/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
विधायकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला कल, लोस स्पीकर करेंगी उदघाटन
राज्यपाल,मुख्यमंत्री, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व अन्य वक्त रहेंगे मौजूद, विशेषज्ञ सुभाष कश्यप् व अन्य वक्ता करेंगे संबोधित
रांची,3जुलाई। झारखंड विधानसभा की ओर से इस बार जीत कर आये 34 नये
विधायकों के लिए 4 व 5 जुलाई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उदघाटन कल लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत कर आये 34 विधायकों की ओर से संसदीय कार्यवाही के बारे में प्रशिक्षण के वास्ते एक विशेष शिविर का आयोजन करने क आग्रह किया गया था। इसी आग्रह को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची के एटीआई में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन लोकसभा अध्यक्ष करेंगी, जबकि इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी, वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास , नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा समेत अन्य विशेषज्ञ नये विधायकों को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि उदघाटन सत्र्ा के बाद द्वितीय सत्र में संसदीय प्रणालीःसिद्धांत एवं व्यवहार’ विषय पर लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव संबोधित करेंगे।
कार्यशाला के दूसरे दिन 5 जुलाई को प्रथम सत्र में झारखंड की अर्थव्यवस्थाः दशा एवंसंभाावनां विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्ष कोल्हान विश्वविद्य्नालय के कुलपति प्रो. आरपी सिंह करेंगे, वहीं इस मौके पर मुख्य वक्ता आईएचडीईआरसी रांची के मानक निदेशक डॉ. हरिश्वर दयाल, अर्थशास्ती डॉ. रमेश शरण और आद्री के सचिव श्शैवाल गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं द्वितीय सूत्र में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अमित खरे और महालेखाकार मनोज यादव विधायकों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देंगे, जबकि कोष एवं बजट? तैयारी एवं जवाबदेही विषय पर अंतिम संत्र की अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव करेंगे, जबकि केंद्रीय वित्तमंत्री जयंत सिन्हा मुख्य वक्ता होंगे। जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाप्रसे के अधिकारी सुधीर प्रसाद करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष रांची पहुंची
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन आज शाम सेवा विमान से राजधानी रांची पहुंच गयी। लोकसभा अध्यक्ष कल रांची में विधानसभा द्वारा विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन करेंगी।
लोकसभा अध्यक्ष के रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव, संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय, विधानसभा के सचिव सुशील कुमार सिंह समेत अन्य वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
स्पीकर सुमित्रा महाजन हवाईअड्डे से सीधे राजभवन गयी,जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव के सरकारी आवास पर आज शाम लोकसभा अध्यक्ष के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया,जहां मुख्यमंत्री,मंत्रियों व विधायकों समेत कई वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
इधर,लोकसभा अध्यक्ष के रांची दौरे के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय के कई वरीय अधिकारी और स्पीकर के ओएसडी समेत अन्य अधिकारियों की टीम दिल्ली से रांची पहुंच गयी है। लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों ने आज कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और विधानसभा के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रुप दिया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)