/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
आदिवासियों-किसानों की सबसे अधिक जमीन गुजरात में छीनी गयीःराहुल गांधी
शिकारीपाड़ा में जनसभा को किया संबोधित
रांची,17दिसंबर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आदिवासियों व किसानों की सबसे अधिक जमीन गुजरात में छिनी गयी है। उन्होंने कहा कि जमीन छीनने के बाद उनके पुनर्वास व मुआवजा की भी कोई बात नहीं की गयी और गरीबों को भटकने के लिए छोड़ दिया गया। राहुल गांधी आज दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में गरीब आदिवासियों व किसानों की जमीन छीन कर पूंजीपतियों को सौंप दिया गया, मोदी शासन में गरीबों को कहा गया कि उन्हें इस जमीन की जरुरत नहीं है, इस जमीन की जरुरत पूंजीपतियों की हे। उन्होंने कहा कि झारखंड में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे है कि यहां के आदिवासियों की जमीन को कोई छीन नहीं सकता, लोगों को और अधिकार मिलेंगे, परंतु यहां पहले से ही सीएनटी (छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम) व एसपीटी (संतालपरगना काश्तकारी अधिनियम) मौजूद है, जो जमीन की सुरक्षा का भरोसा दिलाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे नोयडा में भी उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के खेती की हजारों एक एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया और इसे बड़े बिल्डरों को सौंप दिया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में बैठा व्यक्ति कभी पूरी शक्ति नहीं दे सकता, कांग्रेस पार्टी ने सभी को हक मिले, इसके लिए रोजगार गारंटी कानून दिया, भोजन का अधिकार दिया, सूचना का अधिकार कानून दिया, परंतु लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन लाने की बात कर रहे थे, लेकिन अच्छे दिन किसके आये? किसानों, आदिवासियों व मजदूरों के लिए अच्छे दिन नहीं आये, सिर्फ चार-पांच उद्य्नोगपतियों के लिए अच्छे दिन आए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले मोदी व अन्य भाजपा नेताओं ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद वे रोजगार देंगे, लेकिन सात-आठ महीने में एक व्यक्ति को भी रोजगार नहीं मिला। प्रधानमंत्री अपने उद्य्नोगपति मित्रों के साथ आस्ट्रेलिया व अन्य देशों का दौरा करते है, यहां के लोगों से झाड़ू लगवाते है, लेकिन झाड़ू भी लोगों को अपना लाने के लिए कहते है, सरकार झाड़ू भी नहीं दे रही है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को खत्म करना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सरकार सभी उद्य्नोगपतियों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 5-7 उन उद्य्नोगपतियों के हित में काम कर रहे है, जो उनके लिए पैसा लगाते है,उनकी मार्केटिंग करते है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते है कि 60वर्षाें तक देश का विकास नहीं हुआ, यह कांग्रेस पार्टी के ऊपर नहीं, आम लोगों के ऊपर चोट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आयेगी, तो सही मायने में आपकी सरकार बनेगी,किसी एक व्यक्ति की सरकार नहीं बनेगी, आम लोगों की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी, तो राज्य में रहने वाले प्रत्येक गरीब परिवारों को महीने में 35किलो मुफ्त अनाज मिलेगा, किसानों को 24घंटे बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास होगा, 5लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी और हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, मंत्री केएन त्रिपाठी, शिकारीपाड़ा के कांग्रेस के प्रत्याशी राजा मरांडी के अलावा दुमका व अन्य क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने आज गोड्डा जिले के महगामा भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह देश किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह देश महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों, मजदूरों सभी का है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने नया भूमि अधिग्रहण कानून ला कर लोगों को व्यापक अधिकार दिया,जिसे छीनने की कोशिश की जा रही है।इस मौके पर भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रत्याशी व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)