Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

भाजपा अध्यक्ष चतुकोर्णीय मुकाबले में फंसे

Published

on


बाबूलाल की प्रतिष्ठा दांव पर, कांग्रेस के तिलकधारी सिंह के लिए अंतिम चुनाव, माले के राजकुमार यादव ने झोंकी ताकत

rabindra ray

रांची,3अप्रैल। झारखंड में 10 अप्रैल को कोडरमा संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। यद्य्नपि इस सीट के लिए के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, लेकिन यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रत्याशी डॉ.रवींद्र राय, कांग्रेस के तिलकधारी सिंह, झाविमो के प्रणव कुमार वर्मा और भाकपा-माले के राजकुमार यादव के बीच है,जबकि आजसू पार्टी के नजरुल हसन हाशमी, झारखंड विकास दल के सूरज मंडल, जदयू के कृष्णा सिंह, आम आदमी पार्टी के विजय चौरसिया, समाजवादी पार्टी के जयदेव चौधरी और आम आदमी पार्टी के विजय चौरसिया मुकाबले को बहुकोणीय बनाने के प्रयास में जुटे है।
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों में बैठा है,इसमें कोडरमा विधानसभा के अलावा हजारीबाग जिले का बरक विधानसभा तथा गिरिडीह जिले के धनवार, जमुआ, बगोदार और गांडेय विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन छह विधानसभा क्षेत्र के 1639259 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 293315, बरकðा विधानसभा क्षेत्र में 293807,धनवार में 270396, बगोदर में 282414, जमुआ में 263093 और गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 236245 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। इस चुनाव में कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है,जिसमें कांग्रेस के तिलकधारी सिंह, आजसू पार्टी के नजरुल हसन हाशमी, झाविमो के प्रणव कुमार वर्मा, भाजपा के रवींद्र राय, बहुजन समाज पार्टी के विशेश्वर प्रसाद, जदयू के कृष्णा सिंह, सपा के जयदेव चौधरी, नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के मो. जलील अंसारी, तृणमूल कांग्रेस की मंजू कुमारी, बहुजन मुक्ति पार्टी के महेंद्र रविदास, अखिल भारतीय जनसंघ के योगेंद्र राम, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, भाकपा-माले के राजकुमार यादव, आम आदमी पार्टी के विजय कुमार चौरसिया, झारखंड विकास दल के डॉ. सूरज मंडल, निर्दलीय कंचन कुमारी, फलजीत महतो, मनोज कुमार, रामेश्वर प्रसाद यादव और शिवनाथ साव शामिल है।
चुनाव प्रचार में अब एक सप्ताह से भी कम का समय रह जाने के कारण सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मंे पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया, वहीं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ नेता रघुवर दास व सरयू राय ने भी कई चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं झाविमो के बाबूलाल मरांडी ने भी विभिन्न क्षेत्रों में कई चुनावी सभा को संबोधित किया। वे इस क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके है और इलाके में उनकी काफी पकड़ मानी जाती है। वहीं कांग्रेस के तिलकधारी सिंह के पक्ष में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जबकि भाकपा-माले के राजकुमार यादव के पक्ष में विधायक विनोद कुमार सिंह तथा संगठन के कार्यकर्त्ता दिन-रात मेहनत कर रहे है। सपा प्रत्याशी जयदेव चौधरी के पक्ष में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया।
