/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
जिला शिक्षा अधीक्षक के खिलाफ लगे आरोपों की जांच आयुक्त करेंगेःसीएम
रांची,25अगस्त। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग के तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा के खिलाफ लगे पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त से कराये जाने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में भाजपा के बिरंची नारायण और शिवशंकर उरांव की ओर से लाये गये ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार की ओर से जवाब के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा कि अधिकारियों का तबादला करना कोई दंड नहीं है, यदि जांच में अधिकारी दोषी पाएं जाएंगे, तो उन्हें दंड भी दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासःसीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर कुछ समय की जरुरत है और आने वाले पांच वर्षाें में राज्य सरकार इस मसले पर जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।मुख्यमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो के एक प्रश्न के उत्तर में हस्तक्षेप कर बताया कि अलग झारखंड राज्य गठन के बाद 15वर्षाें में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जो प्रयास होना चाहिए था, वहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उच्च शिक्षा पर राज्य सरकार का फोकस है, वे कोई झूठा आश्वसन नहीं देना चाहते है,लेकिन जल्द ही सुधार को लेकर उठाये गये कदम का असर दिखने लगेगा।
पशुरक्षकों का पर अस्थायी,नई नियुक्ति संभव नहींःसरयू राय
वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग के प्रभारी मंत्री सरयू राय ने बताया कि पशुरक्षकों का कोई पद सृजित नहीं नहीं है,इसलिए इन पदों पर नई नियुक्ति संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वनरोपण संबंधी कार्य चार वर्षों की परियोजना के रुप में किया जाता है,जिसके तहत गढ्ढे खोदना, टेंच घेरान, पौधारोपण एवं पोपित पौधों की सुरक्षा का कार्य मजदूरों से कराया जाता है और पौधों की सुरक्षा के लिए परियोजना अवधि में रखे मजदूरों(पशुरक्षकों) को निर्धारित दर पर मजदूरों का भुगतान किया जाता है। वे आज विधानसभा में भाजपा के नागेन्द्र महतो के एक तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
पर्यटन नीति का प्रारुप बनकर तैयारःअमर बाउरी
राज्य के पर्यटन,कला संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री अमर बाउरी ने बताया कि पर्यटन नीति का प्रारुप बनकर तैयार है और मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने आज विधानसभा में भाजपा के जयप्रकाश सिंह भोक्ता के एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
खेल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमावली जल्दःनीरा यादव
राज्य की मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव ने बताया कि खेल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द ही नियमावली बन जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक विद्य्नालयों में खेल शिक्षकों के 88पद स्वीकृत है, जिन पर नियुक्ति से संबंधित याचिका उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के लागू हो जाने के बाद सर्व शिक्षा अभियान के तहत 3663 मध्य विद्य्नालयों में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक का पद स्वीकृत किया गया है।उन्होंने आज भाजपा के नागेन्द्र महतो के एक अन्य प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
क्रशर परिचालन के लिए अब ऑनलाइन स्वीकृतिःसरयू राय
राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पत्थर क्रशर परिचालन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे और निर्धारित समय के अंदन आवेदन पर निर्णय लिये जाएंगे। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान आज कंाग्रेस के आलमगीर आलम के एक ध्यानाकर्षण सूचना पर वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रभारी मंत्री सरयू राय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन किस स्तर पर लंबित है, इसका पता वेबसाइट पर पता चल जाएगा।
मिट्टी कला बोर्ड का गठन होगाःसीपी सिंह
सरकार ने विधानसभा में मिट्टी कला बोर्ड के गठन का भरोसा दिलाया है। भाजपा के योगेश्वर महतो के एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में उद्य्नोग विभाग के प्रभारी मंत्र्ाी सीपी सिंह ने मिट्टी कला बोर्ड के गठन की घोषणा की।
गोल्ड माइंस का सीमांकन कराया जाएगाःसीपी सिंह
राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित ाुँ दरुकोचा गोल्ड माइंस का सीमांकन कराया दिया जाएगा। भाजपा की मेनका सरदार के एक प्रश्न के उत्तर में खान एवं भूतत्व विभाग के प्रभारी मंत्री सीपी सिंह ने इस आशय की घोषणा की।
गुदड़ी प्रखंड में प्राथमिक स्कूलों के बंद रहने की शिकायत की जांच होगी
सरकार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड स्थित कई सरकारी प्राथमिक विद्य्नालयों के बंद रहने और स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिलने की शिकायतों का जांच का भरोसा दिलाया है। मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव ने झामुमो की जोबा मांझी के एक प्रश्न के उत्तर में यह भरोसा दिलाया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)