत को वे नहीं ले, क्योंकि जनसंवाद केन्द्र आम लोगों के लिए है, व्यक्तिगत समस्याओं के हल करने के लिए, इसे नहीं बनाया गया ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार का कहना था कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में अब तक 21,394 शिकायतें आयी, जिसमें 6450 का निराकरण किया गया, पर अभी तक कई मामले लंबित है, जरुरत है, आयी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन की, ताकि जनता और सरकार के बीच में एक बेहतर संवाद स्थापित हो।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)