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में झाविमो बाबूलाल मरांडी ने 1.99लाख वोट लाकर जीत हासिल की थी, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाकपा-माले के राजकुमार यादव ने 1.50लाख वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार बाबूलाल मरांडी चुनाव मैदान में नहीं है,उन्होंने अपने स्थान पर पूर्व सांसद रीतलाल वर्मा के पुत्र प्रणव कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है, वहीं माले के राजकुमार यादव चुनाव मैदान में डटे है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी बाबूलाल मरांडी भाजपा टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और झाविमो का गठन किया। तिलकधारी सिंह वर्ष 1984 व 1999 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीत चुके है, वहीं स्व.रीतलाल प्रसाद वर्मा चार बार यहां से भाजपा टिकट पर चुनाव में विजयी रहे है। भाजपा के रवींद्र राय पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है,हालांकि वे इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनवार विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके है। पिछले लोकसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार के रुप में प्रणव कुमार वर्मा भी चुनाव मैदान में थे, तब उन्होंने 1.10लाख वोट प्राप्त किया था, इस बार वे झाविमो टिकट पर चुनाव मैदान में है, जबकि कांग्रेस के तिलकधारी सिंह को पिछले लोकसभा चुनाव में महज 50 हजार वोट ही प्राप्त हुए थे, वहीं भाजपा के लक्ष्मण स्वर्णकार को 1.15लाख वोट मिला था। इस बार भाजपा के रवींद्र राय को जहां पार्टी के परंपरागत मतदाताओं पर भरोसा है, वहीं नरेंद्र मोदी की लहर में अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। जबकि धनवार क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंदी रहे राजकुमार यादव इस बार कोई कमी नहीं रहने देना चाहते है, राजकुमार यादव लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे है और उन्हें परंपरागत मतदाताओं के अलावा यादव व मुस्लिम मतदाताओं का भरोसा है। झाविमो के प्रणव कुमार वर्मा के पिता इस क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके है और उन्हें कोडरमा में बहुसंख्यक कोयरी मतदाताओं के समर्थन का भरोसा है, जबकि कांग्रेस के तिलकधारी सिंह को भूमिहार मतदाताओं के अलावा मुस्लिम व पार्टी के परंपरागत मतदाताओं से काफी उम्मीद है,हालांकि भाजपा के डॉ.रवींद्र राय भी भूमिहार मतदाताओं का समर्थन मिलने की उम्मीद कर रहे है। बताया जाता है कि भूमिहार समाज के मतदाता अंतिम क्षण में उसी उम्मीदवार का साथ देंगे, जो दौड़ में आगे दिखेगा।
लोकसभा चुनाव में कोडरमा में पड़ने वाले छह विधानसभा सीटों कोडरमा, बरकðा, धनवार, बगोदर, जमुआ व गांडेय के विधायक भी पार्टी व गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में जोर-शोर से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे है। कोडरमा से राजद की अन्नपूर्णा देवी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तिलकधारी सिंह के पक्ष में लगातार चुनावी तैयारी कर रही है, जबकि बरकðा के भाजपा विधायक अमित यादव अपने प्रदेश अध्यक्ष के लिए घर-घर घूम रहे है। गांडेय के कांग्रेस विधायक सरफराज अहमद ने अपने विधानसभा क्षेत्र से तिलकधारी सिंह को बढ़त दिलाने का भरोसा दिलाया है, वहीं धनवार के झाविमो विधायक निजामुद्दीन अंसारी फिलहाल पार्टी से नाराज चल रहे है, जबकि बगोदर के माले विधायक विनोद कुमार सिंह पार्टी के राजकुमार यादव की जीत सुनिश्चित कराने में लगे है, वहीं जमुआ के झाविमो विधायक चंद्रिका महथा पार्टी प्रत्याशी की जीत में अपना हरसंभव योगदान देने में लगे है। इस तरह कांग्रेस के तिलकधारी सिंह को जहां दो विधायकों का समर्थन मिल रहा है, वहीं झाविमो, भाजपा व माले उम्मीदवार के साथ एक-एक विधायक जुटे है।
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश में जिला प्रशासन की ओर से निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गयी है। चुनाव को लेकर एक दर्जन से अधिक कोषांगों का गठन किया गया है और इस बार मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से फोटो युक्त मतदाता पर्जी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित कर लिया गया है और ऐसे मतदान केंद्रों में अर्द्धसैन्य बल की तैनाती की जा रही है, वहीं प्रत्येक मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.