Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

विस घेराव करने उतरी भाजपाईयों पर पुलिस ने कहर बरपायी

Published

on

 

 
लाठी चार्ज,अश्रु गैस का किया प्रयोग, पानी की बौछार,कई कार्यकर्त्ता घायल
2रांची,5अगस्त। भ्रष्टाचार और गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर विधानसभा घेराव करने उतरी भाजपाईयों पर पुलिस ने आज जमकर अश्रु गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। पुलिस द्वारा भाजपाईयों पर लाठियां भी भांजी गयी।
राज्य सरकार के इस रवैये से क्षुब्ध भाजपाईयों ने रांची से दिल्ली तक हंगामा खड़ा कर दिया है। भाजपाईयों ने इसे पुलिस की बर्बरता बतायी और कल प्रदेश भाजपा ने काला दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसके साथ-साथ प्रदेश भाजपा ने कल राज्य भर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने का भी निर्णय लिया है। वहीं संसद में भी झारखंड के भाजपा सांसदों ने इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। अश्रु गैस से कई भाजपाईयों को चोटें आयी और एक भाजपा कार्यकर्त्ता संजय कुमार राम के कपड़े में अश्रु गैस का गोला जा टकराया, जिसके बाद आग लग गयी और वह बुरी तरह झुलस गया, उसके पेट, हाथ व शरीर के कई अंग जख्मी हो गये। पुलिस की इस कार्रवाई का आज राज्य विधानसभा में भी पार्टी के कुछ विधायकों ने जोरदार विरोध किया। विधायकों ने वेल में जाकर नारेबाजी की।जिसके बाद स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता के नियमन पर संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की वीडियो फुटेज मंगा कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्यभर के सभी प्रखंडों से आये भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आज बिरसा चौक और डीपीएस चौक पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित की गयी, इस कार्यक्रम के दौरान दो हिस्सों में बंटकर विधानसभा की ओर कूच किया था। कुछ भाजपाई अरगोड़ा चौक की ओर से विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन डीपीएस स्कूल के निकट बैरिकेटिंग कर पहले से तैयार पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं को खदेड़ दिया और उनपर लाठीचार्ज भी किया। वहीं बिरसा चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अश्रु गैस और पानी के बौछारों का भी प्रयोग किया। बिरसा चौक में प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं द्वारा नेतृत्व किया जा रहा था,जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय, वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा, सीपी सिंह, रघुवर दास, सरयू राय समेत कई कई नेता मौजूद थे। बिरसा चौक पर भाजपाईयों द्वारा उग्र प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते में बंद पड़े गेट को तोड़ने की कोशिश की गयी, जिसके बाद पुलिस द्वारा उग्र भाजपाईयों को काबू करने के लिए पुलिस-बल कर प्रयोग किया गया।इस दौरान कई कार्यकर्त्ताओं को चोटें आयी, यहां तक कि प्रदेश प्रभारी विनोद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय, नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, रघुवर दास, सरयू राय समेत कई नेताओं को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा।
4इस घटना को भाजपा नेता अर्जुन मुंडा , रवींद्र राय, यशवंत सिन्हा, सरयू राय एवं सीपी सिंह ने राज्य सरकार द्वारा को बौखलाहट में की गयी बर्बर कार्रवाई बताया है। सरयू राय ने कहा कि आंदोलन को पार्टी के वरिष्ठ और जिम्मेदार नेताओं द्वारा नेतृत्व दिया जा रहा था, आंदोलन लोकतांत्र्ािक और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया था, परंतु राज्य सरकार ने पुलिस-प्रशासन का अनावश्यक रुप से इस्तेमाल करके अपना बर्बर चेहरा दिखाया है। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने का प्रयास बताया।
घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता बसों, निजी वाहनों एवं ट्रेन के माध्यम से सुबह से ही रांची पहुंच कर निर्धारित मार्ग में एकत्रित होने लगे। विधानसभा सत्र के प्रारंभ होते ही सदन में भाजपा विधायकों ने भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार को सदन में घेरा, वहीं हजारों कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ विधानसभा गेट की ओर कुच किए। परंतु सरकार के निर्देश पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंदे पानी की बौछार किए तथा आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें एक कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर डी.पी.एस. गेट के समीप पुलिस ने प्रर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किए, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र कुमार राय ने कहा कि इस घटना के विरोध में कल पूरे राज्य में काला बिल्ला लगाकर हेमंत सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हेमंत सरकार को एक दिन भी बने रहने का अधिकार नहीं है। आज से इस सरकार की उलटी गिनती शुरु हो गई है। उन्होंने प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि खेती-बारी छोड़कर बरसात में जो कार्यकर्ता दूर-दराज के क्षेत्र से रांची पहुंचे इसके लिए पार्टी उनका हृदय से आभार प्रकट करती है।
प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिसिया कार्रवाई की तीव्र निंदा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार में शामिल सभी पार्टियों को आगामी विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खुलेगा तथा केन्द्र के तर्ज पर राज्य में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। घेराव कार्यक्रम के पूर्व बिरसा चौक पर आयोजित सभा में प्रदेश के वरिष्ट नेताओं ने हेमंत सरकार को अब तक का सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार बताया, जो अपराधियों को संरक्षण प्रदान करती है तथा राज्य के खनिज संसाधनों को लूटने में लगी है।
भाजपा के विधान सभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य के सभी जिलों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कुमार राय ने किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा, प्रदेश प्रभारी विनोद पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा, वरिष्ठ नेता सरयू राय, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, डॉ. यदुनाथ पांडेय, अभयकांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश, बिरंची नारायण, सीमा शर्मा, अनंत ओझा, महामंत्री अशोक भगत,बालमुकुन्द सहाय, प्रदेश मंत्र्ाी शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप वर्मा, भूपन साहू, मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कमाल खान, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, गणेश मिश्र, डॉ. सूर्यमणि सिंह, डॉ. उमाशंकर केडिया, सांवरमल अग्रवाल, प्रतुल शाहदेव, संजय जायसवाल, रविनाथ किशोर, राकेश भास्कर, मनोज सिंह, शिवपूजन पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा पांडेय, माया सिंह, लक्ष्मी कुमारी, काजल प्रधान, गंगोत्री कुजूर, आरती सिंह, काजिम कुरैसी, तारीक इमरान, रेखा विजय, अजजा मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम सिंह, प्रेम सिंह, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.