Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

सांसद निशिकांत का दो पूर्व सांसदों से मुकाबला

Published

on

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र

nishikantdubey-godda
रांची,19अप्रैल। झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद निशिकांत दूबे का इस बार पुनः दो पूर्व सांसदों फुरकान अंसारी (कांग्रेस)और प्रदीप यादव(झाविमो) से मुकाबला है। चुनाव प्रचार समाप्त होने में अब महज कुछ घंटे ही बच गये और भाजपा, कांग्रेस झाविमो के तीनों दिग्गजों ने रणभूमि में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
गोड्डा संसदीय सीट के चुनावी जंग की बिसात बिछ गयी है, यहां मुकाबला त्र्ािकोणीय माना जा रहा है और तीनों ही दल के प्रत्याशियों को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। देवों के देव महादेव की नगरी बाबा वैद्य्ननाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ भी इसी क्षेत्र में अवस्थित है जो देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओ के आस्था का केन्द्र माना जाता है। पिछले चुनाव मंं मैदान में उतरे 23 प्रत्याशियों में मुख्य रुप से भाजपा,कांग्रेस और झाविमो के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था,जिसमें भाजपा के निशिकांत दूबे 6407 मतों से कांग्रेस के फुरकान अंसारी को हराने कर भाजपा का परचम लहराने में सफल हुए थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे झाविमो के प्रदीप यादव 12,600 मतों के अंतर से पीछे रह गये थे। इस बार भी भाजपा के निशिकांत दूबे,कांग्रेस के फुरकान अंसारी,झाविमो से प्रदीप यादव चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में जदयू से राजवर्द्धन, बसपा से मनराज, आजसू से सुबोध प्रसाद ,तृणमूल कांग्रेस से दामोदर सिंह मेलर, भाकपा माले से गीता मंडल, आम आदमी पार्टी से जयशंकर झा,बहुजन मुक्ति मोर्चा से मो.जेनुल,झाविद से महेन्द्र मुर्मू,निर्दलीय नवीन चन्द्र झा,मनोज कुमार राय,सुनील कुमार गुप्ता सहित कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों गोड्डा, देवघर और दुमका जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों तक फैला है। इसमें मधुपुर पर झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी, महगामा पर कांग्रेस के राजेश रंजन, गोड्डा पर राजद के संजय यादव और देवघर पर सुरेश पासवान, पोडैयाहाट पर झाविमो के प्रदीप यादव और जरमुंडी विधानसभा सीट पर निर्दलीय हरिनारायण राय का कब्जा है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र्ा में मतदाताओं की कुल संख्या 16,98,851 है और 24अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 2123 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। furkan ansri-godda
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में परचम लहराने वाले निशिकांत दूबे को टिकट मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद वे पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करने में सफल रहे। इस बार उनका स्थानीय स्तर पर कोई खास विरोध नहीं है, बल्कि विभिन्न दलों के कार्यकर्त्ता भी बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए है और नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं की जनसभा में अच्छी भीड़ उमड़ रही है,जिससे निशिकांत दूबे की स्थिति अच्छी बतायी जा रही है। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में महज कुछ हजार वोट से हारने वाले फुरकान अंसारी इस बार कोई कमी नहीं रहने देना चाहते है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जहां झामुमो का पूरा समर्थन उन्हें मिल रहा है, जबकि राजद का भी समर्थन प्राप्त है। फुरकान अंसारी के पक्ष में कांग्रेस के राहुल गांधी भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके है। जबकि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन समेत अन्य नेता भी उनके लिए वोट मांग रहे है। दूसरी तरफ मुकाबले में शामिल झाविमो के प्रदीप यादव के पक्ष में पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुके है। इस के अलावा अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

