Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

दिनेश उरांव का स्पीकर बनना तय

Published

on

पांच सेटों में नामांकन, आज सदन में होगी औपचारिक घोषणा
dinesh
रांची,6जनवरी। झारखंड विधानसभा के नये स्पीकर दिनेश उरांव होंगे। उनकी ओर से सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से पांच सेटों में नामांकन दाखिल किया गया और नामांकन दाखिल करने की अवधि अपराह्न 12.00बजे समाप्त हो जाने पर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ, जिसके कारण दिनेश उरांव का स्पीकर बनना तय हो गया है। उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कल सदन में की जाएगी।
सत्तारुढ़ गठबंधन की ओर से सिसई के भाजपा विधायक दिनेश उरांव को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद आज संसदीय कार्यमंत्री सी.पी. सिंह ने झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम तथा मनोज यादव से बात की। प्रमुख विपक्षी दलों की ओर से दिनेश उरांव के नाम पर सहमति प्रदान कर देने के बाद सत्र के बीच में ही पक्ष-विपक्ष के कई सदस्यों ने विधानसभा सचिव के सभाकक्ष में जाकर स्पीकर पद के लिए पांच सेटों में नामांकन दाखिल किया।विधानसभा के प्रभारी सचिव सुशील कुमार सिंह के समक्ष विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दिनेश उरांव की ओर से पांच सेटों में नामांकन दाखिल किया गया। पहले सेट में मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रस्तावक और मंत्री लुईस मरांडी समर्थक बनीं। दूसरे सेट में मंत्री सीपी सिंह प्रस्ताव तथा अनंत प्रताप देव समर्थक, तीसरे सेट में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी प्रस्ताव व भाजपा विधायक नीरा यादव समर्थक बनीं, चौथे सेट में झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन प्रस्ताव व विधायक नलीन सोरेन समर्थक तथा पांचवें सेट में कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम प्रस्तावक तथा झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समर्थक बनें। इस तरह विधानसभा अध्यक्ष पद पर दिनेश उरांव का निर्वाचन तय हो गया है। उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कल विधानसभा में की जाएगी।

पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों का समान आदरःदिनेश उरांव
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय हो जाने के बाद सिसई विधायक दिनेश उरांव ने कहा है कि सदन में स्पीकर के रुप में वे पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों के हितों की रक्षा का प्रयास करेंगे।
स्पीकर निर्वाचन को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से पांच सेटों में विधानसभा सचिव के समक्ष नामांकन दाखिल करने के बाद पत्र्ाकारों से बातचीत में दिनेश उरांव ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष और सत्तापक्ष की ओर से उनके नाम पर सहमति जतायी है और सभी ने उनपर विश्वास व्यक्त किया है, इसके लिए वे सभी के आभारी है। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष की ओर से सर्वसम्मति से निर्वाचित होना जहां खुशी की बात है, वहीं सदन चलाने में भी सभी का सहयोग मिलेगा,ऐसी उनकी अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा के अंदर पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों की भावनाओं का कद्र करेंगे और जनहित से जुड़े सवालों पर सदन में सरकार की ओर से ठोस जवाब आए, इसका प्रयास करेंगे। दिनेश उरांव ने कहा कि सदन में वे दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी सदस्याओं को अपनी बातों को सदन में रखने का अवसर देंगे, ताकि जनहित का समाधान हो सके।
उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार 1991 के विधानसभा उपचुनाव में सिसई से चुनाव लड़ने का अवसर मिला, तब भाजपा सिसई के भाजपा विधायक ललित उरांव सांसद बन जाने के कारण त्यागपत्र दे दिया था और पार्टी ने उन्हें पहली बार चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया। उस चुनाव में वे 2222 वोट से हार गये, लेकिन तब से लगातार वे राजनीति में सक्रिय रहे। इसके बाद 1995 में भी वे चुनाव लड़े,लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी से हार गये, परंतु 2000 में कांग्रेस के बंदी उरांव को उन्होंने पराजित कर पहली बार जीत हासिल की।
भावी स्पीकर दिनेश उरांव का संक्षिप्त परिचय
1.पिता का नाम- पिरवा उरांव
2.माता का नाम- फगनी उरांव
3.जन्म- 09.07.1962
4.शैक्षणिक योग्यता- एमए(मानव विज्ञान)
5.पेशा- व्याख्याता रांची विवि(जेएन कॉलेज धुर्वा)
6.विधायक- 2000 व 2014
7.संतान- एक पुत्री, तीन पुत्रियां

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.