Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

रंजीत उर्फ रकीबुल दिल्ली से गिरफ्तार

Published

on

रांची,26अगस्त। रायफल शूटिंग खिलाड़ी तारा शाहदेव को शादी के बाद धर्म परिवर्त्तन के लिए कथित रुप से प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तारा शाहदेव द्वारा पुलिस में शिकायत किये जाने के बाद रंजीत के मोबाइल नंबर की जांच की जा रही थी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही दिल्ली गयी रांची पुलिस ने वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग के सहयोग से रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।रंजीत की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की छानबीन में पुलिस को अहम सुराग मिल पाने की संभावना है। रंजीत ने आज ही गृह सचिव समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से अपना पक्ष रखा था।
इससे पहले रंजीत की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाने के कारण तारा शाहदेव समेत कई संगठनों ने पुलिसिया जांच पर सवाल खड़े किये थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस रणनीति के तहत चुपचाप मामले की छानबीन में जुटी थी और इसी क्रम में रंजीत के दिल्ली में रहने की सूचना मिलने पर रांची से दिल्ली गयी पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि कल रंजीत को दिल्ली से वापस रांची लाया जा सकता है।

रंजीत उर्फ रकीबुल ने खुद को बताया निर्दाेष

गृह सचिव,डीजीपी व एसएसपी समेत अन्य पदाधिकारियों को पत्र लिखकर सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा-तारा रुपयों को लेकर ब्लैकमेल कर रही है
3रांची,.26अगस्त। तारा शाहदेव और रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। रंजीत ने राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद और खुद को निर्दाष बताया है।
गृह सचिव व पुलिस अधिकारियों को लिखे पत्र्में उन्होंने बताया है कि उसका नाम रंजीत सिंह कोहली (पिता स्व, हरनाम सिंह कोहली) है । उसने प्रमाण के रुप में ड्राइविंग लाईसेंस भी भेजा है। रंजीत ने बताया है कि उसकी शादी तारा शाहदेव के साथ 7 जुलाई 2014 को हुई। शादी रांची के प्रतिष्ठित होटल रेडिसन ब्लू में हुई, इससे पहले तारा से उसकी मुलाकात शूटिंग रेसकोर्स होटवार रांची में हुई थी। उसने बताया कि उसकी मां की उम्र 80वर्ष हो गयी है और मां की इच्छा पर ही उसने तारा से शादी कर ली। जबकि तारा की पारिवारिक हालत ठीक नहीं थी और आर्थिक कठिनाई के कारण ही वह अपने मां का समुचित इलाज नहीं करा पायी थी। उन्होंने बताया कि तारा ने शादी के दूसरे ही उससे 15लाख रुपये अपने पापा को देने के लिए मांगी, उसने बताया कि पाता की तबीयत ठीक नहीं रहता है, जबकि उसे पता नहीं था कि उसके पाता को गोली मारी गयी थी। रंजीत ने बताया कि इसके बाद से हरके दूसरे दिन उससे पैसे की मांग की जाने लगी और पैसा नहीं देने पर फंसाने का आरोप लगाया जाता रहा। इसके अलावा तारा अपने शाहदेव परिवार की आदिवासी जमीन को खाली कराने के लिए भी दबाव बनाती थी और अपने वकील के लिए भी पैसे की मांग करती थी और पैसा नहीं देने पर फंसाने की धमकी देने लगी। रंजीत ने बताया कि तारा ने पुलिस के समक्ष यह बयान दिया है कि उसे अपने मायके वालों से बात नहीं करनी दी जाती, लेकिन खुद उसने राखी के दिन अपने वाहन से मायके भेजा था और यदि वह चल-फिर नहीं पाती, तो फिर पुलिस जब घर पहुंची, तो वह कैसे चलने लगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तारा के रिश्तेदारों ने उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया, जबकि उसकी 80वर्ष की मां कैसे किसी को प्रताड़ित कर सकती है। उसने बताया कि उसे जबरन मुसलमान बताया जा रहा है,जबकि उसके सारे प्रमाण पत्रों की जांच करने पर स्पष्ट हो जाएगा। उसने यह भी बताया है कि शादी के विडियो रिकॉर्डिंग को देखने से साफ हो जाएगा कि उसकी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हुई है।

 

तारा ने ई-मेल की सच्चाई उजागर करने की मांग की
तारा शाहदेव ने आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। तारा शाहदेव आज रांची में अपने आवास पर पत्र्ाकारो के सवालों का जवाब दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने आरोपी द्वारा बचाव के लिए भेजे गये ईमेल की सच्चाई के उजागर करने की भी पुलिस से मांग की। भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता तारा शाहदेव से मुलाकात की, और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। वहीं मुख्यमंत्र्ाी हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि इस मामले में तारा शाहदेव को इंसाफ मिलेगा।

 

सरकार रकीबुल को बचा रही है-भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि तारा शाहदेव प्रकरण में झारखंड सरकार रकीबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली को बचा रही है और रकीबुल हसन को मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त है। यह बयान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मो. कमाल खान ने दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व्यक्तिगत आरोप पर क्रोधित होकर सत्ता के लालच में दो मंत्रियों को बर्खास्त कर चुके हैं परंतु अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एक पीड़ित महिला की पीड़ा उन्हें चिंतित नहीं कर रही है। पीड़िता तारा शाहदेव को प्रताड़ित करने वाले का निकट संबंध सरकार के दो मंत्रियों से है, जिसके पद पर बने रहने तक इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इसलिए दोनों नामित मंत्रियों को बर्खास्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उन्होंने दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की।

तारा शाहदेव प्रकरण से भाजपा को कुछ लेना-देना नहीं-प्रदीप सिन्हा
तारा शाहदेव मामले में बंद से भाजपा को कुछ लेना-देना नहीं है। पार्टी के प्रदेश प्रदीप सिन्हा ने उक्त बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के माथे पर संघ का भूत सवार है। हर मामले पर संघ के नाम को घसिटना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्ष तक देश में तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया है। यह घटना इसी का परिणाम है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि मातृ शक्ति के साथ घटने वाली घटना पर भाजपा राजनीतिक चश्में से नहीं देखती है। उन्होंने कहा कि शाहदेव मामले में बंद का आह्वान हिन्दू संगठनों ने बुलाया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कांग्रेस एवं राज्य की सरकार को संवेदनशील होना चाहिए तथा मामले में स्पष्ट रुप से सामने आये दो मंत्रियों एवं रसुखदारों के विरुद्ध तत्काल कार्र्रवाई करने की मांग की है।

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.