गोड्डा संसदीय क्षेत्र का इतिहास

आजादी के बाद 1952 में प्रथम लोकसभा चुनाव में संतालपरगना दो विस्तृत क्षेत्रों में बंटा था। जिसे संतालपरगना-सह हजारीबाग और पूर्णिया सह संतालपरगना संसदीय सीट Pradeep-ansari-goodaके नाम से जाना जाता था। जहां से दो सामान्य और दो अजजा सहित चार संासद चुने जाते थे। इस चुनाव में गोड्ड पूर्णिया-सह-संतालपरगना संसदीय क्षेत्र से जुड़ा था। प्रथम चुनाव में दो सदस्यीय इस क्षेत्र के सामान्य सीट से कांग्रेस के भागवत झा आजाद एवं झारखंड पार्टी से पॉल जुझार सोरेन सांसद चुने गये थे। 1957 में द्वितीय लोकसभा के चुनाव में
गोड्डा को दुमका संसदीय क्षेत्र से जोड़ दिया गया। जहां से सामान्य और अजजा से दो सदस्यों के निर्वाचन का प्रावधान किया गया था। इस चुनाव मंे दोनों सीट पर जयपाल िसंह मुंडा के नेतृत्व में संचालित झारखंड पार्टी के सुरेश चौधरी और देवी सोरेन निर्वाचित हुए। 1962 में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र स्वतंत्र रुप से अस्तित्व में आया, जहां से सामान्य जाति के प्रत्याशी के मैदान मंे उतरने का प्रावधान किया गया। 1962 मंे कांग्रेस के प्रभुदयाल हिम्मतंिसहका ने झापा प्रत्याी मोहन सिंह ओबेराय को हराकर कांग्रेस का झंडा फहरा दिया। 1967 में भी कांग्रेस के प्रभुदयाल हिम्मतंिसंहका ही यहां से विजयी हुए। 1971 में हिम्मतसिंहका संगठन कांग्रेस में शामिल हो गये। इस कारण कांग्रेस ने जगदीश नारायण मंडल को मैदान में उतारा जो भारी मतों के अंतर संे निर्वाचित हुए। 1977 में आपातकाल के बाद हुए चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर जनसंघ घटक के जगदम्बी प्रसाद यादव जीते और केन्द्र में स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने। 1980 के मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस के शमीमुद्दीन ने इस क्षेत्र पर फिर कांग्रेस का परचम फहराया दिया। 1984 में भी कांग्रेस के शमीमुद्दीन का ही कब्जा रहा। इस बीच 1985 में शमीमुद्दीन के निधन के बाद हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस के सलाउद्दीन अंसारी विजयी हुए। 1989 में भाजपा के जनार्धन यादव निर्वाचित हुए। 1991 में झामुमो के टिकट पर सूरज मंडल चुनाव जीने में सफल हुए। 1996 में सूरज मंडल भाजपा के जगदम्बी प्रसाद यादव से पराजित हो गये। 1998 और 1999 में भी भाजपा के जगदम्बी यादव का ही कब्जा बरकरार रहा। 2002 में जगदम्बी यादव के निधन से रिक्त हुए इस सीट पर हुए उपचनाव में भाजपा के टिकट पर राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री का पद छोड़ मैदान में उतरे प्रदीप यादव ने भी पार्टी का कब्जा बरकरार रखा,लेकिन 2004 में हुए चुनाव में यूपीए के साझा प्रत्याशी के रुप मंे पिछला दो चुनाव हार चुके कांग्रेस के फुरकान अंसारी लगभग 29,734 मतों से भाजपा के प्रदीप यादव को पराजित कर लम्बे अर्से के बाद इस क्षेत्र पर कांग्रेस का परचम लहराने में सफल हुए। इस चुनाव में कांग्रेस को 3,73,138 मत प्राप्त हुए । एक दो अपवादों को छोड़ कर इस क्षेत्र में अभी तक विभिन्न चुनावों में कांग्रेस और गैर कांग्रेसी दलों का लगभग समान रुप से कब्जा रहा है। 2009 में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन में शामिल रहने के बावजूद बगावत कर झामुमो के टिकट पर मैदान में उतरे शिबू सोरेन के पुत्र दुर्गा सोरेन ने कांग्रेस के फुरकान अंसारी की जीत के मार्ग में रोढ़ा अटका दिया । 2009 में भाजपा के निशिकांत दूबे त्रिकोणीय संघर्ष में परचम लहराने में सफल हुए। इस चुनाव में मैदान में उतरे 23 प्रत्याशियां में से निर्वाचित निशिकांत दूबे को 1,89,526, द्वितीय स्थान पर रहे कांग्रेस के फुरकांन अंसारी को 1,83,119, तीसरे स्थान पर रहे झाविमो के प्रदीप यादव को 1,76,926 और चौथे स्थान पर रहे झामुमो के दुर्गा सोरेन को 79,153 मत मिले थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.