Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

17 सीटों के लिए वोट कल

Published

on

289 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 49.70लाख मतदाता 5862बूथों पर करेंगे वोट
eciरांची, 8 दिसंबर।झारखंड में तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए 9 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश में सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मतदान कर्मियों को ईवीएम एवं अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना कर दिया गया है। कई संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया। इस चरण में रांची,हटिया और कांके तीन विधानसभा क्षेत्रों में वीवी-पैट का इस्तेमाल होगा और यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि शेष 14 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। कल शाम चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क में लगे है और आज भी दिन भर प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति को अंतिम रुप देने में जुटे रहे।jharkhandelection
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.के.जाजोरिया ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित मतदान केंद्रों और कलस्टर की ओर आज रवाना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। तीसरे चरण में कुल 5016657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 26.58लाख पुरुष व 23.55लाख युवा मतदाता है, वहीं थर्ड ग्रुप के मतदाताओं की संख्या 13 है,जबकि 2549 सर्विस मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के 2.71लाख मतदाता भी 9 दिसंबर को वोट डाल सकेंगे। संभवतः यह पहली बार या लोकसभा चुनाव में वोट डालने के बाद दूसरे पर वे दूसरी बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।इस चरण में दो विधानसभा सीट सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि खिजरी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वहीं 14 सीटें कोडरमा, बरकट्टा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, रांची और हटिया सीट सामान्य श्रेणी की है। जबकि हटिया विधानसभा सीट मतदाताओं के ॰ष्टिकोण से सबसे बड़ा है,यहां 3.80लाख मतदाता है, वहीं सिल्ली विधानसभा सीट में सबसे कम 1.81लाख मतदाता है।
1तीसरे चरण में कुल 289 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 और पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 263 है। सबसे अधिक प्रत्याशी हटिया विधानसभा सीट में है,जहां कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, वहीं सिल्ली विधानसभा सीट में सबसे कम 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस चरण के लिए कुल 5865 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें से 472 मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ का दर्जा दिया गया है, वहीं 347 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की सुविधा होगी और आयोग इन बूथों में मतदान के दौरान सारी स्थिति पर सीधी नजर रखेगा।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर 291310 चुनाव कर्मियों को मतदान कार्य में लगाया जाएगा, जबकि 40 हजार सुरक्षाकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं छह हेलीकॉप्टर से संवेदनशील क्षेत्रों में हवाई नजर रखी जाएगी और मतदाताओं में विश्वास पैदा करने के लिए विभिन्न शहरी व ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा मार्च पास्ट किया जा रहा है। 17 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 17 सामान्य पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, इसके अलावा चुनाव के दिन होने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए 7 व्यय पर्यवेक्षक, सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखने के लिए 2 पुलिस पर्यवेक्षक, मतदाता जागरुकता के लिए 2 जागरुकता पर्यवेक्षकों के अलावा हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर नजर रखने के लिए 807 माइक्रको ऑब्जर्वरों को चुनाव कार्य में लगाया गया है।
इस चरण में 9 विधानसभा क्षेत्रों में 16 प्रत्याशी से अधिक रहने के कारण दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। कोडरमा, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, ईचागढ़, खिजरी, रांची और हटिया विधानसभा सीटों के लिए दो बैलेट यूनिट का प्रयोग होगा।कोडरमा विधानसभा सीट के लिए अब 16, बरकट्टा में 13, बरही में 14, बड़कागांव में 20, रामगढ़ में 17, मांडू में 16, हजारीबाग में 21, सिमरिया में 13, धनवार में 13, गोमिया में 14, बेरमो में 12, ईचागढ़ में 24, सिल्ली में 11, खिजरी में 25, रांची में 17, हटिया में 29 और कांके विधानसभा सीट के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।
तीसरे चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है,उनमें कोडरमा से राजद की अन्नपूर्णा देवी,भाजपा की नीरा यादव, बरकट्टा से भाजपा के अमित यादव,जदयू के बटेश्वर मेहता, झाविमो के जानकी प्र.महतो, बरही से कांग्रेस के मनोज कुमार यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की साबो देवी, भाजपा के उमाशंकर अकेला, बड़कागांव से कांग्रेस की निर्मला देवी, आजसू पार्टी के रौशन लाल चौधरी, रामगढ़ में कांग्रेस के शहजादा अनवर, आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू से झामुमो के जयप्रकाश भाई पटेल, भाजपा के कुमार महेश सिंह, हजारीबाग से कांग्रेस के जयशंकर पाठक, भाजपा के मनीष जायसवाल,निर्दलीय प्रमोद प्रसाद, सिमरिया से झामुमो के गणेश गंझू, भाजपा के सुजीत भारती, धनवार से झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, गोमिया से भाजपा के माधव लाल सिंह, झामुमो के योगेंद्र महतो, बेरमो से कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल, ईचागढ़ से झाविमो के अरविंद सिंह, झामुमो की सबिता महतो, सिल्ली से आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, झामुमो के अमित महतो, खिजरी से कांग्रेस की सुंदरी तिर्की,भाजपा के रामकुमार पाहन, रांची से भाजपा के सीपी सिंह, झामुमो की महुआ मांजी, हटिया से झाविमो के नवीन जायसवाल,भाजपा की सीमा शर्मा, कांग्रेस के आलोक दूबे व झामुमो के जावेद अहमद और कांके विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुरेश बैठा, भाजपा के जीतवाहन राम प्रमुख है।

छह हेलीकॉप्टर से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एयर एंबुलेंस भी तैयार
तीसरे चरण में 9 दिसंबर को 17विधानसभा सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की देख-रेख में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से उग्रवाद प्रभावित सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित बूथों तक मतदान कर्मियों को पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि मतदान के लिए छह हेलीकॉप्टर इन इलाकों में सर्विलांस पर रहेंगे और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर होगी। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयर एंबुलेंस भी तैयार है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.