/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
देवघर श्रावणी मेला में भगदड़, 10कांवरियों की मौत
मृतकों में एक महिला शामिल, तीन दर्जन से अधिक घायल, गंभीर रुप से घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया, पीएम ने घटना की जानकारी ली, सीएम ने मृतकों के आश्रितों को 2-2लाख व घायलों को 50-50हजार मुआवजे की घोषणा की,हेल्पलाइन नंबर जारी
रांची,10अगस्त। झारखंड के देवघर में श्रावणी मेला के दौरान मची भगदड़ में 10कांवरियों (श्रद्धालुओं) की मौत हो गयी, जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये घायलों को 50-50हजार रुपये मुआवजा देने की घोषण की गयी है। वहीं हादसे में गंभीर
रुप से घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से रांची लाकर रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्त्ती कराया गया है।
देवघर श्रावणी मेला में भगदड़ के कारण हुए हादसे पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस घटना से मर्माहत
है और ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय टीम को तत्काल देवघर रवाना किया गया और यह टीम मामले की जांच के साथ ही एहतियाती कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने घटना के बाद रांची में
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देवघर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बावजूद दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्य्ननाथ धाम मंदिर में जलार्पण का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुबह में देवघर की घटना की पूरी जानकारी ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ
सिंह ने भी इस संबंध में अवगत होते हुए संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने देवघर की घटना के बारे में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भी अवगत कराया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव राजीव गौबा, पुलिस महानिदेशक डी0के0पांडेय के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव
संजय कुमार व सचिव अविनाश कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य सरकार की ओर से देवघर की घटना की जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर-06432-232299, 240577 है। वहीं हादसे के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राहुल पुरवार को देवघर का विशेष उपायुक्त और भारतीय पुलिस
प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुरारी लाल मीणा को देवघर जिला का विशेष पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दोनों अधिकारी स्थिति सामान्य होने तक वहीं रह कर पूरी व्यवस्था देखेंगे। इस संबंध में आज कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
इधर, चार घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है, शेष कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, वहीं कई अन्य घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।
इधर,घटना के बाद देवघर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और पूजा-अर्चना और कतारबद्ध जलार्पण का सिलसिला जारी है।
हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह देवघर में श्रावणी मेला के सोमवारी पूजा के लिए बेलाबगान में लगी कतार में काँवरियों के बीच गैप हो जाने के क्रम में आगे आने के लिए काँवरियों में हुई भगदड़ जिसमें 10 कावरियों का निधन हो गया है। मृतक काँवरियों में एक महिला भी हैं घायलों को अस्पताल तुरत पहुँचाया गया तथा उनकी स्थिति नियंत्र्ाण में है। मेला में देवघर के उपायुक्त अमित कुमार तथा पुलिस अधीक्षक पी0 मुरुगन तुरंत मौके पर पहुंच गये थे। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव गृह एन0एन0पाण्डेय, अपर माहनिदेशक पुलिस एस0एन0 प्रधान, ग्राम्य अभियंत्र्ाण के सचिव एम0आर0 मीणा ने तत्काल स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य एवं निर्वाध पूजा को सुनिश्चित कराया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार लगातार सूचना प्राप्त कर रहे थे।
इसी बीच वासुकिनाथधाम में पूजा और जलार्पण की व्यवस्था पर लगातार उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला नजर रखे हुए है और अपने नियंत्रण में कतारबद्ध पूजा करा रहे हैं।
