Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश सिन्हा का निधन

Published

on

सीएम, स्पीकर, समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया
रांची,28मई। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शिक्षाविद डॉ. शैलेश सिन्हा का shaileh sinhaआज लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया।
डॉ. शैलेश सिन्हा पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे और कल ही उन्हें रांची स्थित अपोलो अस्पताल से वापस उनके बतिरयातु स्थित आवास लाया गया था,जहां आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से राजनीति में कदम रखने वाले डॉ. सिन्हा लंबे समय तक प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह प्रवक्ता भी रहे। इसके अलावा वे रांची स्थित जेएन कॉलेज धुर्वा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्री छोड़ गये है।
डॉ. सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार, राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू समेत कांग्रेस, भाजपा, राजद, झाविमो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं ने शोक-संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस नेता के निधन की सूचना मिलते ही भोपाल गये मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों, विश्वविद्य्नालय प्रशासन, मीडिया जगत और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस भवन ले जाया गया,जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत समेत अन्य पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में मुक्तिधाम में उनके भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य नेताओं ने मुक्तिधाम पहुंच कर अंत्येष्टि में हिस्सा लिया।
स्वर्गीय डॉ शैलेश सिन्हा का जन्म 14 जनवरी 1959 को हुआ था। स्वर्गीय सिन्हा 1982 में पहली बार रांची विश्वविद्य्नालय छात्र सहयोग समिति के अध्यक्ष के रुप में अपनी राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। उसके उपरांत एकीकृत बिहार में 1985 से लेकर 1988 तक एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर रहें तथा 1987 से लेकर 1989 तक बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष के रुप में कार्य किया, सन् 1986 से लेकर 1991 तक रांची विश्वविद्य्नालय में सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रुप में अपने जिम्मेवारियों का निर्वहन किया। 1993-94 में रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रवक्ता के रुप में कार्य किया, 1994-98 तक रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के महासचिव के रुप में पार्टी को अपनी सेवाऐं दी। 1998 से लेकर 1999 तक क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी में प्रवक्ता रहे, सन 2000-2001 तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया संयोजक रहे, 2001-2002 तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में मीडिया संयोजक प्रवक्ता एवं मुख्य प्रवक्ता के रुप में जिम्मेवारियॉं निभाई, 2003 में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव बने, 2004-05 तक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के रुप में कार्य किया। इसके अलावा 2007 से लेकर 2011 तक रॉंची विश्वविद्य्नालय सिंडीकेट के सदस्य भी रहे। वर्ष 2005 से लेकर 2012 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य के रुप में कार्य किया। स्व. डॉ सिन्हा 2013-14 में मीडिया संयोजक भी रहे तथा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव के पद पर आसीन थे।

