Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

विपरीत परिस्थितियों में सत्ता संभाली,कम वक्त में अधिक कामःहेमंत

Published

on

गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ, रिपोर्ट कार्ड जारी, खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति, प्राथमिक शिक्षक, उर्दू शिक्षक, सहकारी बैंक कर्मियों नियुक्ति पत्र मिला,जमीन का पट्टा वितरित, छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

2
रांची,13जुलाई।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में एक वर्ष पहले सत्ता संभाली और कम समय में ही सरकार ने अधिक काम कर जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री आज रांची में गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित राजकीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।3
गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सीधी नियुक्ति के फैसले के तहत नियुक्ति पत्र सौंपा, वहीं प्राथमिक विद्य्नालयों के सहायक शिक्षकों, उर्दू शिक्षकों, सहकारी बैंकों के नवनियुक्त कर्मियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसके अलावा मैट्रिक व इंटर परीक्षा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः तीन लाख, दो लाख व एक लाख रुपये का प्रोत्साहन राशि सौंपा गया। वहीं यूपीएससी परीक्षा में चयनित रचित राज को भी सम्मानित किया गया। पहली वर्षगांठ के मौके पर करीब 600 लोगों को जमीन का पट्टा भी सौंपा गया,जिसमें से सरेंडर पॉलिसी के तहत आत्मसमर्पण करने वाले 25-30 नक्सलियों को भी जमीन का पट्टा मिला।इस मौके पर एक वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित एक पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया। समारोह में हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय, तीरंदाज मंगल सिंह चांपिया व कबड्डी खिलाड़ी विध्यवासिनी सिंह को सब इंस्पेक्टर के पद पर सीधी नियुक्ति के तहत नियुक्ति सौंपा गया,हालांकि रास्ते में वाहन में खराबी आ जाने के कारण मंगल सिंह चांपिया समारोह में पहुंच नहीं सके।4
वर्षगांठ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अभी तक अल्पवधि तक सरकार चलाने का मौका मिला है, लेकिन कम समय का ही अधिक से अधिक उपयोग कर जनआकांक्षओं को पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि 12 महीने में से चार-पांच महीने तक लोकसभा चुनाव के कारण कानूनी रुप से सरकार कोई भी नीतिगत निर्णय नहीं ले पायी। आचार संहिता लागू करने के कारण कई फैसले लेने में विलंब हुआ, लेकिन कम समय में ही राज्य सरकार ने सूबे के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया, यही कारण है कि सरकार ने अल्प समय में जो कार्य किये है, वह भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 5उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के अलावा चिकित्सकों की नियुक्ति की, विद्य्नुतीकरण व्यवस्था में बदलाव लाया, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन प्रशासनिक ॰ष्टिकोण के तहत नहीं लिया गया, बल्कि यह 30-40वर्षाें के लंबे संघर्ष का परिणाम है। इस आंदोलन में कई लोगों ने अपना पूरा जीवन लगा दिया,यही कारण है कि सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद आंदोलनकारियों के आश्रितों को नौकरी दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने अपने अल्पकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किये, लेकिन यह अंतिम सीढ़ी नहीं है, लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने बताया कि कई मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति बन गयी हेै,उसे भी पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कोई जादूगर नहीं है कि चार-छह महीने में रात को दिन बना देंगे, परंतु अल्पकाल में ही समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में काम शुरु किया, लेकिन तमाम परिस्थितियों में सरकार निर्णय लेने की क्षमता रखती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-दो महीने में पुनः चुनाव में जाना है, सरकार चुनाव में जनता को एक वर्ष की उपलब्धियों को बताएगी। उन्होंने बताया कि अभी हजारों-लाखों की संख्या में नियुक्तियां होने वाले है, लोगों के लिए रोजगार के दरवाजे खुले है, लेकिन यह भी सच है कि केंद्र सरकार को या राज्य सरकार सभी को नौकरी उपलब्ध नहीं करा सकती, इसलिए युवाओं को व्यक्तिगत प्रयास कर सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी अनगिनत योजनाएं चल रही है, सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए 50 से 90 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के कामकाज पर कटाक्ष पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके खिलाफ कई लोगों ने चार्जशिट सौंपने का निर्णय लिया है, नोटिस दिया है और कटाक्ष किया जाता है, लेकिन आलोचना विकास को लेकर होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में भी सरकार की ओर से कई नियुक्तियां हुई, लेकिन हर नियुक्तियां विवाद में रही, यही नहीं इन नियुक्तियों के मामले में कई लोग अभी जेल में भी है।
हेमंत सोरेन सरकार ने बताया कि शासन के एक वर्ष का कार्यकाल उनके राजनीतिक जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक छात्र के रुप में भी उन्होंने काफी कुछ सीखने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग कहते है कि उनकी सरकार का एक पहिया स्कूटर,एक मोटरसाईकिल, एक कार का व एक बैलगाड़ी का हैद्व लेकिन इसके बावजूद इस दौरान सुरक्षित सफर व बेहतर रफ्तार से सरकार ने काम किया।
झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है,इसके बावजूद अपेक्षित विकास नहीं हुआ, इसके कारणों को समझना होगा, अखिर राज्य के लोग क्यों पिछड़ गये, बाहर से व्यापार करने आये लोगों ने अपने बच्चों को ठीक से पढ़ाया-लिखाया और शिक्षित होकर वे आगे बढ़ गये,हम लोग पिछड़ गये।उन्होंने कहा कि आज भी चाहे तो आगे बढ़ने का मौका है, कुछ दिन बाद यह मौका भी नहीं मिलेगा।
वित्तमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 13वर्षाें में सरकार जो कुछ नहीं कर पायी,उसे एक वर्ष में कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 तक झारखंड बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा और दूसरे राज्यों को भी बिजली बेचेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम हुए, सुपरपेशिलिटी हॉस्पिटल के अलावा रिम्स में कैंसर के अत्याधुनिक इलाज की व्यवस्था की गयी है। 200 चिकित्सकों को स्थायी गयी, 175 चिकित्सकों की बहाली हुई और 888 चिकित्स्कों को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है, करीब 500 आयुष चिकित्सकों की भी शीघ्र नियुक्ति होगी, 30 औषधि निरीक्षकों की भी नियुक्ति हुई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, हाजी हुसैन अंसारी,गीताश्री उरांव, मन्नान मल्लिक, चंपई सोरेन,जयप्रकाश भाई पटेल व मन्नान मल्लिक, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद, सह प्रभारी ताराचंद भगोरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, अकील अख्तर, मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के प्रधान सचिव जेबी तुबिद, उपायुक्त विनय कुमार चौबे समेत कई विभागीय अधिकारी व गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति डीएसपी पद पर करने पर विचार करेंगेःसीएम
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में खेलों की समृद्ध परम्परा रही है। इसी परम्परा को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कैरियर वाली खेल प्रतिभाआंे की सीधी नियुक्ति की शुरुआत की गई है। उन्होंने आज अपने आवास पर सब-इन्सपेक्टर के पद पर नियुक्त विंध्यवासिनी (कबड्ी) बेगुन सोय(हॉकी ) एवं मंगल सिंह चाम्पिया(तीरंदाजी) से सौजन्य भेंट के दौरान उपरोक्त बातें कहीं।
मिलने आए इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि कैरियर के मुताबिक अन्य राज्यों में इस स्तर के खिलाड़ियों को नियुक्ति सीधे डी0एस0पी0के पद पर की जाती है। इस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में राज्य की खेल प्रतिभाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही इस सम्बंध में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर खिलाड़ियों की भावना के अनुरुप विचार किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.