/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
अधिकारी कार्यशैली में सुधार लाएं,दक्षता बढ़ाएःहेमंत सोरेन

रांची,14सितंबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज स्थानीय होटल बी0एन0आर0चाणक्या में आयोजित झारखण्ड प्रशासनिक सेवा संघ की विशेष आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार अपने कर्मियों का मनोबल बढ़ाने से पीछे नहीं हटेगी परन्तु अधिकारियों को भी अपने ईमानदार प्रयास जारी रखने होंगे। राज्य की छवि को बेहतर बनाने के लिये अपने कार्य शैली में सुधार लायें,अपनी दक्षता बढ़ायें तथा पूर्ण मनोबल के साथ कार्य करंे तभी बेहतर विकास कार्य संभव है। यह भावना प्रबल होनी चाहिए कि राज्य हमारा है, हम राज्य के लिये हैं और हमें राज्य को विकास के पथ पर ले जाना है। आपको अपने कार्य से पहचान बनानी है एवं समाज के लिये एक उदाहरण बनना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये मानव शक्ति की आवश्यकता है। सभी विभागों को यह निदेश दिया जा चुका है कि अपने-अपने विभाग के पुनर्गठन हेतु प्रस्ताव दें। प्रत्येक तीन साल में सेवा संवर्ग की समीक्षा निश्चित ही होनी चाहिए तभी विकास संभव है। अन्य विभागों के लिये भी इस तरह की पहल आरंभ की जा चुकी है। अनेक सेवायें हैं जिसमें वृहत् बदलाव की हमारी सोंच हैं । विशेष सेवाओं को विशेष सुविधा दी जाय तो वे विशेष प्रदर्शन दे सकेंगे और समाज की सेवा कर सकेंगे। सभी विभाग एकजुटता के साथ कार्य करें तो बेहतर प्रदर्शन संभव हो सकता है एवं राज्य विकास पथ पर आगे बढ़ सकता है। मनोबल को बढ़ाने की दिशा में पहल करते हुए सरकार ने सभी कर्मियों के लिये एल0टी0सी0योजना को स्वीकृत किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पद ग्रहण करने के साथ ही साथ हमारा यह प्रयास रहा कि अन्य राज्यों की भांती झारखण्ड विकास के क्रम में यदि कही पीछे हैं तो उसका कारण तलाशा जाय। किसी भी नीति की सफलता या विफलता का कारण सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था या उसकी कमजोरी है। हमने प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने का निर्णय लिया और पदों में वृद्धि की । बेहतर ढांचा देकर अधिकारियों से बेहतर पदर्शन कराया जा सकता है। इसके आभाव में कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासनिक ढांचा मेें परिवर्तन इस दिशा में 14 सालों में पहला कदम है,निश्चित ही यह मील का पत्थर साबित होगा। अनेक बैठकों में विभिन्न विभागों द्वारा अधिकारियों की कमी सामने लायी गई,समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि हमारे पास पदाधिकारियों का हुजुम है परन्तु ए0डी0एम0स्तर तक पहुंचते पहुंते अधिकतर अधिकारी सेवा निवृत हो जाते हैं। इस स्थिति को बदलने का यह एक प्रयास है। और अधिकारियों से बेहतर कार्य प्रदर्शन की अपेक्षा है।
मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने कहा कि 14 सालों बाद राज्य में प्रशासनिक सेवा का कैडर रिविजन हुआ इसके लिये मुख्यमंत्र्ाी बधाई के पात्र्ा हैं। परन्तु प्रशासनिक सेवा के प्रत्येक सदस्य पूर्व राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम की इस बात को अवश्य याद रखें कि हम क्या दे सकते हैं । प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होने के नाते आपकी जिम्मेवारी भी अधिक है। समय के बदलाव के साथ समस्या का स्वरुप एवं उसकी जटिलता बढ़ गयी है अतःप्रशासनिक अधिकारियों को अपनी क्षमता,ज्ञान एवं कार्यकुशलता को बढ़ाने की आवश्यकता है। नये सोंच को सामने लायें एवं उसके साथ आगे बढ़ें। यदि कोई इनोवेटिव आईडिया हो तो आप सीधे सरकार को दें,सरकार उस पर विचार करेगी। विमर्श को काम टालने के रुप में न प्रयोग करें बल्कि विकल्प भी बतायें।
बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)