शैलेश सिन्हा सहज, सरल व मिलनसार थेःरघुवर दास
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो0(डा0) शैलेश कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक एवं दुःख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिन्हा के निधन से राज्य ने एक समर्पित समाजसेवी एवं शिक्षाविद खो दिया । श्री सिन्हा सहज,सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस दुःख का सहने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ0 शैलेश सिन्हा जी का असामयिक निधन हो गया। डॉ शैलेश सिन्हा जी पिछले कई महीनों से गंभीर रुप से बिमार चल रहे थे, पिछले कुछ दिनों से वो अपोलो अस्पताल में इलाजरत थे। 56 र्व ाीय डॉ शैलेश सिन्हा अपने पीछे दो पुत्र्ाियां एवं पत्नी सहित दो भाईयों का भरापूरा परिवार छोड़ गये तथा स्व. सिन्हा अपने तीन भाईयों में सबसे बड़े थे।
स्व. डॉ0 शैलेश सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों को वर्षों-वर्षों तक सुशोभित किया, साथ ही साथ कई सामाजिक संगठनों का भी नेतृत्व किया। स्व. डॉ शैलेश सिन्हा के निधन से आज पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त है। स्व. डॉ शैलेश सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि आज डॉ0 सिन्हा के निधन से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। सुखदेव भगत ने कहा कि स्व. डॉ0 सिन्हा बहुत ही सरल स्वभाव के मृदुभाषी एवं सबों को साथ में लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी बी.के हरिप्रसाद ने डा. सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि डॉ. सिन्हा के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस में दिये गये सेवा को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। वे अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने डा. सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि डा. सिन्हा मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे तथा अपने कार्य एवं कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे। ज्ञातव्य हो कि मोहन प्रकाश विगत् दिनों अपने रॉंची प्रवास के दौरान स्व. सिन्हा से मिलने अपोलो अस्पताल भी गये थे।
स्व. डॉ शैलेश सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. सिन्हा का जाना पार्टी एवं झारखंड के साथ-साथ व्यक्तिगत क्षति है। श्री सहाय ने कहा कि स्वर्गीय सिन्हा कुशल नेतृत्वकर्ता, मुखर वक्ता के साथ-साथ मृदुभााी स्वभाव होने के कारण काफी लोकप्रिय थे।
स्वर्गीय डॉ शैलेश सिन्हा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अनादि ब्रह्म, पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता, शमशेर आलम, आलोक कुमार दूबे, डॉ शशि भूषण राय, राजेश गुप्ता, केशव महतो कमलेश, आभा सिन्हा, रविन्द्र सिंह, अजय दूबे, सूर्यकांत शुक्ला, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय राय, बिनय सिन्हा दीपू, सलीम खान, सुरेन्द्र सिंह, रमा खलखो, दीपिका पाण्डेय सिंह, संजय पाण्डेय, सुनिल सिंह, जगदीश साहु, प्रो. बिनोद सिंह, आर.पी. राजा, निरंजन पासवान, सुल्तान अहमद, ज्योति सिंह मथारु, अनूप सिंह, फिरोज रिज्वी मुन्ना, राकेश सिन्हा, अजय सिंह, दिलीप दाराद, प्रिंस बट्ट, हुसैन कच्छी, रामानन्द केशरी, सीमा नाग, मणिशंकर तिवारी, अमृत सिंह, किशन अग्रवाल ने भी शोक संवेदना प्रकट किया।
स्वर्गीय डॉ शैलेश सिन्हा के निधन के खबर आते ही उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व विधायक अरबिंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, दीपक प्रकाश, प्रणव कुमार, अनूज सिन्हा, विजय पाठक, हरिनारायण सिंह, शमशेर आलम, डॉ गुलफाम मुजीबी, आनंद मोहन, सुजीव, राजेश यादव, आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, अजय राय, मदन मोहन शर्मा, तपेश्वर नाथ मिश्रा, रांची विवि के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, सामाजिक संगठन के लोग उनके निवास स्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री के अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार योगेश किसलय कांग्रेस भवन पहुंचकर डॉ सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। स्व. डा. सिन्हा का पार्थिव शरीर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रॉंची में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जहॉं उपस्थित कांग्रेसजनों ने फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कांग्रेस का झण्डा उनके सम्मान में ओढ़ाया गया।

शैलेश मिलनसार प्रवृत्ति थेःरवींद्र राय
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कुमार राय ने कांग्रेस नेता शैलेष कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री सिन्हा एक मिलनसार प्रवृति के नेता थे। डॉ. राय ने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश, मंजू रानी, अनंत ओझा, बिरंची नारायण, ब्रजमोहन राम, बालमुकुन्द सहाय, प्रदीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, गामा सिंह, अजय मारु, कमाल खां, प्रदीप सिन्हा, सांवरमल अग्रवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल सहित अन्य शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने कांग्रेस नेता शैलेष सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मित्तल ने कहा कि स्व. सिन्हा को वे छात्र जीवन से जानते हैं। छात्र जीवन से ही स्व. सिन्हा सामाजिक रुप से सक्रिय थे। उनके निधन से रांची में सक्रिय सभी सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दुख हुआ है।
महिला कांग्रेस ने शैलेश सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि दी
प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ0 शैलेश सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है तथा कहा कि स्व. डा. सिन्हा कांग्रेस पार्टी की छवि के रुप में जाने जाते थे उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भवि य में संभव नहीं है। आभा सिन्हा ने कहा कि स्व. डा. सिन्हा सिर्फ राजनैतिक क्षेत्रों में हीं नहीं बल्कि शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी ख्याति प्राप्त किये हैं। उनके निधन महिला कांग्रेस मर्माहत है तथा स्व. डा. सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए महाबीर चौक स्थित प्रदेश महिला कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, पूर्णिमा सिंह, सीमा साहू, गायत्री चौबे, सुनीता श्रीवास्तव, रंजना सहाय, मीरा चौरसिया, पार्वती सिंह, विनिता पाठक, प्यारी तिर्की, सरस्वती देवी, राधा रानी सहित काफी संख्या में महिलाऐं शामिल थी।

