/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत पूरी टीम के साथ रांची में
मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत पूरी टीम के साथ रांची में
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की, सुझाव व शिकायतें दर्ज करायी
रांची,12नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त वी0एस सम्पत के नेतृत्व में आयोग का एक शिष्टमंडल आज रांची पहुंचा। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आयोग के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और उनके समक्ष अपने सुझाव तथा शिकायतें रखी।
आयोग की टीम में निर्वाचन आयुक्त एच0एस ब्रह्मा्र निर्वाचन आयुक्त डॉ0नसीम जैदी भी रांची पहुंचे है। रांची हवाईअड्डे पर आयोग के सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दी गयी। बाद में आयोग ने राजभवन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग मुलाकात की। आयोग की ओर से सभी राजनीतिक दलों को 15-15 मिनट का समय दिया गया था। आयोग के शिष्टमंडल ने राजनीतिक दलों के सुझाव तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
आयोग का शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन आयुक्त की मौजूदगी में कल 13 नवम्बर को प्रातः 9ः30 से अपराह्न 1ः30 तक राज्य के सभी उपायुक्तों,आरक्षी अधीक्षकोें आरक्षी उप महानिरीक्षकों,आरक्षी महानिरीक्षकों, सहित प्रमंडलों के आयुक्तों तथा चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ शिष्टमंडल की उच्चस्तरीय बैठक ए0टी0आई के सभागार में होगा। अपराह्न 3.00 बजे से 3.30 तक उत्पाद, सूचना प्रौद्य्नोगिकी तथा पुलिस के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। 3.30 अपराह्न से 4.00 बजे अपराह्न राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक होगी। अपराह्न ्न 4.30 बजे से 5.00 तक प्रेस वार्ता का कार्यक्रम ए0टी0आई0के सभागार में होगा।
भाजपा ने दुमका के डीएस-एसपी को हटाने की मांग की
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बताया कि लोकसभा चुनाव-2014 में दुमका के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी शिबू सोरेन के पक्ष में काम किया गया। इस आशय की शिकायत चुनाव आयोग को कई बार दी गयी। इनके रहते दुमका जिला में निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं दिख रहा है। इसलिए इन्हें हटाकर साफ-सुथरी छवि वाले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक का पदस्थापन किया जाए ताकि वहां निष्पक्ष चुनाव हो सके। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा धोती-साड़ी योजना का उद्घाटन अगले 2-4 दिनों में होने वाला है। यह योजना मुख्यमंत्री के दादा-दादी के नाम पर है। आशंका है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव में धोती-साड़ी बांटकर इस योजना के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करेगी। इस योजना से जहां एक तरफ सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा, वहीं दूसरी ओर आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी बनता है। इस पर अविलम्ब रोक लगायी जाए।
कांग्रेस ने 10लाख रुपये तक नकद लेकर चलने की छूट देने की मांग की
प्रदेश कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत से मुलाकात कर यह मांग की कि चुनाव के दौरान 50 हजार एवं उससे अधिक राशि लेकर चलने पर रोक लगाया जाना गलत है, इससे व्यापारियों एवं आम लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। पार्टी ने कांग्रेस ने भाजपा द्वारा 81 विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गये एलईडी युक्त वाहनों पर भी सवाल खड़े किये तथा कहा कि अभी द्वितीय चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी की गयी है। ऐसे में पॉंचों चरण के चुनाव के लिए प्रचार वाहन का भेजा जाना समझ से परे है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के संज्ञान में तुपुदाना के तेंतरी गांव में सैंकड़ों की संख्या में खड़े टाटा मैजिक गाड़ी जिसमें भाजपा का पोस्टर एवं झण्डा लगा है, लाया है तथा इसकी जॉंच करने की मांग की है। इसपर वीएस संपत ने रॉंची के उपायुक्त को जॉंच करने का आदेश दिया।
झाविमो ने पक्षपात करने वाले समाचार पत्रों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
झारखंड विकास मोर्चा ने मतदान तिथि के एक-दो दिन पहले या मतदान के दिन किसी खास राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में समाचार लिखे जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ऐसे समाचार पत्रों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पार्टी की ओर से आयोग को बताया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी एक प्रमुख समाचार पत्र्ा में शीर्षक देकर किसी खास प्रत्याशी को बढ़त व बाकी को पीछे दिखाये जाने का समाचार प्रकाशित किया था,जो आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। पार्टी ने मांग है कि जिस तरीके से दूरदर्शन व आकाशवाणी द्वारा राष्ट्रीय राजनैतिक दल व राज्यस्तरीय दलों को चुनाव प्रचार के लिए समानुपातिक रुप से समय आवंटन किया गया है,उसी तरह सभी प्रमुख समाचार पत्रों, निजी टीवी चैनलों व प्राइवेट एफएम रेडियो में भी सभी दलों को समय मिले,ताकि पेड न्यूज पर नियंत्र्ाण लग सके।
झामुमो ने चुनाव में सुरक्षा-व्यवस्था का मुद्दा उठाया
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग के समक्ष ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का मुद्दा उठाया। पार्टी की ओर से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के दौरान अर्द्धसैन्य बलों द्वारा अभियान चलाने से लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ जाती है। पार्टी ने चुनाव के मौके पर मोदी मंत्रिमंडल में जयंत सिन्हा को शामिल किये जाने पर भी आपत्ति जतायी।
राजद ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रचार वाहन पर हमले का मसला उठाया
राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग से मुलाकात के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के प्रचार वाहन पर गढ़वा में हमला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आपराधिक तत्वों की ओर से चुनाव में दशहत पैदा करने की कोशिश की जा रही है। राजद की ओर से भवनाथपुर के पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रताप देव को नामांकन करने से रोक देने के बारे में भी शिकायत की।
वाम दल ने धन-बल के दुरुपयोग पर चिंता जतायी
चुनाव आयोग से मुलाकात के दौरान वाम दल ने विधानसभा चुनाव में धन-बल के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त करते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)