Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

13 सीटों के लिए वोट कल

Published

on

 
199 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 1752 अतिसंवेदनशील व 1104 संवेदनशील बूथ,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चार हेलीकॉप्टर व 35हजार मतदानकर्मियों एवं 46हजार जवानों की तैनाती,
eciरांची,24नवंबर। झारखंड में पहले चरण में JH_mapकल सुबह सात बजे 13 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 13 सीटों के लिए कल शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने बूथ मैनेजमेंट को अंतिम रुप दिया। पहले चरण में करीब 33.57लाख मतदाता 199 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.के.जाजोरिया ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को कल संबंधित कलस्टर के लिए रवाना कर दिया गया था और अन्य क्षेत्रों के लिए आज पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में कल सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।
इस बार चुनाव कार्यक्रम में करीब 35 हजार मतदान 1कर्मियों और 46हजार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है,जिसमें सीआरपीएफ की 300 कंपनियां, 15 हजार जैप के जवान, 6000 होमगार्ड के जवान व जिला पुलिस, महिला बटालियन, रैफ समेत अन्य बलांे को भी चुनाव कार्य के लिए लगाया गया है। इसके अलावा 13सामान्य पर्यवेक्षक, 8 व्यय पर्यवेक्षक, 2 पुलिस पर्यवेक्षक समेत अन्य पर्यवेक्षक शांतिपूर्ण, स्वच्छ व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के कार्य में लगे है। पहले चरण में 1752 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 1104 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा बलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलस्टर बनाये गये,जहां मतदानकर्मियों को ईवीएम मशीन, स्याही, मतदाता सूची समेत अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ रवाना किया गया है। पहले चरण के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की देखरेख में पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। चार हेलीकॉप्टरों की मदद से आसमान से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाएगी, वहीं करीब 46 हजार सुरक्षाकर्मियों को चुनाव कार्य में लगाया जा रहा है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं में विश्वास पैदा करने के लिए लगातार छापामारी अभियान के साथ ही विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। प्रशासन ने फोर्स और मतदानकर्मियों के लौटने तक हर रास्ते पर रोड ओपनिंग पेट्रोलिंग भी करने का निर्णय लिया है।
पहले चरण 13 विधानसभा सीटों चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इन 13 विधानसभा क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 57.96लाख है, जिसमें से 33.57लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 17.82लाख पुरुष और 15.74लाख महिला मतदाताओं की संख्या है। 13 में से छह विधानसभा सीट पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर सामान्य श्रेणी के है, जबकि 3 विधानसभा सीट चतरा, लातेहार व छत्तरपुर अनुसूचित जाति के लिए और चार विधानसभा सीट गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा तथा मनिका अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है। इन 13 विधानसभा सीटों के लिए कुल 3939 मतदान केंद्र बनाये गये है। चतरा विधानसभा सीट के लिए कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि गुमला में 14, बिशुनपुर में 13, लोहरदगा में 15, मनिका में 13, लातेहार में 9, पांकी में 19,डालटनगंज में 26, विश्रामपुर में 22,छत्तरपुर में 11, हुसैनाबाद में 13,गढ़वा में 20 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र्ा में 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे है।
पहले चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें लोहरदगा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, आजसू सह एनडीए प्रत्याशी कमल किशोर भगत, गढ़वा में राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह सह भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी, चतरा में राजद के जर्नादन पासवान,भाजपा के जयप्रकाश नारायण भोक्ता व झाविमो के सत्यानंद भोक्ता, मनिका में भाजपा के हरेकृष्ण सिंह, डालटनगंज में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी, बिशुनपुर में झामुमो के चमरा लिंडा, विश्रामपुर में कांग्रेस के अभय दूबे, छतरपुर में जदयू की सुधा चौधरी, हुसैनाबाद में राजद के संजय प्रसाद सिंह यादव और भवनाथपुर में भाजपा के अनंत प्रताप देव प्रमुख है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.