शैलेश सिन्हा का निधन बड़ी क्षतिःसंजय पांडेय
रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पाण्डेंय ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ0 शैलेश सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजय पाण्डेय ने कहा कि स्व. डा. सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी के बहुत सारे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की निस्वार्थ भावना से सेवा की है। स्व. डा. सिन्हा ने एनएसयूआई से अपनी राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी, इसलिए युवाओं एवं छात्रं के बीच काफी लोकप्रिय थे और युवाओं को सीखाने में हमेशा तत्पर रहते थे।
संजय पांडेय ने मेरे राजनैतिक जीवन की जो भी उपलब्धियॉं हैं उसमें स्व. डा. सिन्हा बहुत हीं अहम् योगदान रहा है। उनके निधन से समाज एवं पार्टी के साथ-साथ मेरे लिए भी बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं।
रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी ने भी शैलेश सिन्हा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि डा. सिन्हा छात्र्ा जीवन से कांग्रेस पार्टी में जुड़कर, युवा कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की अहम सेवा किया। उन्होंने डा. सिन्हा को एक गंभीर, जुझारु एवं कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि उनके असमायिक निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भवि य में संभव नहीं है, उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोक-संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट किया है। महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के साथ महानगर कांग्रेस के दिनेश लाल सिन्हा, समीर निरंजन बबलू, योगेन्द्र सिंह बेनी, मो खलील, नागो चौधरी, धमेन्द्र सिंह, अजय जैन, सु िमता किड़ो, कमलेश यादव, प्रवीण दूबे, शंभू छौछरिया, विजेन्द्र कुमार आदि नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए डॉ सिन्हा को अपनी श्रद्धांजलि दी है।
शैलेश पार्टी के आवाज थेःसुबोधकांत
वरिष्ठ कॉग्रेस नेता डा. शैलेश कुमार सिन्हा के निधन पर सुबोध कांत सहाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना में पूर्व सांसद श्री सहाय ने कहा कि डा. शैलेश कुमार सिन्हा झारखंड में पार्टी के आवाज के रुप में जाने जाते थे, वर्षो तक एक कुशल प्रवक्ता के रुप में कॉगं्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता के बीच पहुॅचाने का काम किया। सच्चे एवं समर्पित कॉग्रेस के सिपाही के रुप में पार्टी की सेवा करने वाले डा. सिन्हा की बिमारी के कारण असमायिक मौत से पूरा कॉग्रेस परिवार दुखी है। उनके निधन से कॉग्रेस ने सक्रिय और समर्पित सिपाही के साथ पार्टी के नितियों को आम जनता तक पहुॅचाने वाला एक कुशल वक्ता खो दिया है।
श्री सहाय ने सिठियो पंचायत कॉग्रेस के अध्यक्ष साजिद अंसारी के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिलनसार और मृदूभाषी साजिद अंसारी समाज के सेवक के रुप में जाने जाते थे। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय सेवक और कॉग्रेस ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। श्री सहाय ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि शैलेश सिन्हा एवं साजिद अंसारी की आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को इस विपति की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। वरिष्ठ कॉग्रेस नेता डा. शैलेश कुमार सिन्हा एवं साजिद अंसारी के निधन पर कॉग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में कॉग्रेस नेता दीपक लाल, राजा सेन गुप्ता, राजन वर्मा, रवि चंद कपूर, रणविजय सिंह, दिवाकर साहू, टिन्कू वर्मा, संजय सिन्हा छोटू, राजू राम, मो शाहिद, मो खलील, दीपक प्रसाद, विनोद कुमार, मीना देवी, भोला सिंह आदि शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.