/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
झारखंड को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग जरुरीःसीएम
महेंद्र सिंह धौनी पर्यटन के लिए झारखंड के ब्रांड एम्बेसडर होंगे, पर्यटन नीति का लोकार्पण
रांची ,27सितंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यात्रा मनुष्य कसे विनम्र बनाती है। यात्रा-पर्यटन से मानव जीवन के अनुभव को विस्तार प्राप्त होता है। विश्व पर्यटन दिवस पर उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकांे को शुभकामनांए देते हुए झारखण्ड आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के गौरवशाली इतिहास ,विशिष्ट संस्कृति और प्राकृतिक रमणीयता को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर लाकर झारखण्ड की ब्रांडिंग करनी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी पर्यटन के लिए झारखण्ड के ब्रांड एम्बेसडर होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुमका में 13 करोड़ रपये की लागत से मलूटी के टेराकोटा के मन्दिरों के संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य की ऑनलाईन शुरुआत करेंगे। उन्हांेने इस अवसर पर झारखंड की पर्यटन नीति का लोकार्पण किया एवं पर्यटन से संबंधित महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।
राज्य में पर्यटन की सम्भावनाओं
को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य की आबो-हवा खूबसूरत है, प्राकृतिक सुंदरता के मामले में यह राज्य संमृद्ध है यहां इको-टूरिज्म, धार्मिक टूरिज्म, सांस्कृतिक टूरिज्म के साथ-साथ एडवेंचर टूरिज्म,मेडिकल टूरिज्म एवं माइनिंग टूरिज्म की काफी संम्भावनाएं हैं। उन्होंने झारखण्ड के लोगों से अपील की कि वे जहां भी जाएं वहां झारखण्ड की ब्रांडिंग करें। उन्होंने कहा कि झारखंड की रमणीयता ने पहले से ही लोगों को आकर्षित किया है। महान फिल्मकार ऋत्विक घटक ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत यहीं से की, जब उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए “आदिवासियों का जीवन स्रोत“ एवं “बिहार के दर्शनीय स्थल“ शीर्षक से दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्देशन किया। इन्ही फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनकी सिनेमाई दर्शन ने स्वरुप लिया जिसे उनकी महान फिल्में, “अजान्त्रिक“ एवं “सुवर्णरेखा“ इत्यादि में देखा जा सकता है। इन फिल्मों की शूटिंग भी पतरातू घाटी, ईटकी रोड, रांची शहर और घाटशिला के आसपास के क्षेत्रों में हुई। इसी प्रकार सत्यजीत रे ने “अरण्यर दिनरात्र्ाि“सहित अपनी कई फिल्मों की शूटिंग भी झारखंड में ही की। अभी बहुत सारी चीजें हैं जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि शांति निकेतन, बोलपुर, तारापीठ, मलूटी, बासुकीनाथ
और देवघर के टूरिस्ट सर्किट के साथ साथ बोधगया, ईटखोरी का टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जायेगा। हाल में ही मुम्बई और अहमदाबाद से आये जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रसिद्ध जैन तीर्थ पारसनाथ के विकास का प्रस्ताव दिया है। जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया है कि सम्मेद शिखरजी की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए पारसनाथ स्टेशन से लेकर मधुबन पहाड़ तक पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अधिसंरचना विकसित की जायेगी। माननीय प्रधानमंत्र्ाी जी के कार्यक्रम के पश्चात पारसनाथ में पुलिस स्टेशन कार्यरत हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पारसनाथ में हाई-वे पेट्रोलिंग शुरु की गई है। उन्होंने झारखंड आने वाले पर्यटकों को आश्वस्त किया कि झारखंड की जितनी बदनामी है, वैसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। सरकार की जिम्मेवारी है कि वे राज्य में आने वाले अतिथियों को सुरक्षा दें। उन्होंने कहा कि पर्यटन से राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल सकती है, राज्य के लोगों को यह जानना चाहिये कि आने वाले दिनों में झारखंड शांति प्रिय प्रदेश के रुप में जाना जायेगा।झारखंड अब बदलता और विकासोन्मुख झारखंड है। हर क्षेत्र्ा में झारखंड देश का पावर है और पर्यटन के क्षेत्र में यह बात सोलह आने सच है। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही रांची में अपोलो हॉस्पीटल को एक रुपये में जमीन दी गयी है।
पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की धरती में जितनी समृद्धि है उतनी ही धरती के उपर भी है। यहां की वादियां, यहां के झरने, यहां का अप्रतिम सौन्दर्य बरबस लोगों को आकर्षित करता है परन्तु बहुतेरे स्थल अभी भी दुनिया की नजरों से दूर हैं। कम खर्चे में यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स, वाटर स्पोर्ट्स, ईको टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म के साथ साथ इथनिक टूरिज्म की भी संभावनाएं हैं। हम पूरे भारत और पूरी दुनिया के लोगों को झारखंड आने का आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर निमंत्र्ाण दे रहे हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में सचिव पर्यटन विभाग अविनाश कुमार ने अज्ञेय प्रसिद्ध कविता “हमारे देश“ को उदघृत किया जो उन्होंने रांची से मूरी की दिनांक 6 फरवरी 1949 को अपनी बस यात्र्ाा के दौरान लिखी थी-
“इन्हीं तृण-फूस-छप्पर से
ढंके ढूलमूल गंवारु
झोंपड़ी में ही हमारा देश बसता है।
इन्हीं के ढोल-मादल-बांसुरी के
उमगते सुर में
हमारी साधना का रस बरसता है।“
धन्यवाद ज्ञापन निदेशक पर्यटन सुचित्रा सिन्हा ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, विकास भारती विशुनपुर के अशोक भगत, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव सिद्धांत कौल, इन्टैक के कन्वेनर रिकी सूरी, एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया ज्योति कपूर, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स कोलकाता के बी मुखर्जी, पूर्व मिसेज एशिया अश्विनी लाला, कोलकाता के इंस्टीटृयूट ऑफ फाइन आर्ट्स के अध्यक्ष स्वप्नेश चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)