/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
तनाव के बाद निषेधाज्ञा लागू,सीएम ने सड़क पर उतर शांति बनाये रखने की अपील की
रांची,26सितंबर। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में तनाव के बाद पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज खुद सड़क पर उतर कर शांति बनाये रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है और तनावग्रस्त क्षेत्रों को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बंद का तनावग्रस्त क्षेत्रों में मिलाजुला असर
इधर, डोरंडा क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल के निकट
प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) द्वारा आज आहूत रांची बंद का कुछ हिस्सों में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। विहिप कार्यकर्त्ताओं की टोली ने आज सुबह डोरंडा से अल्बर्ट एक्का चौक तक मोटरसाईकिल जुलूस निकाल कर दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इस दौरान डोरंडा व मेन रोड इलाके की अधिकांश दुकानें बंद रही, वहीं बंद समर्थकों ने राहगीरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की। विहिप कार्यकर्त्ताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। घटनास्थल के आसपास के इलाके में आज दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वतःस्फूर्त बंद रहे।
कई स्थानों पर लाठीचार्ज
बंद के दौरान सुरक्षा बलों को कई स्थानों पर बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय ने खुद भी कई स्थानों पर लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारी जगह-जगह पर कैंप कर रहे है और स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
आगजनी, पुलिस पर किया पथराव
बंद के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में आगजनी और भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव भी किये जाने की खबर है,जिसमें कई जवानों और कुछ मीडियाकर्मियों के भी घायल होने की खबर है,वहीं एक निजी टीवी चैनल के कैमरामैन का कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गयी। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले छोड़े गये।
सीएम ने तनावग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया
इस बीच तनाव की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज राजधानी रांची के तनावग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। जमशेदपुर से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से आज हिनू चौक से लेकर डोरंडा, महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) होते हुए फिरायालाल चौक तक रुक -रुक कर लोगों को समझाते हुए अपील की कि रांची शहर के लोगों को सामाजिक समरसता की मिसाल देनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द रांची शहर की परंपरा रही है, उसे हानि पंहुचाने वाले लेागों के प्रति सरकार पूरी सख्ती से पेश आयेगी। उन्होंने कहा कि रांची की सिविल सोसायटी भी ऐसे तबकों को करारा जवाब देगी। उन्होंने लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं सामाजिक सामंजस्य को हानि पहुंचाने वाले लोगों के बारे में पुलिस को फौरन सूचित करें। उन्होंने डीजीपी को निदेशित किया कि पुलिस पूरी
कड़ाई से ऐसे तत्वों से निपटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की स्थिति नियंत्र्ाण में हैै। शहर के लोगों को स्वयं चाहिये कि असामाजिक तत्वों को दैनिक जनजीवन पर हावी नहीं होने दें। निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान यदि किसी निर्दोष व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई तो पुलिस उसे ससम्मान घर वापस भेजेगी। यदि कोई व्यक्ति घायल हुआ है तो सरकार उनका समुचित इलाज करायेगी एवं उन्हें मुआवजा दिया जायेगा। इस दौरान डीजीपी डीके पांडेय एवं एडीजी एसएन प्रधान भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेंगेःडीजीपी
पुलिस पुलिस महानिदेशक डी.के. पांडेय ने कहा कि शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, रांची चैम्बर ऑफ कॉमर्स तथा कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है। बताया गया है कि प्रभावित इलाकों में शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अतिरिक्त बल मंगाये गये
शहर में व्याप्त तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों को बिहार से मंगाया गया है, वहीं रात भर संवेदनशील क्षेत्रों में 40मोटरसाईकिल से गश्ती करने का निर्णय लिया गया है। वहीं सीआरपीएफ व अन्य अर्द्धसैन्य बलों की कई कंपनियों को भी विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। पुलिस ने अब तक 47 लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है।
प्रभावित इलाके में तनाव बरकरार
डोरंडा में एक धार्मिक स्थल के निकट प्रतिबंधित मांस फेंके जाने के विरोध में इलाके में तनाव बरकरार है। आज क्षेत्र में अवस्थित सारी दुकानें बंद रही, वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये,जिसमें महिलाओं की भी अच्छी संख्या थी, बाद में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाये जाने पर लोग शांत हुए।
आज होने वाली एसएससी परीक्षा रद्द
उधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कल सत्ताईस सितंबर को होने वाली उत्पाद अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक परीक्षा रद्द कर दी गयी है। आयोग के अध्यक्ष चितरंजन सहाय ने बताया कि रांची में तनाव को देखते हुए कल होनेवाली परीक्षा रद्द की गयी है। श्री सहाय ने बताया कि परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उत्पाद अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक परीक्षा सत्ताईस सितंबर को रांची के अलावा हजारीबाग और धनबाद के परीक्षा केन्द्रों पर होनेवाली थी।
शांति समिति की बैठक में सामाजिक सौहार्द कायम रखने पर सहमति
रांची के उपायुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज शांति समिति की बैठक हुई,जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी समेत कई वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद थे। बैठक में सभी ने सामाजिक सौहार्द कायम रखने पर सहमति व्यक्त की।
गौरतलब है कि कल रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली गुल हो गयी और जब रात 10 बजे बिजली आयी, तो डोरंडा इलाके में एक धार्मिक स्थल के निकट प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा देखकर लोग एकत्रित होने लगे और उत्तेजित युवकों ने निकट की स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान को आग के हवाले कर दिया। बाद में वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया है और लोगों को शांत कराया गया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)