क्षेत्रीय, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, दुमका ने जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, देवघर को तत्काल निर्देश दिया कि सभी सूचना केन्द्रों से अपवाहों को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाय और मीडिया से यह अपील किया कि घटना और मृतकों से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में ना दें ताकि समाज विरोधी तत्व इसका फायदा उठाकर अफवाह न फैला सके।
इधर, प्रशासनिक स्तर पर यह साफ किया गया है कि भगदड़ में 11 नहीं सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। आधिकारिक तौर पर सिर्फ 13 कांवरियों के गंभीर रुप से घायल होने की बात कही गयी है,जिसमें से चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रिम्स लाया गया है। शेष घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में 11 लोगों के मरने की खबर दी गयी थी। बाद में सूचना-जनसंपर्क विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि देवघर सिविल सर्जन ने 11 मृतकों की सूचना दी गयी थी,जिसमें से एक मृतक कांवरिया की कल सामान्य मृत्यु हुई थी, इस प्रकार आज के हादसे में सिर्फ 10 कांवरियों की ही मौत हुई है।
10 में से पांच मृतकों की पहचान
हादसे में मृतक 10 मृतकों में से शाम छह बजे तक पांचमृतकों के पहचान कर लेने की बात कही गयी है।मृतकों में रामप्रवेश केसरी(उत्तर प्रदेश, जिला-चंदौली ,थाना-साहबगंज ,गांव-करनौल),प्रद्य्नुम्न गुप्ता( बिहार,जिला-अररिया,थाना फारबिसगंज,गांव-तामगंज, सुनील शर्मा(उड़ीसा,जिला-कालाहंडी,थाना-जुड़ागढ़),रामजी(उत्तर प्रदेश,जिला-लखीमपुर)
घायलों की पहचान
1.रानी देवी,हाथीदह,बिहार
2.राम कलेश्वर, मोतिहारी,बिहार
3.गुड़िया देवी,बलिया,उत्तर प्रदेश
4.कपिल चौधरी, नालंदा,बिहार,
5.बिम्मी रानी,मोकामा,बिहार
6.पार्वती देवी,महाराजगंज,यूपी
7.सोनी देवी,छत्तीसगढ़
8.रामकृष्ण कुमार,गोरखपुर,यूपी
9.पिन्टू यादव,अररिया,बिहार,
10.चंद्रनाथ यादव,अरवल,बिहार,
11.पिटू यादव,अररिया,बिहार
12.सिमरन साहू,बलिया,यूपी
13.बलराम प्रधान,उड़ीसा
14.सरस्वती देवी,बलिया,यूपी
16.परमेश्वरी देवी,गाजीपुर,यूपी
17,प्रशांत सोनी,बलिया यूपी
पीएम ने हालात की जानकारी ली, गृह सचिव ने जांच शुरु की
देवघर में मची भगदड़ की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से दूरभाष पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली, वहीं गृह सचिव ने जांच शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि जांच कमेटी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय, एडीजी एसएन प्रशान और आईपीएस एआर मीणा को रखा गया है।
स्पेशल डीसी-एसपी देवघर पहुंचे
मुख्यमंत्री ने हादसे के बाद एहतियात के तौर उपायुक्त अमित कुमार को सहयोग एवं मार्ग दर्शन के लिए विशेष उपायुक्त के रुप में राहुल पुरवार और विशेष पुलिस अधीक्षक मुरारी लाल मीणा को प्रतिनियुक्त किया है। दोनों अधिकारी आज रांची से साढ़े तीनब जे हेलीकॉप्टर से देवघर पहुंच गये है।
भगदड़ के बाद स्थिति सामान्य,कतारबद्ध जलापर्ण जारी
सीएम ने मृतकों को सम्मानपूर्वक गृह जनपद भेजने का दिया निर्देश,हेल्प लाईन नम्बर- 06432-232295, 232299, 240577, 291274 जारी
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर की घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए घायलांे के बेहतर से बेहतर इलाज का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सुनिश्चित की जाय तथा इनके शवों को पूरे सम्मान के साथ इनके गृह जनपद भेजा जाय। इधर,हादसे के बाद बाबा बैद्य्ननाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद तक लोग कतारबद्ध तरीके से एक-एक कर मंदिर में जलाभिषेक करते रहे।
चार में दो घायलों की स्थिति गंभीर
गंभीर रुप से घायल चार लोगों को हेलीकॉप्टर से तत्काल रांची लाया गया है और इनका रिम्स में इलाज चल रहा है। रिम्स के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों का सिटी स्कैन कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति के बारे में कुछ बताया जा सकेगा। बताया गया है कि दो घायलों की स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनपर नजर रखे हुए है।
मंदिर प्रबंधन ने मृतकों के आश्रित को एक-एक लाख मुआवजा देगा
बाबा बैद्य्ननाथधाम मंदिर प्रबंधन बोर्ड ने आज हादसे में मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया है। प्रबंधन ने इस घटना पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं के लिए समुचित कदम उठाने की बात कही है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)