/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
विस्थापितों का पहले होगा पुनर्वास,कानून के साथ खिलवाड़ करने को मुंहतोड़ जवाबःसीएम
कुटे में बनेगी नई राजधानी,विधानसभा की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरु
रांची,12जून। मुख्यमंत्री अध्यक्ष रघुवर दास ने आज स्थानीय ग्रामीणों के विरोध
के बीच रांची के कुटे गांव में झारखंड विधानसभा के प्रस्तावित नये भवन की चहारदीवारी निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नये भवन निर्माण के पहले सभी विस्थापितों का पुनर्वास होगा। रघुवर दास ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए सख्त लहजे में यह भी कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की छुट नहीं दी जाएगी।
एचईसी (भारी अभियंत्रण निगम) से
वापस ली गयी जमीन को राज्य सरकार ने कोर कैपिटल एरिया के रुप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत पहले चरण में विधानसभा के नए परिसर का निर्माण कराया जाना है। विधानसभा के नये भवन निर्माण के पहले कुटे गांव में चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरु किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2010 में ही राज्य सरकार ने यह जमीन एचईसी से खरीद ली है। उन्होंने बताया कि एचईसी द्वारा पूर्व में ही जमीन के रैयतों को मुआवजा और नौकरी प्रदान किया जा चुका है, इसके बावजूद लोकप्रिय सरकार विस्थापितों को सुव्यवस्थित तरीके से अलग प्लांट पर बसाने का काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को भी दो-दो रुम, बाथरुम, शौचालय व बिजली, पानी तथा सड़क जैसी आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके अलावा उनके लिए पार्क, सामुदायिक भवन व अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुहैय्या करायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने
विपक्षी दलों से भी अपील की कि वे राज्य के विकास के लिए विरोध का रास्ता छोड़ कर सहयोग का रास्ता अपनाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में झारखंड की जनता की जीत हुई है, राज्य के लोग लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को स्थापित करना चाहते है। रघुवर दास ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नेताओं के द्वारा गुमराह न हो, सरकार सीधी वार्ता के लिए तैयार है, सरकार गरीब जनता की गरिमा को बनाये रखना चाहती है। मुख्यमंत्री बताया कि कल ही उन्होंने विस्थापितों के कुछ नेताओं से बात की थी और इस संबंध में 16 जून को विस्थापितों को बातचीत के लिए बुलाया है।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि समारोह में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कल्याण मंत्री लुईस मरांडी , विधायक गंगोत्री कुजूर, रांची नगर-निगम की मेयर आशा लकड़ा और मंत्री अमर बाउरी, मुख्य सचिव राजीव गौबा, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव केके सोन समेत अन्य वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
सीएम ने प्रदर्शनकारियों से सीधी बात की
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा के नये परिसर की चहारदीवारी निर्माण की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम स्थल के थोड़ी दूर प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों से सीधी बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके पुनर्वास के बाद ही भवन निर्माण कार्य शुरु करेगी। मुख्यमंत्री समारोह समाप्त होने के बाद मंच से उतरे और सीधे विस्थापितों से जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सभी लोकतंत्र के मंदिर को बनने में सहयोग करें, यह राज्य की करीब साढ़े तीन करोड़ लोगों की इच्छा है और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनकारी नेताओं को बातचीत के लिए 16 जून को आमंत्रित किया और उन्हें यह जानकारी दी कि विस्थापितों के पुनर्वास और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए भी सरकार ने मकान उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विस्थापितों ने पहले पुनर्वास पर निर्माण की मांग की मांग
विधानसभा के नये परिसर की चहारदीवारी निर्माण कार्य का विरोध कर रहे लोगों ने पहले पुनर्वास पर निर्माण कार्य शुरु करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में जमीन वापस करो की तख्तियां थे और उनका कहना था कि एचईसी ने इस जमीन को अब तक अधिग्रहण ही नहीं किया है। वहीं भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का हवाला देकर प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना था कि इस कानून के तहत जिस कार्य के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाता है, यदि वह कार्य नहीं किया जाता है, तो जमीन रैयतों को वापस कर दिया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और सामाजिक कार्यकर्त्ता वासवी कर रही थी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)